Naveen News

Naveen News Naveen News One of the best news portal in India.har khabar par paini najar.

बीस सूत्री की बैठक में होती रही गहमागहमीस्वास्थ्य,कृषि,शिक्षा आदि का मुद्दे पर प्रतिनिधियों ने उठाये कड़े सवालकहीं भी नही...
10/09/2026

बीस सूत्री की बैठक में होती रही गहमागहमी

स्वास्थ्य,कृषि,शिक्षा आदि का मुद्दे पर प्रतिनिधियों ने उठाये कड़े सवाल

कहीं भी नहीं होता है ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार-पटना जिला के मनेर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीस सूत्री सदस्यों की एक बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि,शिक्षा आदि के मुद्दे पर प्रतिनिधियों ने कड़े सवाल उठाए। बीस सूत्री सदस्य अरुण यादव ने यहां तक कहा कि कहीं भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव अस्पताल द्वारा नहीं करवाया जाता है। अगर कराया जाता होगा तो कागजों पर क्योंकि धरातल पर कही भी ब्लीचिंग पाउडर दिखती नहीं है। वही सदस्य रामनाथ राम ने कहा कि मनेर अस्पताल में बिजली कटे रहने पर जनरेटर की सुविधा आम लोगों को मुहैया नहीं कराई जाती है। केवल बहाने बनाए जाते हैं कहने पर बाद में उसका सबूत मांगा जाता है। इसे लेकर तीखी नोक झोक हुई। हालांकि बीच बचाव के बाद पदाधिकारी अन्य मुद्दे पर चर्चा करने लगे। सदस्यों ने कहा कि कृषि और शिक्षा में भी काफी कमियां है। जिसमें सुधार की जरूरत है। पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा जल जमाव के कारण जगह-जगह पर काफी गंदगी जमा हो गई है।जिस वजह से मच्छर और कई तरह के कीटाणु नजर आने लगे हैं। इन जगहों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया जाए ताकि आम लोग सुरक्षित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। ताकि कार्य की गुणवत्ता बेहतर हो। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्रीओम सिन्हा,बीडीओ सुधीर कुमार, शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रियदर्शी,कृषि पदाधिकारी अमरेंद्र बहादुर सिंह,सीडीपीओ नीतू सिंह,चिकित्सा पदाधिकारी तूलिका प्रिया,पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार,उमेश यादव,मयंक कुमार सहित अनेक प्रतिनिधि व पदाधिकारी गण मौजूद थे।

पूर्व मुखिया हिमांशु राय का निधन,समाजसेवियो ने जताया शोकरिपोर्ट-अंजलि/चंदनमनेर। खासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हिमांशु रा...
06/09/2026

पूर्व मुखिया हिमांशु राय का निधन,समाजसेवियो ने जताया शोक

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

मनेर। खासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हिमांशु राय का असामयिक निधन हो गया है। बता दे की इन्होंने पूरे जीवनकाल में हर सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। सभी के सुख दुख में मजबूती से खड़े रहते थे।इनकी यही खासियत के कायल आज भी इलाके के लोग है।इनके निधन पर सांसद मीसा भारती,विधायक भाई वीरेन्द्र, पूर्व विधायक प्रो सूर्यदेव त्यागी,भाजपा नेता रविरंजन शर्मा, भाजपा महामंत्री संजय मिक्की,अधिवक्ता शिवमूर्ति सिंह,पैक्स अध्यक्ष अभिषेक आनंद,सुभाष राय,सतेंद्र कुमार,ज्योतेंद्र कुमार,ब्रजनंदन राय,भागीरथ व्यास,समाजसेवी जयकुमार निराला,संतोष कुमार,विनय कुमार,मधेसर यादव,पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंचल तिवारी,पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार सहित अनेक लोगो ने शोक संवेदना प्रकट की है। इनलोगो ने कहा कि इनके जैसा समाजसेवी बड़ी मुश्किल से मिलते है।

शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजनरिपोर्ट-अंजलि/चंदनबिहार- पटना जिला के मोलानीपुर,मनेर स्थित सनशाइन रेसीडेंशियल पब्लिक स्...
05/09/2026

शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार- पटना जिला के मोलानीपुर,मनेर स्थित सनशाइन रेसीडेंशियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मानव सेवा चक्र द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्कूल के मुख्य संरक्षक डॉ विजय कुमार सिंह व सचिव बिंदा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक ने कहा के पूरे दुनिया में गुरुजन का स्थान सर्वश्रेष्ठ है।इसलिए इसकी गरिमा को बचाए रखना हम शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है। बच्चों के लिए शिक्षक एक प्रेरणा स्रोत के रूप में है। गुरु ही ब्रह्म,विष्णु,महेश है।वैसे शिक्षक दिवस गाना व नृत्य की प्रस्तुति भर नही है। ये शिक्षक के प्रति समर्पण का भाव है। अबोध बच्चो का भविष्य शिक्षक के हाथ मे है। बच्चो के साथ हुई लापरवाही का पूर्णतः जिम्मेदार भी शिक्षक है। इन अबोध बच्चो को ज्ञान व संस्कार द्वारा उनके आंखों के आगे छाया अंधेरा दूर करने का कार्य शिक्षक करते है। शिक्षक दिवस पर संकल्प ले की हम सभी शिक्षक हर हाल में बच्चो के भविष्य को संवारेंगे। इस मौके पर सचिव बिंदा कुमारी ने कहा कि किसी भी स्कूल की नींव इमारत नही बल्कि शिक्षक होते है। बच्चे मिट्टी के घड़े के रूप में होते हैं। और उसी को आकार देकर शिक्षक मूर्ति बनाते हैं। माता-पिता बच्चों को जीवन देते हैं लेकिन शिक्षक उसे जीना सिखाते हैं। वही कार्यक्रम का संचालन स्कूली छात्रा अंशु कुमारी,अनमीसा आनंद,आरुषी कुमारी,शिद्रा फातिमा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गुरुजन के सम्मान में गीत,संगीत और कई कार्यक्रम पेश किए गए। साथ ही कई प्रेरणादायी लघु नाटक बच्चो द्वारा प्रस्तुत की गई। साथ ही छात्रों द्वारा गुरुजनों को सम्मानपूर्वक उपहार भी भेंट की गई। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य रणधीर मिश्रा,उपप्राचार्य आर के सिंह,पूर्व प्राचार्य सतीश कुमार,शिक्षक आरके उपाध्याय,प्रबंधक विनोद कुमार,नवलेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन रिपोर्ट-अंजलि/चंदनबिहार- पटना जिला के मनेर,शेरपुर स्थित सरस्वती शिशु...
03/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार- पटना जिला के मनेर,शेरपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्‌घाटन एमएलसी शीला पंडित, प्रधानाध्यापिका मधु रानी,बुडको के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अशोक कुमार, आचार्य व्यंकटेश शर्मा,सचिव रविरंजन शर्मा व प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर एमएलसी शीला पंडित ने कहा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मूल संदेश अपनी धर्म और संस्कृति पर चलते हुए कर्तव्य का न्यायपूर्वक निर्वहन करना है। अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए अपने मुकाम को संस्कार के साथ हासिल करना इस विद्यालय की उपलब्धि रही है। मुख्य अतिथि के रूप आये आचार्य व्यंकटेश शर्मा ने कहा कि धर्म की स्थापना अधर्म का विनाश और मानवता का कल्याण ही श्रीकृष्ण के जीपन-दर्पण का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी वैमनस्य भूलकर भाईचारे के साथ कार्य करने से धर्म, समाज एवं राष्ट्र‌का कल्याण हो सकता है। आभार ज्ञापन करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि आप लोगों के उपस्थिति से विद्यालय को ऊर्जा प्राप्त होता है। इस अवसर पर अनिल मिश्र,सत्यम कुमार,रेणु देवी,लाली कुमारी,रिनु कुमारी,गीता कुमारी,रिया कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

03/09/2026

पीएनबी के पोर्टिको में एक बच्चा को लगी करंट, बच्चा जख्मी

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार-पटना जिला के मनेर,गौरैया स्थान स्थित पीएनबी के आगे पोर्टिको में खेलते हुए घर जा रहे एक बच्चे को करंट लग गई। जिसमे बच्चा जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गौरैयास्थान,नीलकंठ टोला निवासी कल्लू राय का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस पीएनबी के आगे पोर्टिको से खेलते हुए जा रहा था।इस बीच बच्चा पोर्टिको के आगे लगा करकट के लोहे का पाइप को पकड़ लिया। जिससे वो करंट के चपेट में आ गया। आसपास में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चा को गमछा व डंडा के सहारे हटाया। इसके बाद तत्काल इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गए। जहाँ बच्चे का इलाज चल रहा है। हालांकि इससे पहले भी कई लोग इसकी चपेट में आ चुके है। वैसे दिनभर पोर्टिको के नीचे ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। कभी भी भीषण हादसा हो सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने बताया कि गांव के लोग पोर्टिको के सहारे तार बांध बिजली ले जाते है। जिससे खतरा बना रहता है। कई बार मना किया गया है।

मनेर के दियारा में पानी की बढ़ोतरी से बढ़ी हलचल,ग्रामीणों में दहशत रिपोर्ट-अंजलि/चंदनबिहार- पटना जिला के मनेर दियारा क्षे...
02/09/2026

मनेर के दियारा में पानी की बढ़ोतरी से बढ़ी हलचल,ग्रामीणों में दहशत

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार- पटना जिला के मनेर दियारा क्षेत्र में गंगा और सोन नदियों के जलस्तर में आई अचानक वृद्धि से इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गांव के कई घरों तक पानी पहुंच गया है।
बता दे कि गंगा और सोन नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के बाद दियारा क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गई है।उत्तरी दियारा के साथ पश्चिमी दियारा में भी बाढ़ का पानी सड़क व घर में घुस गया है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए है।
वही नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद हल्दी छपरा,रामनगर,पुरनक टोला,बदल टोला,नयका टोला के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। घरों में पानी जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोग ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर खाना बनाने के साथ अपने मवेशियों को भी सुरक्षित रखने में जुटे हैं।
वही इस्लामगंज गांव की सड़क पूरी तरह डूब गयी है।इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पश्चिमी दियारा को मनेर के शहरी इलाके से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क भी बाढ़ के पानी में डूब गयी है। इससे लोगों को मजबूरन पानी में घुसकर जरूरी सामान के लिए मनेर आना पड़ रहा है। खेतों में बाढ़ का पानी फैलने से मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ग्रामीणों के सामने फसल और पशुओं को बचाने की बड़ी चुनौती है।
वही महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी शौच को लेकर हो रही है।

रिंग रोड को लेकर किसानों ने जताया विरोधजान देंगे जमीन नहीं देंगे-किसानरिपोर्ट-अंजलि/चंदन बिहार-पटना जिला के मनेर शेरपुर-...
22/08/2026

रिंग रोड को लेकर किसानों ने जताया विरोध

जान देंगे जमीन नहीं देंगे-किसान

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार-पटना जिला के मनेर शेरपुर-कन्हौली -दिघवारा रिंग रोड को लेकर बलुआ गांव के समीप भू-अर्जन पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के सामने किसानों ने जमकर विरोध जताया। किसानों का कहना की सरकार रिंग रोड में पड़ने वाली बलुआ,गोपालपुर, मौला नरहन्ना आदि गांव के किसानों की जमीन को औने पौने दाम में लेना चाह रही है। आवासीय की रजिस्ट्री के जगह कृषि आधारित दर से मुआवजा की राशि किसानों को दी जा रही है। हालांकि समय समय पर पदाधिकारी को भेज कर जबरन काम करने की कोशिश की जाती है। लेकिन हम सभी किसानों ने ठान लिया है कि अगर सरकार जबरन काम शुरू कराती है। तो जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे। अगर सरकार उचित मुआवजा देने में सक्षम नही है तो हम किसानों को उतना जमीन के बदले जमीन ही दे दे।मौके पर आए भू अर्जन पदाधिकारी लौकेश कुमार व अंचलाधिकारी पुजा कुमारी के समक्ष किसानों ने अपनी सारी बातों को कड़े शब्दों में रखा। वहीं 20 सूत्री अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि उचित मुआवजे को लेकर हम सभी किसान इकट्ठा हुए हैं। लेकिन अगर सरकार हमारी बातों पर विचार नहीं करती है तो हम लोग आगे बड़ा आंदोलन करेंगे।भले ही सरकार हम किसानों पर जेसीबी या गोली चलवाए लेकिन उचित मुआवजा मिलने के बाद ही हम सभी किसान सरकार को जमीन देंगे। इस मामले में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कन्हौली प्रोजेक्ट को लेकर बलुआ,बांक नरहन्ना से होते हुए रिंग रोड गुजरा है।उसे लेकर दखल कब्जा दिलाने हेतु आज टीम की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसमें अंचलाधिकारी को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। लेकिन यहां आने पर किसानों द्वारा विरोध जताया गया। उनका कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगी। हम किसान जमीन नही देंगे। मुआवजा राशि बढ़ाने के बाद ही किसानों द्वाराजमीन पर काम करने की सहमति दी जाएगी। वैसे मामला कमिश्नर के यहां चल रहा है वहां से निर्देश आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अनिल कुमार,भारत भूषण,कन्हैया किशोर शरण,मयंक कुमार,संजय शर्मा,सुनील यादव, धर्मेंद्र कुमार,दीपक कुमार,जितेंद्र कुमार,सुनील सिंह सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।

18/08/2026

दो बाइक की टक्कर में दो की हुई मौत,एक जख्मी

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार-पटना जिला के गोपालपुर पनशाला(मनेर) के समीप देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक जख्मी है।जिनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि पालीगंज निवासी जितेश कुमार पिछले दो-तीन दिन से नरहन्ना गांव स्थित अपने ससुर दशरथ राम के यहां आया हुआ था।कारण की उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी। और आज सुबह उसके पत्नी की डिलीवरी के दौरान बच्ची हुई। सुबह खुशी में मिठाई बांटी थी।लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। परिजनों की माने तो देर शाम नरहन्ना गांव से युवक अपने डेढ़ साल के बच्चे को बाइक से लेकर पत्नी के लिए खाना अस्पताल में पहुँचाने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। इस घटना में मृतक के डेढ़ साल का बच्चा अनीश भी जख्मी है। और दूसरा बाइक लेकर जा रहा भतहेरी,रामजीचक का युवक मुकेश कुमार घायल हो गया। जिसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। वही दूसरी ओर परिजनों का हाल बेहाल है।

संदिग्ध अवस्था में महिला की हुई मौत रिपोर्ट-अंजलि/चंदनबिहार-पटना जिला के हल्दी छपरा(मनेर) पुरनका टोला गांव में संदिग्ध अ...
18/08/2026

संदिग्ध अवस्था में महिला की हुई मौत

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार-पटना जिला के हल्दी छपरा(मनेर) पुरनका टोला गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के पहुँची पुलिस ने महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। घटना के बाद एफएसएल की टीम ने जांच-पड़ताल की।
मृतका की पहचान हल्दी छपरा पुरनका टोला गांव निवासी सूरज कुमार उर्फ मिट्ठू की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। बता दे कि आरती देवी और सूरज के तीन बच्चे है। शादी के बाद से पति पत्नी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इधर कुछ समय से आपस मे विवाद चल रहा था। जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। अंततः महिला ने तंग आकर जान दे दी। वही घटना के बाद से पति व ससुराल वाले घर से फरार है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे हैं। हालांकि, पुलिस ने मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।
इस मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पायेगा

16/08/2026

तिरंगा रैली में दहशत फैलाने वाले 6 युवक गिरफ्तार
4 कट्टा 6 कारतूस बरामद

छितनावा खासपुर सड़क पर बाइकर्स गैंग ने की थी फायरिंग

रिपोर्ट-अंजलि/चंदन

बिहार- पटना जिला के मनेर, छितनावा खासपुर सड़क पर तिरंगा रैली में फायरिंग और उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 कट्टा और 6 कारतूस व 2 बाइक भी जब्त की गई हैं।
बता दे कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दर्जन से अधिक बाइक सवार युवक छितनावा - खासपुर सड़क पर तिरंगा रैली निकाल कर उत्पात मचा रहे थे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में जमकर फायरिंग की और आम लोगों में दहशत फैला दी।
घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बाइकर्स गैंग के युवक इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवकों के पास से 4 देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और 2 बाइक बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार युवक छितनावा,खासपुर और सुअरमरवा गांव के रहने वाले हैं। इनमें कुछ बदमाश स्कूली छात्र बताये जाते हैं।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को झंडोतोलन के बाद तिरंगा यात्रा के बहाने बाईक पर सवार दो दर्जन बदमाश रास्ते में फायरिंग करते हुए जा रहे थे। दहशत फैलाने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 कट्टा, 6 कारतूस के साथ 6 बदमाशों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार छितनावां एवं खासपुर के 3 युवकों ने बताया कि वे शेरपुर स्थित इंदर सिंह उच्च विद्यालय के छात्र हैं। घर के पास गली में हमलोग खड़े थे। इसी बीच पुलिस बदमाशों को खदेड़ते हुए गली की ओर आ गई। और हम तीनों को पकड़ कर लिया। इस घटना से हमलोगों का कोई संबंध नहीं है। पकड़ने के समय पुलिस ने कहा था की वीडियो फुटेज देखकर चेहरा का मिलान करेंगें, निर्दोष होने पर छोड़ देंगें। लेकिन पुलिस अपने बात से पलट गई। हमलोगों को वीडियो फुटेज नहीं दिखाया गया।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naveen News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share