Bihar news hunt

Bihar news hunt news sach aur sach Sab tak

02/07/2022

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।सुपौल डीएम कौशल कुमार ने किया छातापुर प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण
छातापुर।सुपौल।संजय कुमार भगत
सुपौल डीएम कौशल कुमार शुक्रवार को छातापुर प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकाश परियोजना, कार्यालय समेत अन्य विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा विधि व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने योजना संचालन के निमित अग्रिम लेने वाले को समय कार्य को गति देने की बात कही। इसके साथ ही बिभिन्न विभागों के कर्मियों को अग्रिम राशि से जुड़े रजिस्टर का सही से मेंटेन करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि केश बुक व एडवांस रजिस्टर मेंटेन की स्थिति ठीक नही है, बाद बांकी इस प्रखण्ड की सभी कार्य
ठीक दिखा। केश बुक व एडवांस रजिस्टर को लेकर बीडीओ को भी आवश्यक निर्देश कार्य को गति देने के निमित दी गई है। बताया कि कार्य की समीक्षा के तहत 15 दिन बाद फिर निरीक्षण कार्य कार्य की समीक्षा की जाएगी। मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीएम शेख जेड हसन, बीडीओ रितेश कुमार सिंह, सीओ उपेंद्र प्रसाद, सुजीत वर्मा, पीओ कोशल राय आदि समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

मैं  अभिनव।कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।मनरेगा योजना में 14 लाख गवन को लेकर युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने एक साथ चार पद...
28/05/2022

मैं अभिनव।कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।मनरेगा योजना में 14 लाख गवन को लेकर युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने एक साथ चार पदाधिकरी डीएम, एसडीओ, बीडीओ, पीओ को दिया आवेदन ।

राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 06 और वार्ड संख्या 08 में मनरेगा योजना को फर्जीवारे तरीके से पास कराकर मुखिया सहित विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से 14 लाख रुपया का किया गया गवन। जिसके विरुद्ध युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने एक साथ ज़िला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एवं प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया लिखित आवेदन ।
युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने कहा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना स्वीकृत रहने के बावजूद अभिकर्ता ग्राम पंचायत राजेश्वरी पूर्वी मुखिया रूबी कुमारी के द्वारा योजना का नाम परमानंदपुर नहर से पूरब की ओर सियाराम यादव के खेत तक सड़क में मिट्टी भराई एवं 400 फीट में ईट सोलिंग कार्य जिसका योजना ID कोड RC/20532445 हैं जिसका कार्य प्रारंभ की तिथि 12/03/2022 है एवं प्रकल्लित राशि -9,00,000/ हैं। एवं दूसरा योजना- वार्ड संख्या-08 में बोनी मेहता के घर से पूरब की ओर परमानंदपुर नहर तक सड़क में मिट्टी भराई एवं ईट सोलिंग कार्य योजना का ID कोड- RC/20532442 है जिसका प्रकल्लित राशि - 4,99,200/ कार्यक्रम की तिथि- 12/03/2022 हैं। ऊक्त दोनों योजना में मिट्टी भराई में भारी कमी किया गया है एवं ईट सोलिंग नहीं किया गया है जबकि यह दोनों सड़क पहले से ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत किया गया था जो की मुखिया प्रतिनिधि को पहले से पता रहने के बावजूद भी योजना को फर्जीबारे तरीके से पास करवा लिया गया। और राशि की निकासी भी कर ली गई । पुनः उसी सड़क पर क़रीब 1 महीने बाद मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से कार्य प्रारंभ कर दी गई है। जोकि मनरेगा द्वारा किए गए कार्य में अनियमितता कर राशि का गवन किया गया है। जबकि योजना राशि की गमन करने की शिकायत कार्यक्रम पदाधिकारी को भी किया गया लेकिन मुखिया द्वारा कार्य में सुधार करने की आश्वासन देने पर आवेदन वापस ले ली गई लेकीन कार्य में किसी भी तरह का सुधार नहीं क्या गया।
आक्रोशित दिलीप कुमार यादव, भरत कुमार, अशोक यादव, सुशील कुमार, रूपेश यादव, दिलीप यादव, सुभाष यादव, नंदकिशोर यादव, त्रिभुवन यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने कहां योजना स्थल की सही तरीके से जांच पड़ताल कर दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर गमन की गई राशि की वापसी की जाय! एवं कार्य स्थल पर जांच पड़ताल में आने से पूर्व आवेदक को जांच पड़ताल में आने की सुचना दिया जाय ताकि सभी ग्रामीणों पधाधिकारीयों के जांच पड़ताल से संतुष्ट हो सके ।

मैं  अभिनव।कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।प्रतापगंज प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वार...
28/05/2022

मैं अभिनव।कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।प्रतापगंज प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बैठक में पार्टी के विस्तार पर चर्चा की गई और पार्टी के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया, बैठक में जिला प्रभारी जहांगीर आदिल, दीपक कुमार, संतोष चौधरी, सोहेल कुमार, इरशाद आलम, तजलूम, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, ललन कुमार मंडल, संजीत कुमार झा, बासुदेव मंडल, आजाद आलम के साथ-साथ ढेरों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मैं  अभिनव।कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।प्रेस विज्ञप्ति28.05.22छातापुर बाजार में किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रसाशन द्वा...
28/05/2022

मैं अभिनव।कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।प्रेस विज्ञप्ति
28.05.22

छातापुर बाजार में किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रसाशन द्वारा एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमणमुक्त नहीं करवाया गया तो, होगा आरपार की लड़ाई- सुभाष यादव

छातापुर ।

छातापुर बाजार में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। जाप जिला उपाध्यक्ष सुभाष यादव कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी तक सरकारी जमीन खाली नहीं हुआ है, कहा कि छातापुर बाजार के हाट और गुदरी के जमीनों को अतिक्रमणकारियो द्वारा वर्षों से अवैध कब्जा जमाए हुआ है, जिसके कारण मुख्य सड़क एसएच 91 पर ही हाट और गुदरी दुकान लगाई जाती है। श्री यादव ने कहा की अधिकारी के गलत नीति के कारण कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। एवं इसकी भूतभोगी आम जनता को उठानी पर रही है, वही आवागमन में भी परेशानी होती है। कहा की प्रशासन द्वारा मुख्यालय बाजार से एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण खाली नहीं करवाया गया तो जन अधिकार पार्टी (लो.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के अध्यक्षता में छातापुर में भ्रष्ट अधिकारी एवं भू माफिया के खिलाफ करो या मरो की लड़ाई छातापुर से ही शुरु करेगी।

मैं  अभिनव।कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।डीएम के निर्देश पर हुई बिभिन्न योजनाओं की जांचछातापुर।सुपौल। जिला पदाधिकारी क...
28/05/2022

मैं अभिनव।कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।डीएम के निर्देश पर हुई बिभिन्न योजनाओं की जांच
छातापुर।सुपौल।
जिला पदाधिकारी के आदेश पर छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत में पंचायतों का औचक निरीक्षण करने राघोपुर अंचला पदाधिकारी प्रीति कुमारी पहुंची।
ज़िला अधिकरी के आदेशा अनुसार सीओ ने सभी जोजनाओं का जांच करने पहुंची। मौके पर युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर वार्ड नंबर छः और आठ में मनरेगा योजनाओं द्वारा सड़को को फर्जी वारे तरीके से पास कराकर 14 लाख गवन करने और सड़क पर मिट्टी भराई और ईट सोलिंग नहीं होने से अवगत कराते हुए मुखिया प्रतिनिधी के उपर 14 लाख गवन करने का आरोप लगाए ! निरक्षण स्थल पर ही अंचला पदाधिकरी को कृष्णा राज ने जिला पदाधिकारी को पहले से लिखें आवेदन दिया और कहा इस योजना की जल्द से जल्द जांच हो साथ ही साथ समाजसेवी कृष्णा राज ने अंचला अधिकारी को हर घर नल का जल योजना, हर घर तक पक्की नली गली योजना, माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालयों की समस्या, आगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग, जनवितरण प्रणाली योजनाओं, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छता योजना, सहित अनेकों प्रकार के समस्याओं से अवगत कराया ताकि सभी जोनाओं में भारी गरवड़ी और योजनाओं का विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से बंदर बांट की गई राशियों और कोई भी कार्य नियमित रूप नही होने का शिकयत ज़िला पदाधिकारीयों से करें ताकि गवन की राशि की वापसी क्या जय और विद्यालय, आंगनबाड़ी, नलजल योजना, ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छता योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना में भी भारी धांधली की गई है।
इसके साथ ही साथ युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने कहा जब कोई भी पधाधिकारी किसी भी योजनाओं का जांच पड़ताल करने पहुंचते हैं तो खासकर पंचायत के प्रतिनिधियों को कैसे पता चल जाता हैं जबकि आज अंचला पधाधिकारी जिला पदाधिकारी के गुप्त सूचना और उनके आदेश पर औचक निरीक्षण करने पहुंची लेकीन सभी पंचायत प्रतिनिधी को पहले से पता चल जाता हैं और आम पब्लिक को इस के बारे में भनक तक भी नहीं लगती हैं जांच में आए हैं की किया करने आए हैं ग्रामीणों में दिखा गुस्सा उपस्थित सभी ग्रामीणों कहा ने कहा जांच पड़ताल करने के दौरान जो दोषी पाया गया है सभी के ऊपर करी से करी कार्यवाही की जाए सभी कार्यों को सुचारू रूप से करवाया जाए ।

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।छातापुर मुखिया के द्वारा आयोजित किया गया इफ्तार पार्टी, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ सम...
01/05/2022

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।छातापुर मुखिया के द्वारा आयोजित किया गया इफ्तार पार्टी, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारी व समाज के लोग हुए शामिल
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
माहे रमजान के मौके पर दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन अपने मुकाम पर है। अब ईद पर्व के लिए चांद के दिदार का इंतजार है। इस बीच शुक्रवार को मुख्यालय पंचायत की मुखिया बीवी साजदा खातुन के पति मकसूद मसन के द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सैकडों रोजेदार शामिल हुए और लजीज व्ययंजनों का लुत्फ उठाया। जिसमे एसडीपीओ त्रिवेणीगंज गणपति ठाकुर सहित प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से शिरकत की, इफ्तार में शामिल दोनों समुदायों के लोगों ने भाईचारा व समाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर एसडीपीओ श्री ठाकुर सहित बीडीओ रीतेश कुमार सिंह, सीओ उपेंद्र कुमार, बीपीआरओ माधवेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ कौशल राय, थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, स्वच्छता समन्वयक दिवाकर सचिन आदि ने दावत ए इफ्तार में बुलाने के लिए मुखिया पति श्री मसन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं माहे रमजान तथा महापर्व ईद की मुबारकबाद दी,
। कहा कि समाजिक सौहार्द व आपसी मिल्लत के लिए छातापुर का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह सद्भाव सदियों तक बना रहे उपर वाले से यही कामना करते हैं। वहीं मुखिया पति श्री मसन ने अधिकारी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सभी आगंतुकों को दावत मे शामिल होने के लिए शुक्रिया कहा। बताया कि समाज में लोगों के बीच भाईचारगी व अमन चैन यूं ही बना रहे यही दुआ करते हैं, मौके पर पूर्व मुखिया जयकुमार भगत, अमरेंद्र नारायण उर्फ मुन्ना सिंह, डा क्रांति गांधी, पीआरएस मनोज कुमार, पूर्व पंसस अशोक भगत, शिवकुमार भगत, मो. समद, शंकर ठाकुर, पंसस मो. नुरूद्दीन व मो. साबिर, उपमुखिया संजीव कुमार सहनी, मो. नवीन, मो. असगर, बेचन; मो हारूण, पिंटू लाल, राजकुमार भगत राजु, अनिल भगत, सरोज यादव, वार्ड सदस्य बदरूज्जमा, मो. आजाद, सनोज यादव, मो. समीद, रामधारी राम, नुरूल इस्लाम, शिवजी साह, मो. रकीब उर्फ पिंकु मुख्य रूप से शामिल हुए।

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।छातापुर में पहली बार ड्रोन कैमरा से शराब मामलें में हुई छापेमारी,  शराब भट्टी ...
01/05/2022

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।छातापुर में पहली बार ड्रोन कैमरा से शराब मामलें में हुई छापेमारी, शराब भट्टी को किया गया ध्वस्त
सूपौल। ब्यूरों । सोनू कुमार भगत
छातापुर थाना क्षेत्र में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पहली बार ड्रोन कैमरा से छापेमारी कर एक शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि छातापुर थाना, उत्पाद टीम सुपौल एवं एलटीएफ की टीम ने समकालीन अभियान के तहत संयुक्त ऑपरेशन कर ग्राम सोहट्टा गिरिधरपट्टी व चुन्नी वार्ड संख्या एक में अवैध शराब की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया । जिसमें गिरिधरपट्टी गांव वार्ड संख्या आठ में छातापुर थाना द्वारा एक व्यक्ति सुंदर उरांव को 15 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । जबकि उत्पाद टीम सुपौल द्वारा 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला अमला देवी को गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों टीमों द्वारा आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है। कार्रवाई में छातापुर थानाध्यक्ष श्री अंजन के अलावे प्रपुअनि रंजीत पासवान, प्रियंका कुमारी चौहान व शस्त्र बल शामिल थे। थानाध्यक्ष श्री अंजन ने बताया कि इस वैज्ञानिक तकनिक से पुलिस द्वारा सुदूर ग्रामीण इलाकों में शराब के अवैध धंधे पर विराम लगाने को लेकर पैनी नजर रखेगी।

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।राजेश्वरी पश्चिमी की किसान सलाहकार हुई सड़क दुर्घटना में चोटिलछातापुर।सुपौल।सोन...
01/05/2022

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।राजेश्वरी पश्चिमी की किसान सलाहकार हुई सड़क दुर्घटना में चोटिल
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
छातापुर प्रखण्ड के राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत की किसान सलाहकार कुमारी शोभा सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गई। जिसका निजी अस्पताल में लोगों द्वारा इलाज करवाया गया। इसके बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली । जानकारी अनुसार राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत की किसान सलाहकार कुमारी शोभा अपने पंचायत राजेश्वरी के निमित मिले कृषि विभाग के कार्यों को निपटाकर अपने पंचायत से छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय एक टेम्पू से आई। जहां उतरने के दौरान उक्त टेम्पू की ठोकर सेव चोटिल हो गई। जिन्हें लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां इलाज के बाद वे अब ठीक है। किसान सलाहकार शोभा ने बताया कि उनके पैर चोटिल हुई थी।

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।तमुआ में रिटायर्ड टीचर की हुई गोली  मारकर हत्या, डीएसपी कर रहे है पड़तालछातापुर...
26/04/2022

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।तमुआ में रिटायर्ड टीचर की हुई गोली मारकर हत्या, डीएसपी कर रहे है पड़ताल
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के तमुआ वार्ड नंबर 6 निवासी 75 वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक पुष्पलाल मेहता का रविवार मध्य रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवंगत शिक्षक को अपराधियों द्वारा घर से बाहर निकालकर दरवाजे के आगे ले जाकर उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया ।
बताया जा रहा है की पुष्पलाल मेहता रविवार की रात अपने दरवाज़े पर के एक कमरे में अकेले सोए हुए थे। जबकि उसी के समीप बने आंगन में उनकी बेटी और दुसरे रूम में उनके छोटी पुत्रबधू सोई हुई थी । वही मृतक पुष्पलाल मेहता का बड़ा बेटा शम्भू मेहता अपने पत्नी बच्चे के साथ अपने ससुराल बीरपुर में आयोजित शादी समारोह शामिल होने गये हुए थे । इधर, अपराधी ने साजिश के तहत मौका देखते ही इस तरह की दुश्साहसिक घटना को बड़े ही बारीकी ढंग अंजाम दे दिया । जिससे किसी को कोई पता घटना की नही चली।
रिटायर्ड टीचर की गोली मारकर हुई हत्या की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह जागने पर हुई:
मृतक शिक्षक की बड़ी बेटी 50 वर्षीय बेटी रानी जब सोमवार की सुबह जगी और अपने पिता के कमरे में गई तो देखा की उनके पिता कमरे में नही है। तो उन्होंने पिता को आवाज लगाते हुए जैसे ही दरवाज़े पर गई तो देखा की उनके पिता जी पुष्पलाल मेहता खून से लतपत है और उन्हें गोली लगी हुई है।
तब उन्होने दहाड़ मारकर रोते हुए आस पड़ोस के लोगों को खबर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने रिटायर्ड टीचर की हुई निर्मम हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त किया।
वही ग्रामीणों ने राजेश्वरी ओपी अध्यक्ष को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दिया । प्रशासन के आते ही घटना की छानबीन शुरू । त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर को स्वयं घटना स्थल पर पहुंच बारीकी से हर बिंदु की पड़ताल की। इधर, ग्रामीणों के आक्रोश और पुष्पलाल मेहता के बड़े बेटे से पूछ ताछ करने के बाद महिला पुलिस को बुलाकर पुलिस ने एक पारिवारिक महिला को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू किया । प्रथम दृष्टया इस हत्या मामले को लोग आनर किलिंग मा न रहे है। जबकि पुलिस अभी कुछ नही बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार ओर भी पुलिस पड़ताल करेगी। वही पुलिस द्वारा शव को पोस्ट मार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया।
मौके पर श्याम यादव, कृष्णा राज, धीरेंद्र यादव, धर्मदेव यादव, नवल किशोर मेहता अरविंद मेहता, धनुषधारी मेहता, अजय सरदार आदि थे। जिन्होंने पुलिस प्रसासन से हत्या मामले का जल्द उदभेदन करने की मांग की है।

23/04/2022

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।छातापुर में संकल्प इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय का मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने किया उद्घाटन
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत
छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय के सत्संग भवन के समीप बुधवार को संकल्प इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छातापुर विधायक सह बिहार सरकार के वन , पर्यावरण, एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू शामिल हुए। जिनके द्वारा स्कूल का विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित उद्घाटन किया गया। मौके पर मंत्री श्री बबलू ने कहा कि छातापुर जैसे ग्रामीण इलाके में बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से यह स्कूल का शुभारम्भ किया गया है। इसके तहत छातापुर के प्रतिभावान बच्चों को भी सफलता की उड़ान भरने के लिए पंख मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय मे मानव के लिए सबसे महत्व पूर्व शिक्षा ही है। बिना शिक्षा के मानव ऊंचाइयों की बुलंदी को बेहतर ढंग से नही छू सकते है। इसको लेकर उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में संकल्प इंस्च्यूट नामक शैक्षणिक संस्थान चलाने वाले छातापुर निवासी अमित कुमार ने कोशी सीमांचल के कई प्रतिभावानों को तराशने का कार्य कीट। जबकि बीते साल कोविड को लेकर हुए लाकडाउन में वे अपने उक्त संस्थान को छातापुर स्थित अपने आवास पर ही चलाने को कृतसंकल्पित हो गए। जिसके बाद यहां भी गत साल के इंटर एग्जाम में संस्थान के कई प्रतिभावानों को सफलता मार्गदर्शक बनकर दिलाने का कार्य किया। इतना ही नही नोनिहालों को भी बेहतर शिक्षा देने को लेकर वे आज इस स्कूल का शुभारंभ करने का कार्य किया है। जिसके लिए स्कूल परिवार बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि छातापुर क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से खुली इस शैक्षणिक संस्थान को हर सम्भव मदद प्रदान करने को वे तैयार है। वही उन्होंने इंटर की परीक्षा मे बेहतर रिजल्ट लाने वाले संकल्प इंस्च्यूट के डेढ़ दर्जन छात्र छात्राओं को मोमेंटों व टैब देकर सम्मानित करने का कार्य किया। जिसमें छातापुर टॉपर रुद्र कुमार, साक्षी जैन, शंकर कुमार, रानी कुमारी, प्रिया कुमारी, पल्लवी कुमारी, स्वेता कुमारी, रागिनी कुमारी, जय प्रकाश कुमार, विकाश कुमार, विकाश कुमार, राहुल कुमार , सावन कुमार, गुड्डू कुमार, सौरव कुमार, पूजा कुमारी, रवि प्रकाश कुमार, समीर कुमार तथा साक्षी कुमारी शामिल है। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण कर रहे थे। जबकि स्कूल के
फाउंडर व डायरेक्टर अमित कुमार व उनके भाई भाजपा नेता भोगेन्द्र राजा ने पाग व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जबकि स्वामी विवेकानंद के स्मृति चिन्ह सप्रेम भेंट किया गया। वही स्कूल उद्घाटन के मौके पर इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक व विविध प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शामिल बच्चों ने नृत्य, गायन के अलावे हिंदी गीतों की रिकार्डिंग डांस पर अपना जलवा विखेरकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय के फाउंडर व डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा कि उनके द्वारा पूर्णिया में संकल्प इंस्च्यूट चलाकर कई प्रतिभावान छात्रों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया जाता रहा है। जबकि लॉक डाउन में उनके द्वारा अपने शैक्षणिक संस्थान को अपने पैतृक गांव छातापुर में लाकर शैक्षणिक सेवा यहां शुरू करने का कार्य किया गया। जिसके तहत महीनों यहां सुविधा देकर कई प्रतिभावानों को तराशने का कार्य किया गया। जिसके बाद छातापुर के नोनिहालों को भी बेहतर सुविधा देने की बात मन मे आई। जिसको लेकर उन्होंने संकल्प इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय नामक शैक्षणिक संस्थान को भी अपने संस्थान के साथ चलाने का निर्णय लिया। जिसका नाम संकल्प इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय दिया गया है। जिसके तहत छातापुर के बच्चों को बेहतर सुविधा के साथ साथ गरीब बच्चों को आकर्षक छूट भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल परिवार में हमारे साथ साथ आशीष कुमार, मनीष कुमार , गड़डू सागर शामिल है। मौके पर सीओ उपेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ कौशल राय, बीपीआरओ माघवेंद्र कुमार , राघवेंद्र झा राघव, विनय सिंह, बैधनाथ भगत, रंजीत मिश्र, अनुराग जयसवाल, राधेश्याम भगत, शालीग्राम पाण्डेय, मोनू स्टार कर्ण, सूरज चन्द्र प्रकाश, रमेश कुमार मुखिया, राम टहल भगत, आशीष कांत झा, कमलेश सम्राट, मोती अहमद, मकसूद मसन, राहुल कुमार, मुकेश कुमार गड़डू, ओम प्रकाश यादव, पीयूष कुमार आदि थे।

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।छातापुर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में एक घर समेत हजारों की सम्पति राखछात...
18/04/2022

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।छातापुर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में एक घर समेत हजारों की सम्पति राख
छातापुर के रजवाड़ा गांव के वार्ड 3 स्थित मुस्लिम टोला निवासी संजिना खातून पति मो.मुर्शिद के घर मे चूल्हें की चिंगारी से लगी आग में एक घर समेत घरेलू समान जलकर राख हो गये। आगजनी की इस घटना में पीड़ित के हजारों रुपये के कपड़े, अनाज, महत्वपूर्ण कागजात तथा 5 हजार नगदी रुपये जल गये। मिली जानकारी अनुसार पीड़ित संजिना अपने आवास परिसर स्थित रसोई घर में शनिवार की संध्या में रसोई बना रही थी। इसी क्रम में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जो देखते ही देखते अपना रौंद रूप धारण कर लिया। उधर, पीड़ित परिवार के द्वारा आगजनी की घटना का शोर शराबा करने पर बड़ी संख्या में आस पड़ोस के लोग जमा होकर आग बुझाने में जुटे। ग्रामीणों के अथ्थक प्रयास से आग पर काबू तो हो गया। लेकिन तब तक पीड़ित के एक घर समेत घर मे रखे अनाज, वस्त्र महत्व पूर्ण कागजात व नगदी 5 हजार रुपये जल गये। पीड़िता ने बताई की आगजनी की घटना की लिखित जानकारी छातापुर अंचल कार्यालय व थाना को दे दी गई है। इधर, आगजनी की घटना की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह छातापुर मुखिया के पति मकसूद मसन व वार्ड सदस्य मो. जियाउल पीड़ित के घर पहुंच उनके क्षति का जायजा लिया। इसके साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वही सरकारी स्तर से मिलने वाली सहायता राशि भी जल्द मुहैया करवाने की दिशा में वार्ता करने की बात कही।

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।लनौनिहालों के पास पुस्तक नही रहने से पढ़ाई होती है प्रभावित: निरालाकोरोना वायर...
18/04/2022

मैं अभिनव कुमार शर्मा बिहार न्यूज़ हंट से।लनौनिहालों के पास पुस्तक नही रहने से पढ़ाई होती है प्रभावित: निराला
कोरोना वायरस से उबरने पर सरकारी विद्यालय भले ही खुल गए हो, लेकिन नौनिहालों को नई पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं।नये सत्र को एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी वह पुरानी व पिछली कक्षा की किताबों के जरिये शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह हालात एक दो विद्यालय के नहीं बल्कि प्रखंड के सभी विद्यालयों के बने हुए हैं। इससे नौनिहाल पुरानी किताबों के जरिये नई शिक्षा लेने को मजबूर हैं।सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों को प्रत्येक शैक्षिक सत्र में सरकार द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाती रही है।लेकिन, अब पाठ्य पुस्तकें की जगह उतनी राशि अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की जाती है।लेकिन अब नई मुसीबत यह है कि पैसे मिलने के बाद भी बच्चे किताब खरीद नहीं रहे हैं अभिभावक इन पैसों से अपनी दूसरी जरुरतें पूरी कर रहे हैं।
शिक्षक सह युवा कवि नरेश कुमार निराला ने कहा कि पिछले के वर्षों में कई चरणों में पुस्तकें आ जाती थी। इससे नौनिहाल अपनी पढ़ाई शुरू कर देते थे। लेकिन अब अभिभावकों के खाते में राशि आती है।बच्चों को समय से पुस्तके उपलब्ध कराना अभिभावकों की जिम्मेदारी भी है।बच्चे पुस्तकों के लिए आस लगाए रहते हैं।कई जगहों पर बिना किताबों के ब्लैकबोर्ड पर ही पढ़ाई कराई जा रही है। इससे करीब एक लाख बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।सरकार ई कंटेंट के माध्यम से पढ़ाने के लिए प्रेरित करती है।लेकिन इसे भी लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब गरीब बच्चों के परिवार के पास मोबाइल, लैपटॉप या टैब नहीं हैं तो ई कंटेंट से पढ़ाई कैसे होगी।श्री निराला ने माननीय मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा मंत्री आदि को पत्र लिखकर बच्चों को सीधे पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग की है।श्री निराला ने कहा कि अधिकांश बच्चे या उनके अभिभावक पढ़ने के लिए किताब नहीं खरीद रहे हैं।इससे पठन पाठन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।युवा कवि कहा कि 6 से 14 साल की उम्र के हरेक बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है। संविधान के 86वें संशोधन द्वारा शिक्षा के अधिकार को प्रभावी बनाया गया है। सरकारी स्कूल सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करायेंगे और स्कूलों का प्रबंधन स्कूल समितियों (एसएमसी) द्वारा किया जायेगा।लेकिन, नौनिहाल को पुस्तक नही मिलने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सवाल खड़ा होता है।श्री निराला ने जिलाधिकारी सुपौल के माध्यम से राज्य सरकार को आवेदन देकर जल्द-से-जल्द पुस्तक मुहैया कराने की मांग की है।

Address

Patna
851101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar news hunt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar news hunt:

Share