28/05/2025
MS Dhoni सिर्फ एक नाम नहीं है, ये एक जज्बा और इंस्पिरेशनल ब्रांडिंग है ऐसे बहुत से यंगस्टर खिलाड़ियों के लिए जो एक आम जिंदगी से उठकर खुद को एक नई ऊंचाई पर देखना चाहते हैं। ये सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं है, ये नए जमाने का सूरज है जो न सिर्फ चमकता है बल्कि कईयों को चमकाने का माद्दा रखता है। कभी कभी बादल भले ही सूरज की रौशनी को ढक ले मगर जब बादल हटता है तब सूरज के आगे सब फीका पड़ जाता है। उसकी रौशनी और चमक हर किसी को बर्दाश्त नहीं होता। अभी सूरज के ढलने का समय नहीं आया है। अभी तो ये और चमकेगा और पहले से कहीं अधिक गर्मी के साथ चमकेगा।