Siwan Talkies

Siwan Talkies गांव से शहर तक, खबर आपके मोबाइल स्क्रीन पर! ✍️📷🎤
(1)

🇮🇳 यतो धर्मः, ततो राष्ट्रम्। वंदे मातरम्। 🇮🇳देश की मिट्टी, तिरंगे की शान और वीरों के बलिदान को नमन।आप सभी सिवानवासियों क...
15/08/2026

🇮🇳 यतो धर्मः, ततो राष्ट्रम्। वंदे मातरम्। 🇮🇳

देश की मिट्टी, तिरंगे की शान और वीरों के बलिदान को नमन।
आप सभी सिवानवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। ❤️🇮🇳

जय हिंद! वंदे मातरम्! 🙏

— Siwan Talkies

14/08/2026

शराबबंदी पर चिराग पासवान का बड़ा बयान! अब कानून की समीक्षा जरूरी! वीडिओ कमेंट में👇

“तू किसी और से न हारेगा,तुझको तेरा गुरूर ही मारेगा…”बाँकीपुर के नतीजे पर बेबाक राजनेता आनंद मोहन का शायराना जवाबपूर्व सा...
14/08/2026

“तू किसी और से न हारेगा,
तुझको तेरा गुरूर ही मारेगा…”

बाँकीपुर के नतीजे पर बेबाक राजनेता आनंद मोहन का शायराना जवाब

पूर्व सांसद ने कहा—

“हार पर आत्ममंथन और जीत से सबक लेने की जरूरत है।”

जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के फोन से मिल 90 पोर्न वीडियो, नई FIR दर्ज👇
13/08/2026

जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के फोन से मिल 90 पोर्न वीडियो, नई FIR दर्ज👇

प्रज्वल रेवन्ना के जेल वाले फोन में मिले 90 अश्लील वीडियो! नई FIR से बढ़ी मुश्कि...

गांजे के नशे में पायलट उड़ा रहा था विमान! 300 फीट नीचे गिरते ही मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे यात्री👇
13/08/2026

गांजे के नशे में पायलट उड़ा रहा था विमान! 300 फीट नीचे गिरते ही मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे यात्री👇

गांजे के नशे में पायलट उड़ा रहा था विमान! 300 फीट नीचे गिरते ही मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे यात्री Posted on August 13, 2026 by BiharTalkies News and Politics ग.....

तेजप्रताप ने खोला ऐश्वर्या से अलगाव का राज! बोले- ‘पूजा से रोकती थीं, मां राबड़ी से भी की मारपीट'पटना। लालू प्रसाद यादव ...
11/08/2026

तेजप्रताप ने खोला ऐश्वर्या से अलगाव का राज! बोले- ‘पूजा से रोकती थीं, मां राबड़ी से भी की मारपीट'

पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपनी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय से रिश्ते में आई दरार को लेकर बड़ा दावा किया है। एक टीवी शो के प्रोमो में तेजप्रताप ने कहा कि दोनों की सोच और जीवनशैली में जमीन-आसमान का फर्क था।

तेजप्रताप ने कहा—“मैं देसी आदमी हूं, वो बड़े कॉलेज की प्रोडक्ट थीं।” उन्होंने दावा किया कि वह पूजा-पाठ और मंदिर जाने में विश्वास रखते हैं, जबकि ऐश्वर्या उन्हें पूजा करने से रोकती थीं।

सबसे सनसनीखेज दावा करते हुए तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि ऐश्वर्या ने उनकी मां राबड़ी देवी के साथ मारपीट की थी। उनका कहना है कि घटना के वक्त दो-तीन विधायक भी मौजूद थे और उनके पास कथित वीडियो व CCTV फुटेज भी हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

2018 में हुई थी शादी, जल्द शुरू हो गया विवाद

तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। ऐश्वर्या पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्तों में विवाद सामने आने लगे और मामला आखिरकार तलाक की कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया।

दूसरी ओर, ऐश्वर्या राय भी तेजप्रताप और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं, जिनमें मारपीट, बाल खींचने और फोन छीनने जैसे आरोप शामिल हैं।

अब तेजप्रताप के ताजा दावों ने वर्षों पुराने इस हाई-प्रोफाइल वैवाहिक विवाद को फिर भड़का दिया है। सवाल वही है—आखिर 2018 की शाही सियासी शादी इतनी जल्दी रिश्तों की जंग में कैसे बदल गई?

#तेजप्रतापयादव

TejPratap ने खोला ऐश्वर्या से अलगाव का राज! बोले- ‘पूजा से रोकती थीं, मां राबड़ी से भी मारपीट हुई’ Posted on August 11, 2026 by BiharTalkies News and Politics त.....

सारण-सीवान के 4 कॉलेजों की मान्यता रद्द, छात्रों के सामने नामांकन का संकटछपरा/सीवान। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से जुड...
10/08/2026

सारण-सीवान के 4 कॉलेजों की मान्यता रद्द, छात्रों के सामने नामांकन का संकट

छपरा/सीवान। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से जुड़े सारण और सीवान क्षेत्र के चार कॉलेजों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय से संबद्धता समाप्त किए जाने के बाद इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के सामने अब आगे की पढ़ाई और नामांकन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, चार कॉलेजों की संबद्धता रद्द कर दी गई है। इनमें R.D.M. डिग्री कॉलेज (राठौर टोला), डॉ. भूषण प्रसाद यादव डिग्री कॉलेज (महम्मदा), को-ऑपरेटिव डिग्री कॉलेज (सकड़ी कोड़ा) और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज (बड़हरिया) शामिल बताए जा रहे हैं।
छात्रों का क्या होगा?

संबद्धता रद्द होने के बाद सबसे बड़ा सवाल उन छात्रों के भविष्य को लेकर है, जो इन कॉलेजों में पहले से अध्ययनरत हैं या आगामी सत्र में नामांकन की तैयारी कर रहे थे। छात्रों और अभिभावकों के बीच यह चिंता है कि अब उनकी पढ़ाई, परीक्षा, पंजीकरण और डिग्री से जुड़े मामलों का समाधान किस व्यवस्था के तहत होगा।
हालांकि, पहले से नामांकित छात्रों को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से क्या व्यवस्था की जाएगी, यह स्पष्ट होना जरूरी है। यदि विश्वविद्यालय वैकल्पिक कॉलेजों में छात्रों के नामांकन की व्यवस्था करता है, तो इससे प्रभावित विद्यार्थियों को राहत मिल सकती है।

नए नामांकन पर भी पड़ेगा असर
संबद्धता रद्द होने के बाद इन कॉलेजों में नए सत्र में नामांकन पर रोक लगने की संभावना है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने इन कॉलेजों को नामांकन के लिए चुना था, उन्हें दूसरे संबद्ध कॉलेजों का विकल्प तलाशना पड़ सकता है।

इस पूरे मामले में छात्रों की नजर अब जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन के आधिकारिक आदेश और आगे की कार्रवाई पर है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने की जरूरत है, ताकि उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो।

भरी सभा में BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, जनता से पूछा— “शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”रीवा...
10/08/2026

भरी सभा में BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, जनता से पूछा— “शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”

रीवा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक सार्वजनिक सभा के दौरान उन्होंने पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे लोगों पर तीखी टिप्पणी की।

सभा में उन्होंने कथित तौर पर जनता से सवाल करते हुए कहा— “शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा?”

सांसद का यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस शुरू हो गई है। बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधि की भाषा पर सवाल उठाने वाला बयान बता रहे हैं, जबकि समर्थक इसे सभा के दौरान दिए गए उनके बेबाक जवाब के तौर पर देख रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद अब इस बयान को लेकर सियासी प्रतिक्रिया का इंतजार है। विपक्षी दल इसे जनता के प्रति सांसद के रवैये से जोड़कर मुद्दा बना सकते हैं।

भरी सभा में BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का जनता से सवाल — “शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएग� Posted on August 10, 2026 by BiharTalkies ...

सांसद पप्पू यादव का ‘आसमानी’ दावा! बोले—दादा के पास थीं 32000 गायें, सड़क से लोगों को पकड़-पकड़कर खिलाते थे दूध-भात!
10/08/2026

सांसद पप्पू यादव का ‘आसमानी’ दावा! बोले—दादा के पास थीं 32000 गायें, सड़क से लोगों को पकड़-पकड़कर खिलाते थे दूध-भात!

🚨 मुंगेर में थाने से गायब हुआ 18 चक्का ट्रक!बिहार के मुंगेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खनन विभाग ने 3 जु...
10/08/2026

🚨 मुंगेर में थाने से गायब हुआ 18 चक्का ट्रक!

बिहार के मुंगेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खनन विभाग ने 3 जुलाई को ओवरलोड 18 चक्का ट्रक पकड़ा था, जिस पर ₹11 लाख 18 हजार 600 का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद ट्रक को मुफ्फसिल थाने में खड़ा कराया गया।

लेकिन करीब एक महीने बाद जांच के दौरान ट्रक थाने से ही गायब मिला। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है और FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अब बड़ा सवाल—आखिर थाने में खड़ा ट्रक गायब कैसे हो गया? 🤔

Address

Delhi
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Siwan Talkies posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share