18/08/2026
झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने JSSC-CGL और TDPL से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। साथ ही 2014 से भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
फैसले के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 16 दिन से जारी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी भी मौजूद रहे।
हालांकि छात्रों की CBI जांच की मांग अभी बनी हुई है। आंदोलन के अगले चरण को लेकर छात्र संगठनों की ओर से आगे की रणनीति तय की जा रही है।