Jmbnews

Jmbnews न्यूज़ रेपोर्टर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार मुलाकात, बिहा...
04/08/2026

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार मुलाकात, बिहार के विकास और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा की अटकलें
नई दिल्ली स्थित संसद भवन में मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय कक्ष में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। हालांकि बैठक के संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे महत्वपूर्ण मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान बिहार के विकास, केंद्र और राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामान्य चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों नेताओं की यह भेंट ऐसे समय हुई है जब राष्ट्रीय राजनीति में कई अहम विषयों पर मंथन जारी है।
शिष्टाचार मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों की नजर बनी हुई है और इसके संभावित राजनीतिक संकेतों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, आधिकारिक बयान आने के बाद ही बैठक के एजेंडे और निष्कर्षों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से 50 लाख परिवार हुए लाभान्वित, 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य; बाढ...
04/08/2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से 50 लाख परिवार हुए लाभान्वित, 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य; बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह बोले—स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन बना रही है योजना

बाढ़। बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना देश में स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक देशभर के 50 लाख परिवारों तक इसका लाभ पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि योजना के प्रभाव से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है, जिससे लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। इसके साथ ही लाभार्थी परिवारों ने अतिरिक्त बिजली उत्पादन के माध्यम से 421 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय भी अर्जित की है, जो इस योजना की सफलता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह योजना ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आम नागरिकों की आर्थिक मजबूती का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर सरकार हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और अतिरिक्त आय का भी अवसर मिलता है।

04/08/2026

कुर्मीचक एफपीओ में 'दिव्य ज्योति पशु चारा' व्यवसाय का शुभारंभ, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ

04/08/2026

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार की जीत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने जताई खुशी, सरकार पर साधा निशाना, पप्पू यादव पर हमले की कड़ी निंदा

उपकारा बाढ़ में बंदियों के बीच नि:शुल्क चश्मों का वितरण, नेत्रदान समिति की पहल बनी मानव सेवा का उदाहरण बाढ़ अनुमंडल स्थि...
04/08/2026

उपकारा बाढ़ में बंदियों के बीच नि:शुल्क चश्मों का वितरण, नेत्रदान समिति की पहल बनी मानव सेवा का उदाहरण

बाढ़ अनुमंडल स्थित उपकारा बाढ़ में नेत्रदान समिति बाढ़ की ओर से सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। 21 जुलाई 2026 को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर के तहत जांच करा चुके बंदियों के बीच मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया। शिविर का उद्देश्य महिला एवं पुरुष बंदियों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों से संबंधित बीमारियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना था।
शिविर के दौरान लगभग 55 महिला एवं पुरुष बंदियों की आंखों की विस्तृत जांच की गई थी। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया, जबकि जिन बंदियों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें तैयार किए गए चश्मे उपलब्ध कराए गए। चिकित्सकों ने बताया कि जेल में सीमित स्थानों में रहना, पर्याप्त रोशनी का अभाव, स्क्रीन का अधिक उपयोग तथा स्वच्छता संबंधी समस्याएं आंखों की बीमारियों का कारण बन सकती हैं। उन्होंने आंखों में जलन, धुंधलापन, दर्द या लगातार पानी आने जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने तथा नियमित नेत्र जांच कराने की सलाह दी।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार, सहायक अधीक्षक फरहत परवीन, श्याम कुमार रजक, नेत्रदान समिति बाढ़ के सचिव संजीव कुमार मुन्ना, चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. रोहित कुमार निराला, समिति के रवि प्रकाश, मुन्ना प्रसाद, रेखा कुमारी, तेजू ठाकुर, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम बाढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। नेत्रदान समिति बाढ़ की इस पहल को बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह ने सराहना किया और यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य सेवा और मानवता की भावना जेल की दीवारों से भी आगे पहुंचनी चाहिए।

मारांची थाना के एएसआई मुन्ना कुमार गोंड का निधन, पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत ...
04/08/2026

मारांची थाना के एएसआई मुन्ना कुमार गोंड का निधन, पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मारांची थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मुन्ना कुमार गोंड का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत एएसआई मुन्ना कुमार गोंड के सम्मान में मारांची थाना परिसर में दो मिनट का शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सौम्य स्वभाव का अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।

04/08/2026

मोकामा के दरियापुर चौक पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले; 8 घायल, 2 की हालत गंभीर, पांच दिन पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

04/08/2026

प्रशांत किशोर जीत के बाद सड़कों पर उतरे और लोगों का अभिनंदन किया

04/08/2026

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; राजद ने जनादेश का किया सम्मान, भाजपा पर घमंड का लगाया आरोप

03/08/2026

जमीन विवाद में सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, वृद्ध गंभीर घायल

Address

At-Barh
Patna
803213

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jmbnews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jmbnews:

Shortcuts

Share