31/05/2026
दिल्ली से सटी गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में ईद के मौके पर दोस्त सूर्या चौहान को बुलाकर बेरहमी से उसका मर्डर करने वाला असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है. उसे गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम के अभयखंड में हुए एनकाउंटर में शनिवार रात ढेर कर दिया. इस एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.