NewsNow

NewsNow News & Media House

14/06/2026

दरभंगा में शोरूम मैनेजर की निर्मम हत्या पर बोले राजद नेता हत्या_बलात्कार रोज हो रहा है,सरकार बंगला खाली करवाने में लगी है

Darpan24 News

13/06/2026

भारत में Income Tax क्यों शुरू हुआ? | 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने कैसे डाला टैक्स का जाल!

India Income Tax History, Income Tax India, First Income Tax in India, James Wilson India, 1857 Revolt Impact, British Tax System India, Income Tax Explained, Income Tax Origin India, Tax History India, Income Tax Facts, Indian Economy History, IRS History India, CBDT History, British Rule India, Tax System Explained, Hindi News Analysis, Political History India, Seemanchal Ki Awaaz


01/06/2026

Brent Crude की कीमत लगभग 24 डॉलर/ बैरल कमी पर भारत में पेट्रोल_डीजल घटने की जगह बढ़ा क्यों? पिछले 1 महीने में, Brent crude की कीमत 116 डॉलर/बैरल से गिरकर 92 डॉलर/बैरल हो गई:_कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनाथ का बड़ा बयान

30/05/2026
निर्माण के दो वर्ष में ही इंद्रा कॉलोनी से रघेपुरा जाने वाली सड़क हुई जर्जर, जलजमाव से ग्रामीणों में आक्रोशदरभंगा: _बहाद...
24/05/2026

निर्माण के दो वर्ष में ही इंद्रा कॉलोनी से रघेपुरा जाने वाली सड़क हुई जर्जर, जलजमाव से ग्रामीणों में आक्रोश

दरभंगा: _बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बाजीतपुर पंचायत के रघेपुरा गाँव में स्थित “रसलपुर कला से पीररी वाया गंगापट्टी पिररी” सड़क योजना निर्माण के महज लगभग दो वर्षों के भीतर ही जर्जर हो गई है। इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सड़क का निर्माण कार्य 18 दिसंबर 2023 को प्रारंभ किया गया था तथा 17 दिसंबर 2024 को पूर्ण दर्शाया गया। योजना का पैकेज संख्या BR-10P3R-47 है एवं इसकी प्राक्कलित राशि लगभग ₹307.89 लाख है। इस कार्य का निष्पादन शाहिल कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया तथा कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दरभंगा-1 है। यह योजना भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है, जिसमें पाँच वर्षों तक रखरखाव (मेंटेनेंस) की भी व्यवस्था निर्धारित है।
इसके बावजूद सड़क की वर्तमान स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन जाने के कारण आवागमन करना कठिन एवं जोखिमपूर्ण हो गया है। विशेष रूप से वर्षा ऋतु में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे आमजन, छात्र-छात्राओं एवं मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी धर्मदास पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा संबंधित संवेदक एवं विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही सड़क की तत्काल मरम्मत एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

दरभंगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आंदोलन का हुआ असर ,20 वर्षों से जलजमाव वाली सड़क की बदली तस्वीरदरभंगा:_ आज सुबह दरभंगा जिल...
24/05/2026

दरभंगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आंदोलन का हुआ असर ,20 वर्षों से जलजमाव वाली सड़क की बदली तस्वीर

दरभंगा:_ आज सुबह दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी (अर्बन) के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने पार्षद महासंघ के अध्यक्ष राजीव सिंह एवं पार्षद राकेश पासवान के साथ सदर ब्लॉक एवं सदर थाना जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने डॉ. जमाल हसन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें दुआएँ एवं बधाइयाँ दीं। लोगों ने कहा कि लगभग बीस वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रही यह सड़क आज आपकी पहल और संघर्ष की वजह से नजर आने लगी है।

मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. जमाल हसन ने कहा कि यह कार्य अभी अस्थायी समाधान है, लेकिन मैं दिल से जिला अधिकारी महोदय का शुक्रिया अदा करता हूँ। 17 तारीख को हमने इस सड़क को लेकर आंदोलन किया, 20 तारीख को जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात की और 21 तारीख से काम शुरू हुआ। आज 24 तारीख को इस सड़क का पूरा दृश्य बदल चुका है। जहाँ घुटनों से ऊपर पानी लगा रहता था, आज वहाँ देखकर यह एहसास ही नहीं होता कि कभी यहाँ जलजमाव था।

उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी की मॉनिटरिंग और तत्परता की वजह से यह संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि जिस तरह अस्थायी समाधान निकला है, उसी तरह स्थायी समाधान भी जल्द निकाला जाए ताकि स्थानीय लोगों को हमेशा के लिए इस समस्या से राहत मिल सके।

डॉ. जमाल हसन ने कहा कि आज यह बात साबित हो गई है कि संघर्ष करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। बिना संघर्ष किए किसी को कुछ हासिल नहीं होता। सदर ब्लॉक और सदर थाना का रास्ता आज पूरी तरह दिखाई दे रहा है, यह मेरे साथ-साथ स्थानीय जनता के संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है।

वहीं पार्षद महासंघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ने भी कहा कि यह सफलता सामूहिक संघर्ष का नतीजा है। हम सबने मिलकर लड़ाई लड़ी, तब जाकर यह संभव हुआ। आगे भी इस सड़क के स्थायी समाधान के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों ने सुमित सुमन,मणिशंकर,रामबाबू यादव,सचिन यादव, शुभम सिंह,
संतोष चौधरी,कुमार गौरव राज सहित कई लोग थे।

पंचायत आम निर्वाचन-2026 हेतु आरक्षण निर्धारण के लिए प्रपत्र-1 के प्रकाशन एवं दावा-आपत्ति*  दरभंगा:-जिला पंचायती राज पदाध...
06/05/2026

पंचायत आम निर्वाचन-2026 हेतु आरक्षण निर्धारण के लिए प्रपत्र-1 के प्रकाशन एवं दावा-आपत्ति*


दरभंगा:-जिला पंचायती राज पदाधिकारी, दरभंगा श्री पवन कुमार यादव ने जानकारी दी है कि पंचायत आम निर्वाचन-2026 के सफल आयोजन हेतु आरक्षण निर्धारण के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के प्रासंगिक आंकड़ों के आधार पर प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 04 मई 2026 को किया गया है।
उन्होंने बताया कि सचिव एवं संयुक्त निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए प्रपत्र-1 का प्रकाशन 04 मई 2026 को किया गया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी, दरभंगा के आदेश के आलोक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सर्वप्रथम जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया,ग्राम कचहरी सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम कचहरी के पंच के प्रपत्र -1 का निर्माण वर्ष 2015 में प्रकाशित प्रपत्र-1 एवं वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
संयुक्त निर्वाचन आयुक्त,राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार पटना के द्वारा प्रपत्र-1 के प्रकाशन के संदर्भ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए प्रपत्र-1 का प्रकाशन दिनांक-04.05.2026 को किये जाने का निदेश संसूचित किया गया,जिसके आलोक में प्रपत्र-1 का प्रकाशन दिनांक-04.05.2026 को किये जाने हेतु सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
बताया गया कि तदालोक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों द्वारा प्रपत्र-1 तैयार कर हस्ताक्षर के लिए उपलब्ध कराया गया तथा हस्ताक्षरोपरांत प्रपत्र-1 का राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार पटना के पोर्टल पर अपलोड किया गया है। प्रपत्र-1 के प्रकाशन किये जाने की समय सारणी निम्नवत् है ।

वर्ष 2011 की जनगणना के आलोक में प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन: 04 मई 2026, दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि: 04 मई से 18 मई 2026,अपील वादों का निष्पादन: 11 मई से 29 मई 2026, प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन: 05 जून 2026,जिला गजट में प्रकाशन: 09 जून 2026।

प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या से संबंधित दावा-आपत्ति अधिकृत पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
ग्राम पंचायत सदस्य/ग्राम कचहरी पंच: संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में दावा-आपत्ति, तथा अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपील।
ग्राम पंचायत मुखिया/सरपंच: संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष दावा-आपत्ति, तथा अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपील।
पंचायत समिति सदस्य: प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष दावा-आपत्ति, तथा अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपील।
जिला परिषद सदस्य: अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष दावा-आपत्ति, तथा जिला पदाधिकारी के समक्ष अपील (जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय में)।
प्रमुख प्रखंडों के पदों की संख्या (संक्षेप में): दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य/पंच, मुखिया/सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों की संख्या निर्धारित की गई है। उदाहरण स्वरूप—
दरभंगा सदर: 338 सदस्य/पंच, 23 मुखिया/सरपंच, 34 पंचायत समिति सदस्य, 03 जिला परिषद सदस्य
केवटी: 355 सदस्य/पंच, 26 मुखिया/सरपंच, 36 पंचायत समिति सदस्य, 04 जिला परिषद सदस्य
जाले: 287 सदस्य/पंच, 21 मुखिया/सरपंच, 30 पंचायत समिति सदस्य, 04 जिला परिषद सदस्य
सिंहवाड़ा: 326 सदस्य/पंच, 22 मुखिया/सरपंच, 35 पंचायत समिति सदस्य, 04 जिला परिषद सदस्य
बिरौल: 327 सदस्य/पंच, 25 मुखिया/सरपंच, 35 पंचायत समिति सदस्य, 03 जिला परिषद सदस्य (अन्य प्रखंडों में भी पदों की संख्या निर्धारित कर प्रकाशित की गई है।)
प्रकाशन के स्थल: प्रपत्र-1 का प्रारूप निम्न स्थानों पर उपलब्ध है—
जिला समाहरणालय, दरभंगा का सूचना पट्ट,जिला पंचायत कार्यालय,संबंधित अनुमंडल कार्यालय,सभी प्रखंड कार्यालय,पंचायत कार्यालय,जिला की आधिकारिक वेबसाइट darbhanga.nic.in, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार पटना का वेबसाईट Sec.gov.bih.in।

Address

Mahendru
Patna
800006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NewsNow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NewsNow:

Shortcuts

Share