Red Abhay

Red Abhay Journalist

27/11/2025

‘हमार जिला बलिया बागी ह’ ददरी मेला बलिया में शिल्पी राज जोरदार कार्यक्रम !

16/10/2025

पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा कर दिया.... दिल्ली से आए कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और नेता शकील अहमद खान के पहुंचते ही माहौल गरम हो गया.... कार्यकर्ताओं ने नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि विक्रम विधानसभा सीट 5 करोड़ रुपये में बेच दी गई है.... इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और मारपीट तक की नौबत आ गई.... पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.... पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला संभाला.... बताया जा रहा है कि कांग्रेस के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी लगातार बढ़ रही है, और आज एयरपोर्ट पर वही गुस्सा फूट पड़ा....

हर इंसान कुछ सिखा के जाता है, कोई क्या करना चाहिए ये सिखाता है… और कोई क्या नहीं करना चाहिए, वो... 😄सीखते रहिए😎
04/10/2025

हर इंसान कुछ सिखा के जाता है, कोई क्या करना चाहिए ये सिखाता है… और कोई क्या नहीं करना चाहिए, वो... 😄
सीखते रहिए😎

उत्तर प्रदेश में नई हज समिति का गठन होने के बाद अब इसके अध्यक्ष भी चुन लिए गए हैं.... अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दान...
02/06/2025

उत्तर प्रदेश में नई हज समिति का गठन होने के बाद अब इसके अध्यक्ष भी चुन लिए गए हैं.... अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी को सर्वसम्मति से हज समिति का चेयरमैन चुना गया है..... डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है..... सोशल मीडिया पर भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं..... करीब 5 महीने के ब्रेक के बाद बनी इस नई समिति में कुल 13 मेंबर्स शामिल हैं.... जिनमें राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और कानून जैसे कई अलग-अलग फील्ड्स से जुड़े एक्सपर्ट्स लोग हैं..... चेयरमैन बनने के बाद अब दानिश आज़ाद अगले 3 साल तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगे.... समिति की पहली मीटिंग हाल ही में हुई थी, जिसमें सभी सदस्यों की मौजूदगी में ये फैसला लिया गया....

बलिया के सोनबरसा स्वास्थ्य केंद्र से आई एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक खबर ने फिर से सरकारी हेल्थ सिस्टम की हालत पर बड़े सवा...
24/05/2025

बलिया के सोनबरसा स्वास्थ्य केंद्र से आई एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक खबर ने फिर से सरकारी हेल्थ सिस्टम की हालत पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है..... उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, “ स्वास्थ्य व्यवस्था की इससे शर्मनाक तस्वीर दूसरी नहीं हो सकती। स्वास्थ्य मंत्री जी! अगर घर में चुल्लू भर पानी भी हो तो उसमें डूब जाइये। लानत है!"

बलिया के सोनबरसा CHC में गर्भवती महिला को रात के समय अस्पताल के फ्लोर पर ही डिलीवरी करनी पड़ी..... रात में अस्पताल के अं...
24/05/2025

बलिया के सोनबरसा CHC में गर्भवती महिला को रात के समय अस्पताल के फ्लोर पर ही डिलीवरी करनी पड़ी..... रात में अस्पताल के अंदर न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही स्टाफ..... सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और आनन-फानन में कुछ कर्मचारियों और डॉक्टरों के तबादले कर दिए गए.... वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाइयों की सूची जारी की गई है..... जैसे चिकित्साधिकारी डॉ. व्यास कुमार का ट्रांसफर सोनबरसा से फेफना, अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार को रिगवन भेजा गया, दो स्टाफ नर्सों प्रियंका सिंह और कंचन को भी दूसरे केंद्रों पर स्थानांतरित कर दिया गया है... लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या इन लोगों का सिर्फ ट्रांसफर होना चाहिए था? क्या इतनी बड़ी लापरवाही के लिए ये हल्का-फुल्का एक्शन काफी है? क्या इससे किसी जिम्मेदार की जवाबदेही तय हुई? सोचिये इतना बड़ा मामला हो गया लेकिन अधिकारी सिर्फ ट्रांसफर कर पल्ला झड़ने में लग गए हैं....

बलिया के सोनबरसा सरकारी अस्पताल ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई सबके सामने रख दी है.... बलिया के इस अस्पताल में ...
23/05/2025

बलिया के सोनबरसा सरकारी अस्पताल ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई सबके सामने रख दी है.... बलिया के इस अस्पताल में एक महिला को डिलीवरी के लिए न डॉक्टर मिला, न नर्स और न ही अस्पताल में बेड..... यहाँ तक उससे कोई कुछ पूछने वाला भी नहीं था.... मजबूरी में उसे ज़मीन पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा..... इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है....

शायद बलिया के जनप्रतिनिधि भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम नजर आ रहे हैं..... यह अस्पताल बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में आता है.... यूपी सरकार में दो मंत्री जी बलिया से हैं.... दोनों को इस बदहाली के सवाल का जवाब देना चाहिए .... क्षेत्र के विधायक सपा के जय प्रकाश अञ्चल और बलिया लोकसभा सांसद सनातन पांडे की जवाबदेही पर भी सवाल उठता है.... स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हों, तो यह जानना जरूरी है कि ये नेता अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्या कर रहे हैं?

बलिया की रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी ने बाहर कर दिया है....सोशल मीडिया पर वायर...
15/05/2025

बलिया की रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी ने बाहर कर दिया है....सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वो एक बार बाला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे, जिसे लेकर पार्टी ने यह कदम उठाया है..... बताया जा रहा है कि उनके इस बर्ताव से बलिया में पार्टी की इमेज को काफी नुकसान हुआ...

बलिया से आया यह वीडियो इतना भद्दा और शर्मनाक है कि हम इसे दिखा भी नहीं सकते हैं। साहब रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और भाजपा...
14/05/2025

बलिया से आया यह वीडियो इतना भद्दा और शर्मनाक है कि हम इसे दिखा भी नहीं सकते हैं। साहब रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बब्बन सिंह रघुवंशी हैं....... बताया जा रहा है कि यह कभी बांसडीह से भाजपा प्रत्याशी रहे हैं।

यह वीडियो देख कर आपको इस आदमी से घिन्न आ जायेगी। बार बाला के साथ दिख रहे बब्बन सिंह ने इतनी घटिया हरकत की है कि बेहूदगी से भरा हुआ यह वीडियो आपको दिखा पाना भी मुमकिन नहीं...... वीडियो में बब्बन सिंह खुलेआम जो हरकत करते दिख रहे है देखकर कोई भी आम आदमी का सिर शर्म से झुक जाए लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उनके आसपास खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं और कोई उन्हें टोकता तक नहीं....

ऐसे लोग राष्ट्रीय पार्टी में कैसे जगह बना लेते हैं? क्या पार्टी में बैठा कोई ये नहीं देखता कि किसे टिकट दिया जा रहा है, किसे जिम्मेदारी दी जा रही है?

और तो मुझ को मिला क्या मिरी मेहनत का सिला,चंद सिक्के हैं मिरे हाथ में छालों की तरह।जुस्तुजू ने किसी मंज़िल पे ठहरने न दि...
12/05/2025

और तो मुझ को मिला क्या मिरी मेहनत का सिला,
चंद सिक्के हैं मिरे हाथ में छालों की तरह।

जुस्तुजू ने किसी मंज़िल पे ठहरने न दिया,
हम भटकते रहे आवारा ख़यालों की तरह।।

जाँ निसार अख़्तर

बलिया शहर की सड़कों और चौराहों को जाम से निजात दिलाने और उन्हें सुंदर व मॉडर्न बनाने की तैयारी ज़ोरों पर है...... जिलाधि...
03/05/2025

बलिया शहर की सड़कों और चौराहों को जाम से निजात दिलाने और उन्हें सुंदर व मॉडर्न बनाने की तैयारी ज़ोरों पर है...... जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने कलेक्ट्रेट चौराहे के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर काम शुरू कर दिया है..... यहां पर सड़क चौड़ी की जाएगी, बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा..... हरियाली के लिए पौधारोपण होगा और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए एलईडी ट्रैफिक लाइट्स, डिजिटल कैमरे और बड़ी LED स्क्रीन लगाई जाएंगी..... जिससे ट्रैफिक भी कंट्रोल में रहेगा और लोग रियल टाइम अपडेट भी देख सकेंगे.....

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि ओवरब्रिज को भी सुंदर बनाने का काम चालू है, ब्रिज के ऊपर बटरफ्लाई लाइट्स लगेंगी, नीचे की दीवारों पर रंगीन पेंटिंग बनाई जाएगी और चारों तरफ ग्रीन बेल्ट तैयार की जा रही है। सिर्फ कलेक्ट्रेट ही नहीं, बलिया के दूसरे बड़े चौराहों जैसे कुंवर चौराहा, एनसीसी तिराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, जगदीशपुर और बिशनीपुर चौराहे को भी इसी तरह से संवारा जाएगा।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Red Abhay posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share