Law Advisory

Law Advisory This is the official page of Law Advisory. India's Fastest Growing Legal News Channel.
(15)

Our channel regularly creates videos related to legal subjects and explanatory content on legal matters.
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

20/08/2026

कर्नाटक सरकार सरकारी इमारतों और सार्वजनिक संपत्तियों के इस्तेमाल को विनियमित करने के लिए एक विधेयक लाने पर विचार कर रही है। इसका मकसद बिना पंजीकरण वाले संगठनों द्वारा इन इमारतों और संपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगाना है।

सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि कैबिनेट ने गुरुवार को "कर्नाटक रेगुलेशन ऑफ यूज ऑफ गवर्नमेंट प्रेमिसेस एंड पब्लिक प्रॉपर्टी बिल-2026" लाने पर चर्चा की।

इस कदम का मकसद RSS को बिना पूर्व अनुमति लिए सार्वजनिक जगहों का इस्तेमाल करने से रोकना है। एक सूत्र ने बताया कि अब किसी भी संगठन को कार्यक्रम करने से पहले संबंधित प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

उन्होंने कहा कि RSS जैसे समूहों को भी सरकारी स्कूल की इमारतों या सार्वजनिक मैदानों का इस्तेमाल करने के लिए आधिकारिक मंजूरी लेनी होगी।

20/08/2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उसकी आर्थिक नीतियों और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। खड़गे ने सरकार पर संसाधनों और नई सोच की कमी का आरोप लगाते हुए विपक्ष की भूमिका को भी अहम बताया।

उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के लिए विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी और मजबूती से निभानी चाहिए। उनके बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।

20/08/2026

जहां टीनएज में ज्यादातर छात्र अपने भविष्य को लेकर सोच रहे होते हैं, वहीं लक्ष्मणन मेयप्पन ने महज 16 साल 141 दिन की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ और वे इतनी कम उम्र में यह परीक्षा पास करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने।

कोविड-19 के दौरान उनकी मां ने उन्हें अकाउंटिंग के बेसिक कॉन्सेप्ट्स से परिचित कराया। यहीं से उनकी दिलचस्पी बढ़ी और 10वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद उन्होंने CA की तैयारी शुरू कर दी। 15 साल की उम्र में उन्होंने ACCA की पढ़ाई शुरू की और करीब एक साल में इसे पूरा कर लिया।

इसके बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल सफर जारी रखा। उन्होंने CFA चार्टर हासिल किया और फिलहाल फाइनेंस में MSc कर रहे हैं। वर्तमान में वे दुबई की सेंचुरी फाइनेंशियल में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।

20/08/2026

गुजरात में फर्जी सरकारी ऑफिस बनाकर 22.7 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। ED की जांच के मुताबिक, अबुबकर जकिराली सैयद ने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से 121 से ज्यादा फर्जी कामों की मंजूरी ली और उनके नाम पर सरकारी पैसे भी लिए।

इसके बाद आरोपियों ने पैसे को अलग-अलग बैंक खातों में भेजा। जांच के मुताबिक, इस रकम से जमीन खरीदी गई और शेयर व म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया गया।

20/08/2026

दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई। RJD के प्रदेश कार्यालय में संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी की जगह "जीतन राम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह..." कहकर अपनी बात शुरू कर दी। हालांकि, वहां मौजूद लोगों के टोके जाने के बाद तेजस्वी यादव ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली।

अब इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "नशा शराब में होता तो नाचती बोतल। ये नशा कुछ भी करा सकता है।"

तेजस्वी की जुबानी चूक और मांझी के इस तंज ने बिहार की सियासत में नया मुद्दा जरूर खड़ा कर दिया है।

20/08/2026

मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 2011 बैच की IPS अधिकारी सिमाला प्रसाद का नाम भी शामिल है, जिन्हें सराहनीय सेवा पदक के लिए नामित किया गया है।

पूर्व IAS पिता और पद्मश्री विजेता मां की बेटी सिमाला प्रसाद ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में UPSC में 51वीं रैंक हासिल की थी। रियल लाइफ में 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर सिमाला प्रसाद वर्तमान में खरगोन रेंज की DIG हैं। कड़क पुलिसिंग के साथ-साथ वह बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं।

20/08/2026

केरल हाई कोर्ट ने POCSO कानून के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि कुछ लोग इस कानून का इस्तेमाल बदला लेने, दुश्मनी निकालने या गलत फायदा उठाने के लिए कर रहे हैं।

कोर्ट ने साफ किया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए बने इस कानून का किसी भी तरह दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों में कानून का सही और जिम्मेदारी से इस्तेमाल जरूरी है, ताकि वास्तविक पीड़ितों को न्याय मिल सके।

20/08/2026

अलवर की शांत गलियों से निकली एक कहानी आज देश के युवाओं के लिए मिसाल बन गई है। यह कहानी है लघिमा तिवारी की, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर UPSC में AIR 19 हासिल की।

UPSC को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है, जहां हर साल लाखों उम्मीदवार कोशिश करते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है। लघिमा की सफलता दिखाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

लघिमा ने Delhi Technological University से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। 2021 में डिग्री मिलने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की।

बिना कोचिंग के उन्होंने सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की। किताबें, नोट्स, अखबार और डायरी उनके साथी रहे। यूट्यूब पर टॉपर्स के इंटरव्यू देखकर उन्होंने अपनी रणनीति बनाई और उसी के अनुसार पढ़ाई जारी रखी।

नियमित मॉक टेस्ट, गलतियों का विश्लेषण और लगातार सुधार उनकी तैयारी का हिस्सा रहा। आज उनकी सफलता उन लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है, जो कम संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं।

20/08/2026

मुंबई TISS (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) के दीक्षांत समारोह में CJI चीफ गेस्ट नहीं होंगे।

◆ 22 अगस्त को होने वाले समारोह में उनकी जगह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे।

◆ TISS ने पहले CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाया था और उन्हें दीक्षांत समारोह में भाषण देना था।

◆ यह फैसला ऐसे समय आया है, जब हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में 450 से ज्यादा छात्रों ने CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था।

20/08/2026

चर्चित भरत भूषण तिवारी मामले में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सोमवार को भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं।

इस दौरान परिजनों ने गांव के 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग सांसद के सामने रखी।

मनोज तिवारी ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की शहादत जाया नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से रखी गई मांगों को सरकार के स्तर पर गंभीरता से लिया गया है।

मुलाकात के दौरान भावुक पल भी देखने को मिला, जब भरत भूषण तिवारी की बहन रूबी कुमारी ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की कलाई पर राखी बांधी।

Address


800014

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Law Advisory posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share