NH Bihar Jharkhand

  • Home
  • NH Bihar Jharkhand

NH Bihar Jharkhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NH Bihar Jharkhand, Media/News Company, .
(1)

27/05/2026

Tejashwi Yadav son, Iraj
celebrates birthday May 27.

13/05/2026

पेट्रोल, तेल, सोना, कम इस्तेमाल करें - मोदी | Jyoti Yadav पहुंची पेट्रोल पंप पर | Ground Report














भीषण सड़क हादसे में जदयू नेता की मौत।युवा जदयू जिलाध्यक्ष(पूर्णिया) राजू मंडल की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे...
21/02/2026

भीषण सड़क हादसे में जदयू नेता की मौत।

युवा जदयू जिलाध्यक्ष(पूर्णिया) राजू मंडल की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 5 लोग मौजूद थे। जिनमें से एक की मौत जबकि 4 घायल हैं। घायलों में 2 को गंभीर रूप से बताया जाता है कि नेता राजू मंडल दोस्त की बारात में शामिल होने के लिए पूर्णिया से खगड़िया जिला गए थे। उसी वक्त यह हादसा हुआ।


#खगड़िया
#राजूमंडल

 #बिहार में बढ़ते अपराध पर पूर्व उप मुख्यमंत्री  #तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला।   छात्रा मामले में  #नीतीश सरकार क...
20/02/2026

#बिहार में बढ़ते अपराध पर पूर्व उप मुख्यमंत्री #तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला। छात्रा मामले में #नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया।

19/02/2026

छत्रपति शिवाजी जयंती झांकी

अमेरिकी नेता ने भगवान हनुमान का किया अपमानटेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति है। इस मूर्ति को 'स्टैच्यू ऑफ य...
19/02/2026

अमेरिकी नेता ने भगवान हनुमान का किया अपमान

टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति है। इस मूर्ति को 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' के नाम से जाना जाता है। इसी मूर्ति पर एक रिपब्लिकन लीडर की टिप्पणी को लेकर आलोचनाएं हो रही हैं। डलास फोरट वर्थ इलाके के एक रिपब्लिकन लीडर एवं 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन एक्टिविस्ट' कार्लोस टरसियोस ने इस मूर्ति को लेकर अपने सोशल मीडिया लिखा।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "यह इस्लामाबाद, पाकिस्तान या नई दिल्ली, इंडिया नहीं है। यह शुगर लैंड, टेक्सास है। थर्ड वर्ल्ड एलियंस धीरे-धीरे टेक्सास और अमेरिका पर कब्जा कर रहे हैं। अमेरिका में तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति क्यों है? हमला बंद करो।"

इस पोस्ट के साथ श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में भगवान हनुमान जी की मूर्ति का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि तीसरी दुनिया के एलियंस उनके शहर टेक्सास और अमेरिका पर कब्जा कर रहे हैं। कार्लोस टरसियोस ने अपने पोस्ट में लोगों से हमले रोकने की अपील की।

यह मूर्ति पंचलोहा अभय हनुमान के नाम से जानी जाती है। यह अमेरिका के सबसे ऊंचे हिंदू स्मारकों में से एक हैं। इसकी कल्पना श्री चिन्नाजीयर स्वामी ने की थी और यह अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। मंदिर के अधिकारी इसे एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में मानते हैं I

कार्लोस टरसियोस के बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने उन्हें अमेरिकी समाज में इमिग्रेंटेस और धर्मिक समुदायों के योगदान की याद दिलाई।

सदन में बीजेपी पर हीं हमलावर हुई मैथिली ठाकुर.... अपनी पार्टी के मंत्री के जवाब पर  #मैथिलीठाकुर ने  जताया असंतोष। स्वास...
11/02/2026

सदन में बीजेपी पर हीं हमलावर हुई मैथिली ठाकुर....

अपनी पार्टी के मंत्री के जवाब पर #मैथिलीठाकुर ने जताया असंतोष। स्वास्थ्य मंत्री #मंगलपांडेय को अस्पताल के पुनरावलोकन के लिए कहा। की युवा विधायक के इस तेवर से वरिष्ठ नेता की बड़ी परेशानी।

विपक्ष ने   से की इस्तीफे की मांगबिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। 10 फरवरी को बजट सत्र के छठवें दिन की शुरुआत विपक...
10/02/2026

विपक्ष ने से की इस्तीफे की मांग

बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। 10 फरवरी को बजट सत्र के छठवें दिन की शुरुआत विपक्ष के हंगामे से हुई। राजद कांग्रेस और माले के विधायकों ने महिला उत्पीड़न, अपराध और कानून- व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा। विपक्ष के नेतवाओं ने सदन में 'बलात्कार में नंबर 1 बिहार, दोषी मोदी-नीतीश लिखी तख्तियां दिखाकर विरोध जताया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई बार विपक्ष को शांत करने की कोशिश की।

विधान परिषद में भी जारी रहा विपक्ष का हं'गामा

राजद के एमएलसी विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रदर्शन करने लगे। सभी नेता मुख्यमंत्री #नीतीशकुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। #राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि उच्च सदन में मुख्यमंत्री ने जिस तरह का बर्ताव किया, वह सही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष और राजद की वरिष्ठ नेत्री राबड़ी देवी जी के साथ उनका व्यवहार सर्वथा गलत था। अब उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए, जनता भी यह सब देख रही है।

अनुष्का यादव के साथ संबंधों और अफवाह पर बोले तेज प्रतापJJD पार्टी प्रमुख  #तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का...
08/02/2026

अनुष्का यादव के साथ संबंधों और अफवाह पर बोले तेज प्रताप

JJD पार्टी प्रमुख #तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का यादव से अपने संबंध और संतान होने की बेटा-बेटी होने की खबरों को झूठा बताया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है।

आगे तेज प्रताप ने मुकेश रोशन समेत कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और “जयचंद” कहा. तेज प्रताप ने कोर्ट जाने, सुरक्षा मांगने और जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री #नरेंद्रमोदी से मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति बनाकर उन्हें डिप्रेशन में डालने की साजिश की जा रही है।

अपने नाम को अनुष्का यादव के साथ जोड़कर फैल रही चर्चाओं पर तेज प्रताप यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही यह बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। जानबूझकर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि उन्हें बेटा या बेटी हुआ है। तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है। इस तरह की खबरें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही है।
#बिहार

भाकपा के वरिष्ठ नेता के पुत्र जेडीयू में शामिल सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार एमएलसी रहे हैं स्वर्गीय के...
08/02/2026

भाकपा के वरिष्ठ नेता के पुत्र जेडीयू में शामिल

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार एमएलसी रहे हैं स्वर्गीय केदार पांडे जीवन के अंतिम दिनों तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता के तौर पर ही पहचाने गए। वामपंथी दल में होने के बावजूद नीतीश कुमार से उनकी नजदीकी यहां सबको पता थी। अब उनके बेटे पुष्कर आनंद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए हैं।

क्या चुनाव लड़ेंगे पुष्कर?
केदार पांडे के निधन के बाद #भारतीयकम्युनिस्टपार्टी के टिकट पर उपचुनाव में पुष्कर आनंद ने भी भाग्य आजमाया था लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसी चर्चा है कि अब एक बार फिर से जदयू के टिकट पर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पुष्कर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि चुनाव लड़ने के मसले पर पुष्कर आनंद का कहना है कि यह तो पार्टी तय करेगी कि उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं। जहां तक जदयू में शामिल होने की बात है तो पुष्कर का कहना है कि #नीतीशकुमार के काम में विश्वास जताते हुए ही वह जेडीयू में शामिल हुए हैं।

आपको बता दें कि इस साल विधान परिषद के 19 सीटों पर चुनाव होना है जिसमें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का भी चुनाव इस साल के अंत में होगा। इसी निर्वाचन क्षेत्र से केदार पांडे लगातार चार बार विधान पार्षद रहे हैं।


#बिहार

Address


Telephone

+917480842144

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NH Bihar Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NH Bihar Jharkhand:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share