Yuva Bharat News

Yuva Bharat News ना सरकार के साथ, ना खिलाफ
केवल जनता के साथ, जनता का विकास।

क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने और उनकी आर्थ‍िक मदद के ल‍िए केंद्र सरकार और राज्‍य सरकारों की तरफ से तमाम योजनाएं चलाई जा रही ह...
29/07/2022

क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने और उनकी आर्थ‍िक मदद के ल‍िए केंद्र सरकार और राज्‍य सरकारों की तरफ से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं. प‍िछले द‍िनों यूपी सरकार, राजस्‍थान सरकार, छत्‍तीसगढ़ सरकार की तरफ से क‍िसानों के ल‍िए कई तरह के ऐलान क‍िए गए. अब ह‍िमाचल प्रदेश सरकार ने राज्‍य के क‍िसानों के ल‍िए बड़ा ऐलान क‍िया है. इसके तहत हिमाचल सरकार ने बागान परिचालकों और फल उत्पादकों (Fruit growers) को पैकेजिंग सामग्री की खरीद पर 6 प्रत‍िशत की सब्सिडी देने का न‍िर्णय क‍िया है. यह व्यवस्था 15 जुलाई से लागू होगी. हिमाचल प्रदेश के जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी बयान में बताया गया क‍ि गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सब्सिडी देने का फैसला क‍िया गया. सब्सिडी HP Horticulture प्रोड्यूस मार्केटिंग और प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (HPMC) के माध्यम से बेचे जाने वाले कार्टन और ट्रे पर दी जाएगी. इसके ल‍िए एचपीएमसी को 10 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा. इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक, कार्मिकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए यूजीसी (UGC) के अनुसार वेतनमान में संशोधन की योजना लागू करने को भी मंजूरी दी गई. पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना के तहत 31 जुलाई तक यद‍ि आपने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो आपको 12वीं क‍िस्‍त का भुगतान नहीं क‍िया जाएगा. आपको बता दें पीएम क‍िसान में अपात्र लोगों के फायदे लेने की खबर के बाद ई-केवाईसी का फैसला क‍िया गया था. पहले इसके ल‍िए 31 मार्च अंत‍िम त‍िथ‍ि थी. ज‍िसे बाद में बढ़ाकर 31 मई क‍िया और अब यह 31 जुलाई है. खाद्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया क‍ि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत गेहूं का भंडारण करने और अनाज को सुरक्षित रखने की कोठरी (साइलो) बनाने के लिए पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 33 स्थानों पर सरकारी जमीन की पहचान की गई है. मंत्रालय का लक्ष्य देशभर में 249 स्थानों पर 111.12 लाख टन क्षमता के साइलो का निर्माण करना है.

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक दैनिक अखबार के संवाददाता ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर रूप से घायल पत्रकार ...
29/07/2022

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक दैनिक अखबार के संवाददाता ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इलाके के लोग मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के तफ्तीश में जुट गई है। घटना खगौल थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक खगौल के गाड़ीखाना निवासी विशाल कुमार पिछले कई वर्षो से एक दैनिक अखबार में संवाददाता के तौर पर काम करता है। विशाल के पिता रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि विशाल का पिछले दो-तीन सालों से जेडीयू की एक महिला नेता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विशाल जेडीयू नेत्री के मकान में ही किराए पर कमरा लेकर अपने माता-पिता के साथ रहता था। करीब चार साल पहले जेडीयू नेत्री के पति की मौत हो गई थी, इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। विशाल का जेडीयू नेत्री से प्रेम प्रसंग उसके माता-पिता को पसंद नहीं था। इसी को लेकर विशाल का उसके परिजनों से विवाद हो गया था। जिसके कारण गुस्से में आकर विशान ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो विशाल खून से लथपथ होकर नीचे गिरा हुआ था। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। छानबीन के दौरान पुलिस ने विशाल के मेल पर सुसाइड नोट बरामद किया है। विशाल ने सुसाइड नोट को अपनी बहन के पास भी भेजा था। सुसाइड नोट के मुताबिक विशाल का जेडीयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘वंदना और उसके बच्चों ने सुसाइड के लिए उसे उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा है कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं, दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीबी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी’ । इसके साथ ही विशाल ने सुसाइड नोट में जेडीयू नेत्री वंदना पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट बरामद होने के बाद पुलिस जेडीयू नेत्री वंदना से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के 67वें एग्जाम के पेपर लीक मामले को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। कई आरोपियों की गिरफ्ता...
29/07/2022

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के 67वें एग्जाम के पेपर लीक मामले को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस बार गया के पूर्व DM अभिषेक सिंह की मुसीबत बढ़ सकती है। अभिषेक सिंह आर्थिक अपराध इकाई के निशाने पर हैं और उनसे जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। दरअसल, अभिषेक सिंह पर बड़ा आरोप लगा है, जिसके बाद अब EOU की टीम हरकत में आ सकती है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ गया के डेल्हा से राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और जेडीयू नेता शक्ति कुमार की गिरफ्तारी के बाद गया के पूर्व DM अभिषेक सिंह का कनेक्शन सामने आया है और अब जल्द ही इनके ऊपर गाज गिर सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि पूर्व डीएम अभिषेक सिंह से ऐसे कई खुलासे करवाए जा सकते हैं, जो अब तक केवल एक राज़ बना हुआ है। सवाल उठाये जा रहे हैं कि शक्ति कुमार के कॉलेज को BPSC के 67वें एग्जाम का सेंटर कैसे बना दिया गया, जबकि इसके लिए कोई रेकमेंडेशन भी नहीं था। EOU को इस बात की जानकारी मिली थी कि क्वेश्चन पेपर को लीक करने के पीछे जेल में बंद राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज प्रिंसिपल शक्ति कुमार का हाथ था। इसके बाद टीम हरकत में आई और फिर शक्ति कुमार का गया के पूर्व DM से कनेक्शन सामने आया। दरअसल, BPSC जैसे बड़े एग्जाम का सेंटर बनाए जाने के लिए क्राइटेरिया को पूरा करना पड़ता है, लेकिन शक्ति कुमार के कॉलेज का इससे दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। हैरानी की बात तो ये है कि यहां 500-600 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था तक नहीं की गई थी, लेकिन इसके बाद भी राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज को BPSC का सेंटर बनाया गया। ये फैसला भी पूर्व DM अभिषेक सिंह ने ही लिया था।

बिहार में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत खर्च होने वाली राशि का अब पूरा हिसाब देना होगा। इसके लिए मोदी सरकार ने एक विशेष...
29/07/2022

बिहार में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत खर्च होने वाली राशि का अब पूरा हिसाब देना होगा। इसके लिए मोदी सरकार ने एक विशेष वेबसाइट तैयार की है, जिस पर राज्य के सभी विभाग अपने यहां चलने वाली सभी सीएसएस की पूरी अपडेट रिपोर्ट और खर्च का पूरा ब्योरा अपलोड करेंगे। अब सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं में खर्च का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा। बता दें, इस वेबसाइट का नाम पीएफएमएस यानी पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम रखा गया है। केंद्र सरकार की तरफ से ये भी साफ़ कर दिया गया है कि जिन योजनाओं का हिसाब नहीं दिया जाएगा, उनके लिए राशि जारी नहीं की जाएगी। बता दें, बिहार में 90 सीएसएस हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इसमें अब तक केवल 49 योजनाओं की जानकारी ही विभागों ने पीएफएमएस पर अपडेट की है। जिन विभागों ने पीएफएमएस पर जानकारी अपडेट नहीं की है, उनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि समेत कई विभाग शामिल हैं। अब इन केंद्रीय योजनाओं के लिए सरकार समय पर राशि जारी नहीं करेगी। इसके मद्देनजर वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने यहां की बकाये योजनाओं की पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ विभाग जल्द ही एक अहम बैठक भी करने जा रहा है।

हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नया शिड्यूल जारी हो गया है. शिक्षा विभाग ने हाईस्कूलों में 32714 शिक्षकों भर्ती के लि...
29/07/2022

हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नया शिड्यूल जारी हो गया है. शिक्षा विभाग ने हाईस्कूलों में 32714 शिक्षकों भर्ती के लिए शिड्यूल जारी किया है. 20 से 23 अगस्त तक मेधासूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी. वहीं, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 26 अगस्त को दिया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इस भर्ती प्रकिया के लिए पूरी तैयारी कर ली है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिलों को पत्र लिखकर निर्फेश दिए हैं. उन्होंने पत्र में कहा गया है कि निर्धारित तिथि तक काउंसिलिंग कार्य पूरा कर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दें. साथ ही शिक्षक भर्ती प्रकिया में कोई गड़बड़ी नहीं हो इसपर भी निगरानी रखने को कहा गया है. शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिड्यूल के मुताबिक, आपत्तियों का निराकरण कर मेधासूची का प्रकाशन 3 अगस्त को किया जाएगा. नगर निगम के लिए मेधा सूची में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र का मिलान या जांच के लिए 6 अगस्त निर्धारित किया गया है. वहीं, जिला स्तर पर कैंप लगाकर नगर परिषद के लिए मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र की जांच 8 अगस्त को होगी. जिला स्तर पर कैंप लगा कर नगर पंचायत के लिए मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र का मिलान और जांच को 10 अगस्त होगी. वहीं, जिला परिषद के लिए मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की जांच 12 अगस्त को होगी. उपस्थित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र के मिलान या जांच के आधार पर तैयार अंतिम मेधा सूची का जिला परिषद या शहरी निकाय द्वारा अनुमोदन 16 अगस्त तक होगा. अंतिम मेधा सूची का अंतिम मेधा सूची का सार्वजनीकरण, विद्यालयवार व विषयवार रिक्ति का जिला के एनआईसी वेबसाइट पर 18 अगस्त को डाला जाएगा. नगर निगम नियोजन इकाई द्वारा अनुमोदित अंतिम मेधा सूची से रोस्टर बिंदु के अनुसार अभ्यर्थियों के चयन के लिए काउंसिलिंग 20 अगस्त को होगी. बता दें कि नगर निकाय नियोजन इकाई में शिक्षक भर्ती संबंधी कार्य मेधासूची औपबंधित प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति निराकरण कर मेधा सूची का अनुमोदन नहीं किया जा सका था. जिला परिषद नियोजन इकाई द्वारा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति नहीं होने के कर्ण शिक्षक भर्ती भर्ती प्रकिया बाधित हुई थी. अब उन नियोजन इकाइयों के लिए संशोधित शिड्यूल जारी किया गया है.

28/07/2022

बाड़मेर के बायतू थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव के पास गुरुवार रात एयरफोर्स का मिग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का मलबा आधा किलोमीटर तक फैल गया. हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई. पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है. मिग क्रैश की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई. गांव में जोरदार धमाके के साथ लोगों को आग दिखाई दी. एयरपोर्ट के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. विमान कहां से उड़ा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. गाम्रीणों के मुताबिक, विमान जैसे ही जमीन पर गिरा, उसमें आग लग गई. विमान जहां पर गिरा, वहां पर जमीन में 15 फीट गड्ढा हो गया. बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने अपने एक ट्वीट में हादसे की जानकारी देते हुए कहा, “संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के भीमडा में विमान हादसे में दो पायलटों के जिंदा जलने की खबर बेहद दुःखद है. देश ने आज अपने दो बेटों को खो दिया. इस संदर्भ में जिला प्रशासन को मौके पर लगी आग को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित किया है.

बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए कहा है कि बाल विवाह और दहेज उन्मूलन में मुखिया और दूसरे जनप्रतिनिधियों की भागीदारी...
28/07/2022

बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए कहा है कि बाल विवाह और दहेज उन्मूलन में मुखिया और दूसरे जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और भूमिका तय होगी. मंत्री सम्राट चौधरी ने इस बाबत निर्देश दे दिया है. मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बाल विवाह और दहेज प्रथा गंभीर सामाजिक बुराई हैं, जिन्हें दूर किए बिना सशक्त समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. बाल विवाह मानवीय अधिकारों का निर्मम उल्लंघन है. प्रत्येक बच्चे को एक पूर्ण और परिपक्व व्यक्ति के रूप में विकसित होने का अधिकार होता है, जो बाल विवाह की वजह से क्षत-विक्षत हो जाता है. कम उम्र में विवाह से संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के मौलिक अधिकार का भी हनन होता है. शादी की वजह से बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं, जिससे उनके सामने अच्छे रोजगार पाने और बड़े होने पर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की ज्यादा संभावना नहीं बचती है. इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा वर्ष 2021-22 में बाल विवाह और दहेज प्रथा के गंभीर मुद्दों पर सकारात्मक माहौल तैयार करने की दिशा में राज्यव्यापी समाज सुधार अभियान शुरू किया गया है. बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 22 (XX) और धारा 47 (20) के अंतर्गत क्रमशः ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति को महिला एवं बाल कार्यक्रमों में सहभागिता करने का दायित्व सौंपा गया है. नियमावली, 2010 के नियम-9 (1) में भी ग्राम पंचायत के प्रधान को बाल विवाह की सूचना प्राप्त कर अग्रसारित करने वाले माध्यम के रूप में चीन्हित किया गया है.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव को सीबीआई ने हिरासत में लिया है. भोला यादव आरजेडी के पूर्व विधायक और...
27/07/2022

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव को सीबीआई ने हिरासत में लिया है. भोला यादव आरजेडी के पूर्व विधायक और विधान पार्षद रहे हैं. वह लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं. सीबीआई ने 4 दिन पहले भोला यादव को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन भोला यादव हाजिर नहीं हुए इसके बाद आज उन्हें हिरासत में लिया गया है. उनके दरभंगा और पटना लालू के करीबी आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव को हिरासत में ले लिया गया है. लालू परिवार के बेहद खास भोला यादव पर सीबीआई का शिकंजा पड़ा है. मामला नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी स्कैम का है. इस मामले में भोला यादव को हिरासत में ले लिया गया है. आपको बता दें, चार दिन पहले सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था. उनके दरभंगा और पटना स्थित आवास पर छापेमारी की गई है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादलों को लेकर पिछले दिनों सरकार के अंदर गतिरोध देखने को मिला था। मंत्री रामसूरत राय ने...
25/07/2022

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादलों को लेकर पिछले दिनों सरकार के अंदर गतिरोध देखने को मिला था। मंत्री रामसूरत राय ने जो तबादले किए उस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोक लगा दी थी। कैबिनेट की बैठक में बिहार अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला था और अब इसका असर विभाग के कर्मियों पर पड़ेगा। राज्य में अमीन और राजस्व कर्मियों का तबादला जिले से बाहर नहीं होगा। सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है। नीतीश सरकार ने बिहार अमीन सह राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2022 को रद्द किया था इसके बाद पुराने संवर्ग नियमावली 2013 को लागू कर दिया गया था। नियमावली में बदलाव के फैसले के बाद अब अमीन और राजस्व कर्मचारी जहां पहले से तैनात हैं फिलहाल वहीं उनकी पोस्टिंग बनी रहेगी। नई नियमावली में यह व्यवस्था की गई थी कि 3 साल से ज्यादा समय पर एक स्थान पर जमे अमीन और राजस्व कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा। इन तबादलों में एक प्रमंडल छोड़कर दूसरे में तबादले की नीति थी। मकसद यह था कि एक पंचायत या एक ही जगह पर 10 साल या इससे ज्यादा अर्से से जमे कर्मचारियों को हटाया जाए लेकिन नई नियमावली निरस्त कर दी गई है। इसके बाद पुरानी व्यवस्था फिर से लागू हो गई है यानी फिलहाल कोई भी कर्मी अपने स्थान से नहीं हटेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं. एक फिल्म रिलीज होती नहीं है और वह दूसरी फ...
24/07/2022

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं. एक फिल्म रिलीज होती नहीं है और वह दूसरी फिल्म के प्रमोशन और अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाते हैं. खास बात तो ये है कि इन सबके बीच वह अपने परिवार के लिए भी समय निकाल लेते हैं. अक्षय कई बार अपने टाइम मैनेजमेंट के लिए तारीफें बटोर चुके हैं. इसके अलावा, वे अधिक कर (आयकर) का भुगतान करने के लिए भी जाने जाते हैं. इसी बीच आज उनके घर भारतीय आयकर विभाग की ओर से एक विशेष पत्र आया है. अक्षय कुमार को लेकर खबर है कि वह हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे अधिक टैक्स भरने वाले एक्टर हैं. इसी संबंध में अब अक्षय कुमार को आयकर विभाग ने सम्मान पत्र जारी किया है. इसके जरिए अक्षय कुमार एक बार फिर सबके लिए रोल मॉडल बन गए हैं. सोशल मीडिया पर अक्षय को दिए गए सम्मान पत्र की एक फोटो भी वायरल हो रही है. जी हां, अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय आयकर विभाग ने सम्मान पत्र से सम्मानित किया है. मालूम हो कि उन्होंने इस बार 29.5 करोड़ का टैक्स चुकाया है.

छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बम ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना सारण क...
24/07/2022

छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बम ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना सारण के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार स्थित मस्जिद के पास हुई है। ताया जाता है कि रियाज मियां नामक पटाखा कारोबारी के घर पर धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा घर ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मिली जानकारी रियाज मियां घर में पटाखा लाकर बेचा करता था। शादी विवाह के मौके पर पटाखा बेचने का काम करता है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि उसका घर तक ढह गया। इस शक्तिशाली बम धमाके में जमींदोज हुए घर का मलवा हटाने का काम किया जा रहा है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मरने वाली की संख्या बढ़ सकती है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर ही है।

Address

Patna
804453

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuva Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share