NEWS BIHAR KI

NEWS BIHAR KI सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए ”NEWS BIHAR KI’ के साथ

पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बेऊर थाना के नया भवन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रग...
22/05/2026

पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बेऊर थाना के नया भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


पटना वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के० शर्मा ने प्रत्येक दिन की भांति गुरुवार को भी आम जनता की शिकायतों को सुना गया...
21/05/2026

पटना वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के० शर्मा ने प्रत्येक दिन की भांति गुरुवार को भी आम जनता की शिकायतों को सुना गया है।

प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


CM सम्राट चौधरी ने पटना स्थित सरदार पटेल भवन ऑडिटोरियम (बिहार पुलिस मुख्यालय) में आयोजित कार्यक्रम में 61 दिवंगत पुलिसकर...
21/05/2026

CM सम्राट चौधरी ने पटना स्थित सरदार पटेल भवन ऑडिटोरियम (बिहार पुलिस मुख्यालय) में आयोजित कार्यक्रम में 61 दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को लगभग 37 करोड़ रुपये की सहायता स्वरूप बीमा राशि के चेक वितरित किया।

राज्य की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बिहार पुलिस का योगदान अतुलनीय है। कर्तव्य पथ पर समर्पित वीर पुलिसकर्मियों का त्याग, सेवा एवं बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राज्य सरकार उनके परिवारों के प्रति पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ सदैव उनके साथ खड़ी है।

  : पटना जिला प्रशासन का बड़ा फैसला ! कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगी रोक पटना म...
21/05/2026

: पटना जिला प्रशासन का बड़ा फैसला ! कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगी रोक

पटना में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

जारी आदेश के अनुसार, 22 मई से 26 मई 2026 तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित की जाएंगी।

खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार के सचिव अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित क...
21/05/2026

खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार के सचिव अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, राजस्व समाहरण, अवैध खनन की रोकथाम तथा बालूघाटों के संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। सचिव अवनीश कुमार सिंह ने अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने, नियमित छापेमारी अभियान संचालित करने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान निदेशक (खान) मनेश कुमार मीणा सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।








बिहार में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद...
21/05/2026

बिहार में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में अप्रासंगिक पदों को समाप्त कर 53 नए पद सृजित करने का फैसला लिया है।

मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि तारामंडल और बिरसेक को आधुनिक तकनीकों से मजबूत किया जाएगा, जिससे युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

बिहार में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST), पटना और इसके अधीनस्थ संस्थानों- इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर, तारामंडल और बिरसेक में पहले से सृजित 94 पदों में से 87 पुराने और अप्रासंगिक पद समाप्त किए जाएंगे।

इनकी जगह 53 नए आधुनिक और तकनीकी पद सृजित किए गए हैं, जिससे AI, स्पेस साइंस, रिसर्च और टेक्नोलॉजी सेक्टर में युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।

मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। 🔹लोक भवन द्वारा जारी अ...
21/05/2026

मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

🔹लोक भवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार केसरी को कुलपति का प्रभार सौंपा गया है।

🔹अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि डॉ. केसरी कुलाधिपति की पूर्व स्वीकृति के बिना कोई नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे। इस फैसले को विश्वविद्यालय प्रशासन में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।


बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान...
21/05/2026

बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का खतरा बना हुआ है।

🔴 रेड अलर्ट (हीटवेव)🔹कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद में लू और अत्यधिक गर्मी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

🟡 येलो अलर्ट (बारिश, वज्रपात और तेज हवा)
🔹पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

पटना SSP कार्तिकेय के० शर्मा द्वारा प्रत्येक दिन की भांति बुधवार को भी आम जनता की शिकायतों को सुना गया है। तथा प्राप्त श...
20/05/2026

पटना SSP कार्तिकेय के० शर्मा द्वारा प्रत्येक दिन की भांति बुधवार को भी आम जनता की शिकायतों को सुना गया है। तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


#समृद्ध_बिहार

खान एवं भूतत्व विभाग की टीम द्वारा वैशाली जिला में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाये जा रहे बालू लदा 1 ट्रक तथा बालू...
20/05/2026

खान एवं भूतत्व विभाग की टीम द्वारा वैशाली जिला में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाये जा रहे बालू लदा 1 ट्रक तथा बालू लदे 2 ट्रैक्टर जब्त किए गए।





#समृद्ध_बिहार

Address

Patna
800013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NEWS BIHAR KI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NEWS BIHAR KI:

Share