Navshakti News

Navshakti News यह पेज ताजा न्यूज़ डालने के लिए बनाया गया

"शिक्षकों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है:डॉ. दिव्या ज्योतिबाढ़ :पटना शिक्षक निर्वाचन...
14/07/2026

"शिक्षकों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है:डॉ. दिव्या ज्योति

बाढ़ :पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने आज शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षिकाओं, प्राचार्यों, प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
आज की यात्रा के दौरान डॉ. दिव्या ज्योति ने
संत संध्या दास महिला महाविद्यालय, गुलाबबाग, बाढ़ (पटना), जगन्नाथन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाढ़, बिहार,उच्च माध्यमिक विद्यालय, सबनीमा
प्रखण्ड-अथमलगोला जिला-पटना शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किये।यात्रा के दौरान सभी शिक्षण संस्थानों में डॉ. दिव्या ज्योति का शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में शिक्षक सम्मान, सेवा सुरक्षा, समयबद्ध पदोन्नति, पुरानी पेंशन योजना , वेतन विसंगति, स्थानांतरण नीति, उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का विकास तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि
"शिक्षकों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षक समाज की हर आवाज़ को पूरी मजबूती से विधान परिषद तक पहुँचाकर शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना मेरा संकल्प है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा को पूरे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मिल रहा उत्साह और विश्वास यह दर्शाता है कि शिक्षक समाज एक सशक्त, संवेदनशील और जवाबदेह प्रतिनिधित्व चाहता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से शिक्षा सुधार के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
डॉ. दिव्या ज्योति ने सभी शिक्षक साथियों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षा परिवार के सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, विश्वास और सहयोग ही इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार एवं शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
"शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा" पूरे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगी। हमारा संकल्प है"शिक्षक सम्मान, शिक्षा सुधार और सशक्त प्रतिनिधित्व।

भगवान जगन्नाथ की कथा सुनने से मनुष्य को जन्म मृत्यु के पाप से मुक्ति मिलती है:प्रो रणबीर नंदनजगन्नाथ महाकथा के प्रथम दिन...
14/07/2026

भगवान जगन्नाथ की कथा सुनने से मनुष्य को जन्म मृत्यु के पाप से मुक्ति मिलती है:प्रो रणबीर नंदन

जगन्नाथ महाकथा के प्रथम दिन भक्तों को सुनाई गयी भगवान की प्रकट लीला
पटना,( नवशक्ति): बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से आयोजित होनेवाले भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव के पहले दिन भगवान जगन्नाथ महाकथा के पहले दिन परम भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज ने मंगलवार की कथा में भगवान जगन्नाथ की प्रकट लीला सुनाई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो रणबीर नंदन ने किया। इस मौके पर प्रो नंदन ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कथा सुनने से मनुष्य को जन्म मृत्यु के पाप से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि हिन्दु धर्म में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा व उनकी महाकथा का बहुत ही महत्व है। और कहा जाता है कि रथयात्रा में रथ पर भगवान को देखने और रथ का रस्सी स्पर्श करने से मनोकामना की पूर्ति होती है। जगन्नाथ महाकथा के प्रथम दिन भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज ने बताया कि राजा इंद्रद्युम्न और भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य की लीला अत्यंत मधुर और प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि राजा इंद्रद्युम्न, जो एक महान वैष्णव राजा थे, ने एक दिन नीलमाधव नाम से भगवान विष्णु की अद्भुत मूर्ति के बारे में सुना। कहा जाता था कि भगवान नीलमाधव घने वन में शबर (सवरा) जाति के प्रमुख विश्वावसु द्वारा गुप्त रूप से पूजे जाते थे। राजा के मन में भगवान के दर्शन की तीव्र इच्छा जागी। उन्होंने अपने ब्राह्मण मंत्री के भाई विद्यापति को नीलमाधव की खोज के लिए भेजा। बहुत खोजने के बाद विद्यापति विश्वावसु के घर पहुंचे। विश्वावसु अपनी पुत्री ललिता के आग्रह पर विद्यापति को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार हुए, लेकिन उनकी आँखों पर पट्टी बाँध दी ताकि कोई उस स्थान का पता न लगा सके। चतुर विद्यापति ने रास्ते में सरसों के दाने गिरा दिए। बाद में उन दानों से पौधे उग आए और मार्ग का पता चल गया। उन्होंने गुफा में भगवान नीलमाधव के दिव्य दर्शन किए और लौटकर राजा इंद्रद्युम्न को सारी बात बताई।
राजा स्वयं विशाल सेना और भक्तों के साथ उस स्थान पर पहुँचे। लेकिन वहां पहुंचने पर भगवान नीलमाधव अंतर्ध्यान हो चुके थे। राजा अत्यंत दुखी हुए। उसी समय आकाशवाणी हुई। "हे राजन्! शोक मत करो। मैं नीलमाधव के रूप में अब दर्शन नहीं दूंगा। समय आने पर मैं दारु-ब्रह्म (दिव्य काष्ठ, लकड़ी) के रूप प्रकट होकर तुम्हारी पूजा स्वीकार करूँगा।"राजा इंद्रद्युम्न ने वहीं रहकर कठोर तपस्या और यज्ञ किया। कुछ समय बाद समुद्र तट पर एक दिव्य काष्ठ (लकड़ी) बहकर आया, जिस पर शंख, चक्र, गदा और पद्म के दिव्य चिह्न थे। यह साधारण लकड़ी नहीं, बल्कि स्वयं भगवान का दारु-ब्रह्म स्वरूप था। तब एक वृद्ध बढ़ई के रूप में स्वयं भगवान के शिल्पी विश्वकर्मा प्रकट हुए। उन्होंने कहा, "मैं इस लकड़ी से विग्रह बनाऊँगा, लेकिन एक शर्त है, जब तक मैं भीतर काम करूँ, कोई भी दरवाजा नहीं खोलेगा।"राजा ने यह शर्त स्वीकार कर ली। कई दिनों तक भीतर से काम की आवाज आती रही, फिर अचानक सब शांत हो गया। रानी गुंडिचा को चिंता हुई कि कहीं बढ़ई के साथ कुछ अनहोनी न हो गई हो। उनके आग्रह पर राजा ने समय पूरा होने से पहले ही द्वार खुलवा दिया। जैसे ही द्वार खुला, वृद्ध बढ़ई अदृश्य हो चुके थे। वहाँ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रह विराजमान थे, लेकिन उनके हाथ-पैर पूर्ण रूप से निर्मित नहीं थे। इसके बाद ब्रह्माजी को आमंत्रित किया गया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विधिवत प्रतिष्ठा-समारोह सम्पन्न किया। तभी से पुरुषोत्तम क्षेत्र (पुरी) में भगवान जगन्नाथ की पूजा आरंभ हुई और आगे चलकर रथयात्रा की परंपरा भी प्रसिद्ध हुई। इस मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य आनंद कुमार, रक्षक गिरिधारी दास, इश्वरनाथ प्रभु, सनातन कृष्ण दास अधिकारी, अभय सुन्दर दास, सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

‎‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नितिन नवीन ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बांकीपुर में एनडीए की जीत का किया दावा‎‎‎‎...
14/07/2026



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नितिन नवीन ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, बांकीपुर में एनडीए की जीत का किया दावा



‎पटना, : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के पटना जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और चुनावी मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया।

‎इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतर चुका है।

‎संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भारी मतों से विजयी होंगे और बांकीपुर एक बार फिर कमल खिलाकर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाएगा।

‎उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने विधायक के रूप में बांकीपुर में विकास कार्यों की मजबूत नींव रखी। सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्य आज भी जनता के बीच उनकी कार्यशैली की पहचान हैं। यही कारण है कि बांकीपुर के मतदाता भाजपा और एनडीए के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।

‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में केंद्र और बिहार सरकार ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर एनडीए जनता के बीच जा रहा है और उसे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

‎संजय सरावगी ने कहा कि आज उद्घाटन समारोह में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि पूरा गठबंधन पूरी मजबूती और समन्वय के साथ चुनाव लड़ रहा है। यह एकजुटता विपक्ष के लिए स्पष्ट संदेश है कि बांकीपुर में एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

‎उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर घर-घर पहुंचने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय मानते हुए पूरी ऊर्जा के साथ जुटे और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर बांकीपुर की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करे।

‎कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया , विधायक संजीव चौरसिया, जीवेश मिश्रा सहित एनडीए के सभी दलों के पटना जिला अध्यक्ष, अनेक वरिष्ठ नेता, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‎सभी नेताओं ने एक स्वर में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।


14/07/2026

पटना में एनडीए की बैठक में शामिल होते
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन , जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी एवं अन्य ।

विनोद तावड़े ने संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी के जेजुरी–वाल्हे मार्ग पर वारकरियों के साथ की पदयात्रा पुणे: राज्यसभा सांसद ...
14/07/2026

विनोद तावड़े ने संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी के जेजुरी–वाल्हे मार्ग पर वारकरियों के साथ की पदयात्रा

पुणे: राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने आज संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहला के जेजुरी से वाल्हे तक के मार्ग पर वारकरियों के साथ पदयात्रा की। उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं के साथ कुछ दूरी तक चलकर इस पवित्र वारी में सहभागिता की और भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए पंढरपुर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ अपनी आस्था प्रकट की।

इस दौरान श्री तावड़े ने वारकरियों, दिंडी प्रमुखों, स्थानीय स्वयंसेवकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वारी महाराष्ट्र की सबसे महान जीवंत सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में से एक है, जो सदियों से समानता, भक्ति और सेवा के मूल्यों का संदेश देती आ रही है। यह परंपरा राज्य के हर कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान विठ्ठल की भक्ति के सूत्र में जोड़ती है।

संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी 8 जुलाई को आलंदी से प्रस्थान कर 13 जुलाई को जेजुरी पहुँची थी और आज वाल्हे के लिए रवाना हुई। इसके बाद पालखी लोणंद, तरडगांव, फलटन और वाखरी होते हुए आगे बढ़ेगी तथा संत तुकाराम महाराज पालखी के साथ पंढरपुर में संगम करेगी। दोनों पालखियाँ 24 जुलाई को पंढरपुर पहुँचेंगी, जबकि आषाढ़ी एकादशी का पावन पर्व 25 जुलाई को मनाया जाएगा।

श्री तावड़े ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार द्वारा वारकरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए आश्रय स्थल, चिकित्सा शिविर, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता सुविधाएँ, सुदृढ़ सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की है। साथ ही, तीर्थयात्रियों के वाहनों को टोल शुल्क में छूट देकर उनकी यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया गया है।

पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन   पटना :  राष्ट्रीय वैश्य महासभा की ओर से पटना...
14/07/2026

पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

पटना : राष्ट्रीय वैश्य महासभा की ओर से पटना स्थित स्काडा बिजनेस सेंटर सभागार में मिथिलांचल के साथ साथ बिहार भर में चर्चित और लोकप्रिय नेता रहे पूर्व मंत्री स्व.राजकुमार महासेठ जी की आठवीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा की राजकुमार महासेठ जी एक विशाल व्यक्तित्व के धनी थे । वे अपने विरोधियों के साथ भी सम्मान और प्यार और सहयोग का भाव रखते थे । महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा की राजकुमार महासेठ मेरे पिता ही नहीं बल्कि हमारे गुरु भी थे । उन्होंने हमेशा ही परोपकार और जनहित को आगे रखकर बिना किसी समझौते के समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य करते रहने की शिक्षा और प्रेरणा दी । पूर्व मंत्री समाजवादी नेता रामचंद्र पूर्वे ने राजकुमार महासेठ जी के जीवन वृत पर रौशनी डालते हुए कहा की राजकुमार महासेठ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढाई करने के बाद नगर पालिका के वार्ड पार्षद से लेकर बिहार विधान पार्षद और विधानसभा के कई बार सदस्य बने । राज्य सरकार में मंत्री बनकर भी उन्होंने समाज की सेवा की । महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी के चौधरी ने कहा की राजकुमार महासेठ संकल्प साधना और समाज सेवा व समर्पण के विचार पुंज थे । राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने जाति से उठकर वैश्य समाज के वर्गीय एकता को आगे बढाने का कार्य लगातार कर रहे हैं । वैश्य समाज चुनाव समिति के अध्यक्ष ई सुंदर साहू ने कहा की बांकीपुर में दल के दल दल से उपर उठकर वैश्य समाज के उम्मीदवार को जीताने का काम करे । उन्होंने नारा दिया की अबकी बार वैश्य परिवार के नारे के साथ वैश्य समाज बाँकीपुर उतरेगा । प्रदेश युवा अध्यक्ष मंजीत आनन्द साहू ने कहा की आज छात्रों और युवाओं का भविष्य खतरे में दिखाई पड़ रहा है । आजादी के पूर्व राजकुमार महासेठ जी जैसे व्यक्तित्व बनारस हिन्दू जैसे विश्विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद समाज शिक्षा और व्यवसाय सबको आगे बढाने का जो कार्य किया है वह हम सबके लिए प्रेरणा का विषय है ।

इस मौके मुख्य रूप से ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्रा, बांकीपुर राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता,
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष स्मिता पूर्वे, महासभा समन्वय समिति के चेयरमैन कमल नोपानी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाकिम प्रसाद जी, व्यवसायिक आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला, अनन्त कुमार गुप्ता, भूपाल भारती, अर्जुन चौधरी, ऋचा जोगमई, दुर्गेश पंजियार, मोनी गुप्ता, वैभव गुप्ता, मंटू मल्होत्रा, सहदेव साह, मधु प्रिया, नन्दकिशोर पोद्दार, राम सागर प्रयाद, मुरलीधर, राकेश जायसवाल, आलोक पोद्दार, रामानंद गुप्ता, अमृतेष कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, शम्भू चौरसिया, सुजीत कसेरा, मुन्ना जयसवाल,अंजनी कुमार गुप्ता सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में वैश्य समाज संगठन के पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी गण मौजूद रहे ।

https://navshaktinews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%...
13/07/2026

https://navshaktinews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%b0

पटना,: बांकीपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 17 एवं 16 में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर...

https://navshaktinews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0...
13/07/2026

https://navshaktinews.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%af

पटना, : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म ...

https://navshaktinews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%...
13/07/2026

https://navshaktinews.in/%e0%a4%ad%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b9

साकेत (दिल्ली), : मनुष्य की भौतिक-कामनाओं की पूर्ति के लिए ही ‘मां मनोकामना देवी की स्थापना ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महा....

Address

West Boring Canal Road Near Hartali More
Patna
800023

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navshakti News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share