Khabar Bihar Jharkhand

Khabar Bihar Jharkhand उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय डिजिटल मीडिया . बिहार / झारखण्ड समेत भारत की ताजा खबरें हिंदी मे
(2)

बिहार झारखंड की तमाम छोटी-बड़ी खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें फॉलो करें लाइक करें
किसी भी तरह की जानकारी एवं सूचना देना चाहते हो तो संपर्क करें WhatsApp +917033348843

https://youtube.com/channel/UCdbdWSTvlWyx-InrEIMDDXw
YouTube channel

पुराने यूट्यूब चैनल बंद हो जाने के कारण नए यूट्यूब चैनल खोला गया है, सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद ��

https://youtube.com/channel/UCRBCWgbJwv

9JIoXspcib4cg

page
https://www.facebook.com/khabarbiharjharkhand/


इंस्टाग्राम https://www.instagram.com/invites/contact/?i=bj5m6vy7248h&utm_content=mb9fogk

Khabar Bihar Jharkhand Twitter
https://twitter.com/khabarbiharjhar?s=08







अश्लील गाने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली ,गंभीररुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर माधौल गांव में शुक्रवार की दोप...
06/06/2026

अश्लील गाने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली ,गंभीर

रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर माधौल गांव में शुक्रवार की दोपहर में ऑटो में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में देर रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान रायपुर मधौल वार्ड दो निवासी गणेश राय के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गयी। आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस निजी अस्पताल में पहुंचकर जख्मी और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी को घटना में प्रयुक्त पेन पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इधर, घटना के संबंध में जख्मी के पिता के बयान पर रुन्नीसैदपुर थाने में एफआईआर की गयी है। इसमें गिरफ्तार रायपुर निवासी रौशन कुमार व छोटू कुमार को आरोपित किया गया है। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय से प्रेस बयान जारी कर दी गयी है। पुलिस को दिए फर्द बयान के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर में रोशन कुमार अपने ऑटो में तेज आवाज में अश्लील भोजपुरी गाना बजा रहा था। इसका धर्मेंद्र कुमार ने विरोध किया तो रोशन कुमार और उसके भाई छोटू कुमार उसके घर पहुंचकर धर्मेंद्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि रात करीब नौ बजे धर्मेंद्र घर से बाहर निकला तो पहले से घात लगाए दोनों भाइयों ने फिर मारपीट शुरू कर दी।

गंभीर स्थिति और गिरफ्तारी
इसी दौरान छोटू कुमार ने कमर से पेन पिस्टल से धर्मेंद्र के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। इधर, एसपी कार्यालय से जारी किए बयान में बताया कि प्रथमदृष्टयां मामला अश्लील गीत बजाने के विरोध में देर रात गोली मारने की वारदात हुई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त पेन पिस्टल व दो मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों भाईयों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उनके पास पेन पिस्टल कहां से आया।

06/06/2026

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर भड़के पप्पू यादव, अस्पताल प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

मुजफ्फरपुर के अस्पताल अग्निकांड को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए अस्पताल प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पप्पू यादव ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान गई है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों के बेहतर इलाज की भी मांग की।

05/06/2026

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लगातार हो रही है बारिश सीतामढ़ी से लाइव

बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में पटना पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान ...
05/06/2026

बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में पटना पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये FIR कदमकुआं थाने दर्ज की गई है जिसके बाद पुलिस अब खान सर की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है। इस बीच खान सर की ओर से कई झूठे दावों की भी हकीकत सामने आ गई है। आइए जानते हैं ऐसे 4 झूठ के बारे में जो कि खान सर पर ही भारी पड़ गए हैं।

05/06/2026

खान सर कोचिंग छोड़कर हुए अंडरग्राउंड! चुपके से बाहर निकले फैजल खान, पुलिस अलर्ट

मनचाहा प्यार पाने की जिद में हाई टेंशन टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामासीतामढ़ी: बोखड़ा प्रखंड में एक यु...
05/06/2026

मनचाहा प्यार पाने की जिद में हाई टेंशन टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सीतामढ़ी: बोखड़ा प्रखंड में एक युवती के हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के कारण युवती ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

04/06/2026

� - के प्रसाद हॉस्पिटल पर होगी FIR, नगर निगम से होगी अस्पताल के नक्शे की जांच. | Bihar Live Now

04/06/2026

🚨 मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 4

प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग के मामले में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

घटना की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करेगी।

04/06/2026

के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग. ICU में कई मरीज जले. 10- 15 मरीजों के मौत की दी जानकारी 1 दर्जन की हालत गंभीर.

04/06/2026

मुजफ्फरपुर अस्पताल में मौत की आग! ICU में शॉर्ट सर्किट, चार मरीजों की मौत, बढ़ सकती है मृतक की संख्या

Download the app → goliveindia.in/download

Address

NH
Patna
800023

Telephone

+919470889028

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Bihar Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabar Bihar Jharkhand:

Share