Hoshiyar Khhabardar

Hoshiyar Khhabardar खबरें दिन! दोपहर! शाम! और रात! की

25/08/2026

70 साल के मौलाना का प्रेम विवाह, 44 साल छोटी दुल्हन संग फोटोशूट पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक चर्चित घटना सामने आई है। 70 वर्षीय मौलाना हाकिम साहब ने अपने से 44 साल छोटी महिला से प्रेम विवाह किया। निकाह के बाद इस जोड़े ने प्रोफेशनल कपल फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह विवाह न केवल उम्र के अंतर को लेकर चर्चा में है।

25/08/2026

अपनी पत्नी को छोड़ पति को हुआ भाभी के बहन से प्यार।

25/08/2026

दुनिया में नंबर-1 भिखारी पाकिस्तान ! क्या पाकिस्तान में भीख मांगना बन चुका है अरबों का कारोबार ?

25/08/2026

यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ छापेमारी की. जांच के दौरान मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस के संचालक अन्नी बाबा को अधिकारियों ने उनकी ही दुकान की सिल्वर वर्क लगी मिठाई खाने को कहा, लेकिन उसने खाने से साफ इनकार कर दिया. दुकानदार के इनकार करने पर एसडीएम करनवीर सिंह ने मिठाइयों के सैंपल भरवाए और मिठाइयां फिकवा दीं. जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

24/08/2026

नौकरी छोड़ी तो कंपनी ने थमा दिया 38 लाख का बिल !

बरसों तक एक ही कंपनी में मेहनत करने वाली लड़की ने जब नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला किया, तो उसके होश उड़ गए। कंपनी ने उसे कथित तौर पर 38 लाख रुपये का बकाया बिल थमा दिया।

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कॉरपोरेट कल्चर और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर बहस छिड़ गई है। आखिर कंपनी ने इतनी बड़ी रकम किस आधार पर मांगी?

24/08/2026

भीख मांगकर गुजारी जिंदगी... और पीछे छोड़ गई लाखों-करोड़ों की दौलत !

कर्नाटक के मडिया में बुजुर्ग महिला की कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया। मस्जिद के पास भीख मांगकर जमा किए पैसे, घर में बैगों के अंदर मिले। कथित तौर पर रकम ₹1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। जिंदगी का सबसे बड़ा सच - दौलत जमा होती रही, लेकिन उसे खर्च करने वाला कोई नहीं था।

23/08/2026

त्योहारी सीजन से ठीक पहले खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई अचानक तेजी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है. शक्कर, तुअर की दाल, चावल समेत रोजमर्रा की जरूरतों के सामान महंगे हो गए हैं...

23/08/2026

गाजियाबाद के RDC इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चेन झपटने का CCTV सामने आया है. वृद्धा घर के पास सैर कर रही थीं, तभी हेलमेट और मास्क पहने एक युवक बाइक से पहुंचा और महिला के पास आते ही मौका देखा और गले से चेन झपटकर फरार हो गया|

22/08/2026

बेटे को बचाने की कोशिश में पिता की मौत, सदमे में मां ने भी गंवाई जान; परिवार में पसरा मातम

Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 18 वर्षीय युवक को बचाने की कोशिश में उसके पिता की भी जान चली गई। हादसे के बाद बेटे और पति की हालत देखकर मां की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले परिवार और गांव के लोगों ने युवक को करीब तीन घंटे तक समझाने की कोशिश की। लोगों ने उसे अपने भविष्य और परिवार के बारे में सोचने की अपील की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hoshiyar Khhabardar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share