The Pawan Official

The Pawan Official � तेज और सटीक खबरें: की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले जानकारी के लिए फॉलो जरूर करें! �

80वां स्वतंत्रता दिवस हार्दिक शुभकामनाएं
15/08/2026

80वां स्वतंत्रता दिवस हार्दिक शुभकामनाएं

कभी सिविल सेवा की तैयारी करते वक्त जिस शख्स ने मॉक इंटरव्यू में एक छोटे से काम के लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने पर ...
13/08/2026

कभी सिविल सेवा की तैयारी करते वक्त जिस शख्स ने मॉक इंटरव्यू में एक छोटे से काम के लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने पर अपनी आपत्ति जताई थी, आज वही अधिकारी एक बड़े भ्रष्टाचार के मामले में फंस गए हैं.

दरअसल, 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल हो रहे पुराने वीडियो में राहुल बंसल एक मॉक इंटरव्यू पैनल के सामने बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने देश में भ्रष्टाचार, प्रशासनिक कमियों और पुलिस सुधारों पर खुलकर बात की थी.

वीडियो में बंसल ने एक पुराना वाकया याद करते हुए बताया था कि कैसे उनके भाई को आईआईटी कानपुर में पढ़ाई के दौरान एक रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन के सिलसिले में अमेरिका जाना था. इसके लिए उन्हें तुरंत बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत थी. बंसल का आरोप था कि उस वक्त एक पंचायत अधिकारी ने कागजात जल्दी तैयार करने के एवज में उनसे 500 रुपए की रिश्वत मांगी थी. इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मुझे 500 रुपये की घूस देने में बहुत बुरा लगा था'. हालांकि, उसी इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि व्यवस्था में कुछ लोग भ्रष्ट हो सकते हैं, लेकिन इस आधार पर पूरी व्यवस्था को गलत नहीं ठहराया जा सकता.

राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है. दिल्ली की एक स्पेशल CBO कोर्ट में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. इस शिकायत में आईपीएस राहुल बंसल के साथ-साथ दो पुलिसकर्मियों सहायक उप-निरीक्षक (ASI) प्रवीण कुमार राठौर और कांस्टेबल अंशुल शर्मा का नाम भी शामिल है. आरोप है कि यह रकम एक साइबर फ्रॉड के मामले को रफा-दफा करने के लिए ली गई थी. शिकायतकर्ता ने अदालत में कुछ डिजिटल सबूत भी पेश किए हैं. इन सबूतों में व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग शामिल हैं, जो कथित तौर पर पैसों के लेनदेन से जुड़ी हैं.

रूस के स्कोल्कोवो इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजीकी नई रिसर्च के मुताबिक इंसान 194 साल तक जिंदा रह सकता है. ये रिसर्...
08/08/2026

रूस के स्कोल्कोवो इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

की नई रिसर्च के मुताबिक इंसान 194 साल तक जिंदा रह सकता है. ये रिसर्च इसलिए भी खास है, क्योंकि पुतिन खुद अमरता को लेकर बात कर चुके हैं. रूस की सरकार 2 लाख करोड़ रुपये से एक प्राजेक्ट पर चला रही है जिसमें बुढ़ापे से लड़ाई का हथियार तैयार किया जा रहा है.

🇺🇸 अमेरिका की सीनेट में बड़ा फैसला!भारत समेत रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ हो गया ...
08/08/2026

🇺🇸 अमेरिका की सीनेट में बड़ा फैसला!
भारत समेत रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ हो गया है। 🇮🇳🇺🇸
लेकिन ध्यान रहे—अभी भारत पर 100% टैरिफ लागू नहीं हुआ है। बिल को आगे अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और फिर राष्ट्रपति की मंजूरी की जरूरत होगी।
अगर यह कानून लागू होता है, तो भारत-अमेरिका व्यापार और रूसी तेल की खरीद पर बड़ा असर पड़ सकता है। 🌍
आपको क्या लगता है—भारत को अमेरिका के इस फैसले पर क्या कदम उठाना चाहिए? 👇

Address

Patna New City
Patna
80001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Pawan Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share