27/08/2026
नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनज़र बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा
इस दौरान संभावित प्रभावों, एहतियाती उपायों, सुरक्षा तथा राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की सीएम ने समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा, राहत एवं हर संभव सहायता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।