25/07/2026
सिर्फ एक बाइक, घर का छोटा-सा कमरा और बड़ा सपना... यही पूंजी थी दरभंगा के दो भाइयों की जिन्होंने चौमिन बनाने का बिजनेस शुरू किया | यह दोनों भाई मिलकर रोज़ 200 किलो नूडल्स तैयार कर लेते है और अपनी बाइक पर माल को लोड कर के खुद ही बाजार में बेचते हैं। यह दो भाई अपने खाली समय में पार्ट टाइम जॉब की तरह अपने ही घर में चौमिन बनाने का बिज़नेस कर के हर महीने 20,000 रु की कमाई कर लेते है | बिक्री को देखते हुए इन्होने अपना चौमिन ब्रांड "श्री राम सेवई" बनाकर लॉन्च कर दिया | आज इनकी यह चौमिन ब्रांड लोगो के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो बिना बड़ी पूंजी के अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है। इन दोनों भाइयो की बिज़नेस स्टोरी देखने के लिए पूरी वीडियो यूट्यूब पर देखे 👇👇
कमाल का है Darbhanga के गाँव में Noodles Making Business Startup रोज 200Kg घर में बनाकर बेच डालते है
BiharStory Media