18/11/2025
मदरसा इस्लामिया अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम, लोधी कटरा पटना सिटी के बच्चों को इस वर्ष हरिहर मेला सोनपुर घूमने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इस शैक्षणिक भ्रमण ने बच्चों के अंदर उत्साह और नई जानकारियाँ हासिल करने की प्रेरणा पैदा की।
मेले में पहुँचने के बाद बच्चों की मुलाकात बिहार स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की सीनियर हेड सुंबुल अफरोज़ मैम से हुई। बच्चों ने उनसे आपदा प्रबंधन, सुरक्षा उपायों और जागरूकता से जुड़ी बातें सीखीं, जिससे वे काफी उत्साहित और ख़ुश हुए।
इसके बाद मेले में आयोजित कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़ी दिलचस्पी के साथ भाग लिया और अपनी-अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभाओं का सुंदर प्रदर्शन किया।
इस पूरे कार्यक्रम में मदरसा के
हेड मास्टर: मोहम्मद रागिब हुसैन,
नोडल टीचर: मोहम्मद इमरान,
असिस्टेंट टीचर: मोहम्मद असरार आलम
पूरी ज़िम्मेदारी और सहयोग के साथ बच्चों के साथ मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।