The Watan News

The Watan News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Watan News, News & Media Website, Laxmi Nagar, Sakti.
(1)

"द वतन में आपका स्वागत है, जहां हम वंचितों की आवाज़ को बुलंद करते हैं और सभी के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करते हैं जागरूकता बढ़ाएं ,सकारात्मक परिवर्तन ,समाधान खोजने, कहानियां साझा करने और एक मजबूत, समावेशी भारत बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें"

Wish every hardworker
01/05/2026

Wish every hardworker

🚨 **नोएडा में अब हाई-राइज सोसाइटियों में भी हड़ताल!**  नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी को लेकर चल रहे बवा...
18/04/2026

🚨 **नोएडा में अब हाई-राइज सोसाइटियों में भी हड़ताल!**

नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी को लेकर चल रहे बवाल ने अब लग्जरी रिहायशी सोसाइटियों तक पहुंच गया है।

- फैक्टरियों में सोमवार को हुई हिंसा थमने से पहले ही, मंगलवार सुबह (14 अप्रैल) सेक्टर 121 के पॉश सोसाइटी **क्लियो काउंटी** के बाहर हंगामा शुरू हो गया।
- सैकड़ों घरेलू कामगारों (महिलाओं सहित) ने काम का बहिष्कार कर सोसाइटी गेट पर प्रदर्शन किया।
- शुरू में वे ज्यादा वेतन और साप्ताहिक छुट्टी की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई — पथराव हुआ और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

# # # प्रदर्शन की मुख्य बातें:
- सुबह 7 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन
- लगभग 400-500 लोगों की भीड़ जमा हो गई
- कामगारों का कहना: महंगाई बहुत बढ़ गई है, लेकिन हमारा वेतन ₹2,500-3,000 प्रति घर ही रह गया है। दिन में दो बार जाना पड़ता है, फिर भी गुजारा मुश्किल है।
- एक कामगार बबली ने बताया — "जब तनख्वाह बढ़ाने की बात करते हैं तो मालकिन कहती हैं — या तो छोड़ दो नौकरी, या हम किसी और को रख लेंगे और चोरी का आरोप भी लगा सकती हैं।"

# # # पुलिस का पक्ष:
- पुलिस इसे संयोग नहीं मान रही, बल्कि शहर की शांति भंग करने की "बड़ी साजिश" का हिस्सा बता रही है।
- कुछ बाहरी लोगों द्वारा भड़काने का शक
- सोशल मीडिया पर घटना के misleading वीडियो वायरल किए जा रहे हैं (एक ही जगह के वीडियो को अलग-अलग जगहों का बता कर अफरा-तफरी फैलाई जा रही है)
- कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

# # # कामगारों की शिकायतें:
- पुलिस पर बिना चेतावनी लाठीचार्ज करने और घरों में घुसकर मारपीट करने के आरोप
- एक गर्भवती महिला के घायल होने की भी खबर
- ड्राइवरों और अन्य कामगारों ने पुलिस की मार से चोटिल होने की शिकायत की

पुलिस का कहना है कि वे किसी भी समूह के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करना चाहते और बातचीत से मामला सुलझा लेंगे

Nitish Kumar has stepped down after nearly two decades in power in Bihar. According to reports, Samrat Choudhary is set ...
17/04/2026

Nitish Kumar has stepped down after nearly two decades in power in Bihar. According to reports, Samrat Choudhary is set to take over as the next Chief Minister. The development follows a significant political shift. The state is now expected to see new leadership.

कोरबा स्थित वेदांता पावर प्लांट में उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाज़ी में एक घंटे के भीतर करीब 150 मेगावाट लोड बढ़ाया गया, जिस...
17/04/2026

कोरबा स्थित वेदांता पावर प्लांट में उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाज़ी में एक घंटे के भीतर करीब 150 मेगावाट लोड बढ़ाया गया, जिससे भट्टी में असामान्य दबाव बना और यह दर्दनाक हादसा हुआ और 20 मजदूर की मौत हो गई । हालात इतने भयावह रहे कि परिजन अस्पताल और मर्चुरी में अपने अपनों को खोजते रहे। कई परिवारों की दुनिया एक झटके में उजड़ गई।
*मृतकों के परिजनों की माँग 35
-35 लाख
*एक सदस्य को नौकरी
*घायलों को आर्थिक सहायता

“विधायक पुत्र की दादागिरी 😳 — थार से 5 लोगों को कुचला, पुलिस को दी धमकी!” ⚖️
17/04/2026

“विधायक पुत्र की दादागिरी 😳 — थार से 5 लोगों को कुचला, पुलिस को दी धमकी!” ⚖️






एक तो बड़ी मुश्किल और जाति संघर्ष को पार करके हमारे लोग IAS बनते हैं, उनको मनुवादी सिस्टम इतना मजबुर कर देता है कि रिजाइ...
01/04/2026

एक तो बड़ी मुश्किल और जाति संघर्ष को पार करके हमारे लोग IAS बनते हैं, उनको मनुवादी सिस्टम इतना मजबुर कर देता है कि रिजाइन कर दे,

2023 बैच के IAS रिंकू सिंह राही ने नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया है, उन्होंने कहा कि उनको फील्ड वर्क नहीं दिया जा रहा, उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, वो देश सेवा करना चाहते हैं लेकिन अनदेखा किया जा रहा था,

रिंकू सिंह राही वही अधिकारी है जिन्होंने 100 करोड़ के छात्रवृत्ति और पेंशन घोटाले को उजागर किया था, इसके बाद उन पर 7 गोलियां भी चली थी, 2 गोलियां उनके चेहरे पर भी लगी थी,

मगध साम्राज्य के महान चक्रवर्ती राजा अशोक सम्राट के 2330वें जयंती पर उन्हें सत्य सत्य नमन। अखण्ड भारत के निर्माता जिन्हो...
26/03/2026

मगध साम्राज्य के महान चक्रवर्ती राजा अशोक सम्राट के 2330वें जयंती पर उन्हें सत्य सत्य नमन। अखण्ड भारत के निर्माता जिन्होंने बिहार और भारत को अद्भुत पहचान दिया।

🛑 सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला – 24 मार्च 2026 🛑सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ-साफ कहा कि धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति ...
25/03/2026

🛑 सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला – 24 मार्च 2026 🛑
सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ-साफ कहा कि धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा तुरंत और पूरी तरह समाप्त हो जाता है।
मुख्य बातें समझिए:
✅ केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म मानने वाले व्यक्ति ही अनुसूचित जाति के रूप में गिने जा सकते हैं।
❌ अगर कोई व्यक्ति ईसाई या इस्लाम (या कोई अन्य धर्म) में परिवर्तित हो जाता है और उसका सक्रिय रूप से पालन करता है, तो वह SC का आरक्षण, नौकरी/शिक्षा में लाभ या SC/ST अत्याचार निवारण कानून का संरक्षण नहीं मांग सकता।
क्या कहता है कानून?
संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के पैरा 3 के अनुसार – जो व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा कोई अन्य धर्म मानता है, वह SC नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने कहा कि यह नियम पूर्ण और बिना किसी अपवाद का है। जन्म से SC होने का कोई फर्क नहीं पड़ता – धर्मांतरण के क्षण से ही दर्जा खत्म।
केस की कहानी:
आंध्र प्रदेश के चिंथाडा आनंद (जो मूल रूप से मदिगा SC समुदाय से थे) ईसाई बनकर पादरी बन गए। उन्होंने जातिवादी गाली-गलौज का मामला SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराया, लेकिन कोर्ट ने कहा – आप अब SC नहीं हैं, इसलिए यह एक्ट लागू नहीं होता।
पुनः धर्मांतरण (घर वापसी) पर:
अगर कोई व्यक्ति बाद में वापस हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म में आ जाता है और समुदाय उसे स्वीकार कर ले, तो वह SC दर्जा फिर से प्राप्त कर सकता है (केस-बाय-केस फैक्ट्स पर निर्भर)।

आप इस फैसले के बारे में क्या सोचते हैं?
क्या यह सही है या इसमें कुछ बदलाव होना चाहिए?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇

मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ...
23/03/2026

मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन।

यह देश अपने वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा।

#शहीद_दिवस #भगतसिंह

दलित, शोषित एवं वंचित के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले सामाजिक न्याय के पुरोधा, बहुजन समाज पार्टी के सं...
15/03/2026

दलित, शोषित एवं वंचित के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले सामाजिक न्याय के पुरोधा, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

20 साल CM रहे नीतीश के पास एक कार-एक फ्लैट...   👉 नीतीश कुमार के नाम पर फिलहाल पटना में 2 और दिल्ली में एक सरकारी आवास ह...
07/03/2026

20 साल CM रहे नीतीश के पास एक कार-एक फ्लैट...

👉 नीतीश कुमार के नाम पर फिलहाल पटना में 2 और दिल्ली में एक सरकारी आवास है। पटना में 1 अणे मार्ग और 7 सर्कुलर लोड का आवास सीएम के नाम पर दर्ज है। दिल्ली में 6 के कामराज रोड का बंगला सीएम नीतीश कुमार के नाम पर दर्ज है।

राज्यसभा का चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने सभी सरकारी मकान का नो ड्यूज क्लियरेंस ले लिया है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो नीतीश कुमार के पास मात्र 30,552 रुपए कैश है। इसके अलावा उनके तीन बैंक अकाउंट में 48,870 रुपए है।

नीतीश कुमार के नाम पर किसी प्रकार की कोई जमीन नहीं है। न तो एग्रीकल्चर और न ही नॉन एग्रीकल्चर। घर के नाम पर द्वारका में इनका एकमात्र फ्लैट है, जिसे इन्होंने 2004 में खरीदा था। इसकी मौजूदा कीमत 1.48 करोड़ रुपए है।

इनके पास एक मात्र 2015 मॉडल की ईको स्पोर्ट गाड़ी है, जिसकी मौजूदा कीमत 11.32 लाख रुपए है। अगर इनकी कुल अचल संपत्ति की बात करें तो वो 17.91 लाख रुपए की है। to

Address

Laxmi Nagar
Sakti
110092

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Watan News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share