Zindgi Junction

Zindgi Junction “Real Life • Motivation • Personal Thoughts
Daily Updates • कभी-कभी Political Views
Zindgi Junction – Real Opinions. Real Emotions.”

नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे तब जीविका की शुरुआत से लेकर प्रगति यात्रा हो या महिला संवाद हर बड़े कार्यक्रम में जीविका क...
25/08/2026

नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे तब जीविका की शुरुआत से लेकर प्रगति यात्रा हो या महिला संवाद हर बड़े कार्यक्रम में जीविका के कर्मियों और कैडर ने पूरी तत्परता से सरकार का साथ दिया गांव गांव तक पहुंचकर कार्यक्रमों को सफल बनाया

अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं और सरकार जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और सशक्तिकरण से जोड़ने की बात कर रही है तो सवाल यह है कि क्या जीविका के कर्मी और कैडर भी पहले जैसी ही तत्परता और उत्साह के साथ हर कार्यक्रम में जुटेंगे

क्योंकि तत्परता सिर्फ आदेश से नहीं आती उसके लिए सम्मान उचित कार्य परिस्थितियां और कर्मचारियों के हितों का भी ध्यान रखना जरूरी है

अगर लगातार छुट्टियों में भी काम कराया जाएगा प्रतिपूरक अवकाश जैसे अधिकारों पर सवाल उठेंगे और कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाएगा तो फिर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या कर्मचारियों से पहले जैसी अतिरिक्त तत्परता की उम्मीद करना उचित है

जीविका के कर्मी और कैडर ने हमेशा सरकार के कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसलिए सरकार को भी चाहिए कि वह जीविका के कर्मियों के मनोबल और अधिकारों का उतना ही ध्यान रखे जितना जीविका के माध्यम से बड़े बड़े लक्ष्य हासिल करने का रखती है

लगातार सार्वजनिक अवकाश रद्द किए जा रहे हैं और उन दिनों भी कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है तो काम करवाने में कोई आपत्त...
25/08/2026

लगातार सार्वजनिक अवकाश रद्द किए जा रहे हैं और उन दिनों भी कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है तो काम करवाने में कोई आपत्ति नहीं है आखिर काम है तो काम करवाइए लेकिन सवाल यह है कि जब सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कर्मचारी काम कर रहे हैं तो उसके बदले कॉम्पेंसंट्री लीव यानी प्रतिपूरक अवकाश देने में आखिर दिक्कत क्या है

यह किसी एक दिन की बात नहीं है बल्कि लगातार ऐसा होता आ रहा है कि सार्वजनिक छुट्टियां रद्द कर दी जाती हैं कर्मचारियों से उन दिनों भी काम लिया जाता है लेकिन उसके बदले प्रतिपूरक अवकाश तक नहीं दिया जाता ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब छुट्टी के दिन काम करवाया जा रहा है तो HR मैनुअल के प्रावधानों का पालन क्यों नहीं किया जाता

काम करवाइए कोई समस्या नहीं है लेकिन कर्मचारियों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए अगर संस्था अपने काम के लिए कर्मचारियों से छुट्टी के दिन काम ले रही है तो उसके बदले नियमानुसार प्रतिपूरक अवकाश देने में आखिर क्या दिक्कत है HR मैनुअल सिर्फ नियम दिखाने के लिए नहीं है बल्कि उसका पालन संस्था और कर्मचारियों दोनों के लिए होना चाहिए

#प्रतिपूरकअवकाश #कर्मचारियोंकेअधिकार #छुट्टी

छुट्टी रद्द हुई है, तो क्या कर्मचारियों को प्रतिपूरक अवकाश मिलेगा?दिनांक 23.08.2026 एवं 26.08.2026 को कार्यालय को अन्य क...
25/08/2026

छुट्टी रद्द हुई है, तो क्या कर्मचारियों को प्रतिपूरक अवकाश मिलेगा?

दिनांक 23.08.2026 एवं 26.08.2026 को कार्यालय को अन्य कार्य दिवस की तरह संचालित करने का आदेश जारी किया गया है। अर्थात घोषित अवकाश के दिन भी कर्मचारियों से कार्यालय का कार्य लिया गया।

सवाल यह है कि जब कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उनसे कार्य कराया जा रहा है तो उसके बदले कर्मचारियों को प्रतिपूरक अवकाश (Compensatory Leave/Comp-off) क्यों नहीं दिया जाना चाहिए?

BRLPS के HR Manual में कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर स्पष्ट प्रावधान हैं और नियमित अवकाश को घोषित सरकारी छुट्टियों से अलग माना गया है। HR Policy स्वयं कर्मचारियों के हित, पारदर्शिता, विश्वास और बेहतर कार्य वातावरण को महत्व देने की बात करती है।

ऐसे में छुट्टी के दिन काम लेना और उसके बदले किसी भी प्रकार का प्रतिपूरक अवकाश न देना कर्मचारियों के हित और HR Policy की मूल भावना पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

काम की आवश्यकता के नाम पर छुट्टी रद्द की जा सकती है, लेकिन कर्मचारी भी इंसान हैं मशीन नहीं। अगर संगठन को छुट्टी के दिन कर्मचारियों की सेवाओं की आवश्यकता है तो उनके अतिरिक्त कार्य-दिवस का उचित प्रतिफल या प्रतिपूरक अवकाश देने की नीति भी स्पष्ट होनी चाहिए।

काम के प्रति जवाबदेही कर्मचारियों की है तो कर्मचारियों के अधिकारों के प्रति जवाबदेही संगठन की भी होनी चाहिए।

क्या JEEViKA/BRLPS यह स्पष्ट करेगा कि 23 और 26 अगस्त को छुट्टी के दिन कार्य करने वाले कर्मचारियों को Comp-off मिलेगा या नहीं?

🔥 क्या बिहार की राजनीति में यह एक बड़ा वादा साबित होगा?तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि यदि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (R...
29/07/2026

🔥 क्या बिहार की राजनीति में यह एक बड़ा वादा साबित होगा?
तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि यदि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सरकार बनती है, तो छात्र आंदोलनों के दौरान गिरफ्तार हुए छात्रों और युवाओं को जेपी सेनानियों की तर्ज पर पेंशन दी जाएगी।
क्या आप इस घोषणा का समर्थन करते हैं?
अपनी राय बेझिझक कमेंट में लिखें—आपकी आवाज़ सबसे महत्वपूर्ण है। 👇
🗳️ हाँ / नहीं / क्यों?

🚨 वैशाली में फ्लिपकार्ट कर्मचारियों की हड़तालवैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर धोवगट्टी स्थित फ्लिपकार...
25/06/2026

🚨 वैशाली में फ्लिपकार्ट कर्मचारियों की हड़ताल

वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर धोवगट्टी स्थित फ्लिपकार्ट केंद्र पर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है।

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके विरोध में उन्होंने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। हड़ताल के कारण केंद्र के कार्य संचालन पर भी असर पड़ सकता है।

अब देखना होगा कि प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत से कब तक समाधान निकलता है।

📍 स्थान: दौलतपुर धोवगट्टी, काजीपुर थाना क्षेत्र, वैशाली
📢 अपडेट के लिए जुड़े रहें — ZINDGI Junction

📢 जीविका कर्मियों की आवाज़ — सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की मांगजिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत जीविका कर्मी वर्षों से ग्र...
25/06/2026

📢 जीविका कर्मियों की आवाज़ — सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की मांग

जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत जीविका कर्मी वर्षों से ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब समय है कि उनके वेतन, पदोन्नति, मेडिकल सुरक्षा, स्थानांतरण, भत्तों और सेवा विस्तार जैसी जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।

कर्मचारियों का कल्याण ही किसी भी संस्था की सफलता की नींव है। उम्मीद है कि जीविका प्रबंधन कर्मियों की इन मांगों पर सकारात्मक पहल करेगा और न्यायसंगत निर्णय लेगा।

✊ न्याय • सम्मान • सुरक्षा • समान अवसर

📌 ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक चैनल ZINDGI Junction से जुड़ें।

📢 BPSC 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचनाबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 72वीं संय...
25/06/2026

📢 BPSC 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को राज्य के 38 जिलों में एकल पाली में किया जाएगा।

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर 25 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जिलाधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

📌 परीक्षा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे फेसबुक चैनल Zindgi Junction से जुड़े रहें।

🚨 वैशाली के बेलसर प्रखंड के मिश्रौलिया स्थित एक बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घट...
25/06/2026

🚨 वैशाली के बेलसर प्रखंड के मिश्रौलिया स्थित एक बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

📍 मिश्रौलिया, बेलसर (वैशाली)
🔍 पुलिस जांच में जुटी, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा।

🎓📚 बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति हेतु ड्राफ्ट परिनियम 2026 जारीउच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक प...
25/06/2026

🎓📚 बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति हेतु ड्राफ्ट परिनियम 2026 जारी

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और मेरिट आधारित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। नए ड्राफ्ट परिनियम में चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, NET/SLET/SET की अनिवार्यता तथा नियुक्ति संबंधी विभिन्न प्रावधानों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है।

यह प्रस्ताव राज्य के विश्वविद्यालयों में योग्य एवं दक्ष शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित कर शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास है।

📖 योग्य शिक्षकों से सशक्त विश्वविद्यालय,
🏛️ सशक्त विश्वविद्यालयों से विकसित बिहार।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zindgi Junction posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share