28/03/2026
बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि सबसे बड़ी बात विश्वास की है. विश्वास ही फलीभूत होता है. विश्वास नहीं तो कुछ भी नहीं. भगवान को जिसने जैसा समझा वैसा ही बताया. उनका कहना है कि लोगों को भगवान में आस्था रखनी चाहिए. उनके प्रति विश्वास बनाए रखना चाहिए. उन्होंने पहला उपाय बताया- दरवाजे की देहरी को साफ करके रखें. देहरी पूजन से लक्ष्मी का प्रवेश होता है.
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लक्ष्मी प्राप्ति का दूसरा उपाय बताया- पहली रोटी गाय को गुड़ डालकर खिलाएं. इससे घर में कभी लक्ष्मी कम नहीं होगी. तीसरा उपाय- शुक्रवार के दिन पांच कौड़ी, थोड़ी केसर, चांदी का सिक्का, या तांबे का सिस्का, लाल रंग के कपड़े में बांध दें. अष्ट लक्ष्मी- आठ लक्ष्मियों के नाम लेकर पूजन कर लें. कपड़े को बांधकर तिजोरी में रख लें. धन कभी नहीं भागेगा.
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चौथा उपाय बताया- शुक्रवार के दिन अन्न दान दें. भले ही कम दें, एक किलों दें, पांच किलो दें, चावल दान दें, आटा दान दें, तिल तान दें. उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति शुक्रवार को अन्न दान देता है उसके घर कभी लक्ष्मी नहीं घटती. लक्ष्मी प्राप्ति का पांचवा उपाय- शुक्रवार को पीपल का पूजन करें, पीपल की जड़ में दीपक जलाएं. जो भी व्यक्ति शुक्रवार को पीपल की जड़ में दीया लगाता है उसके घर धन की कमी नहीं पड़ती. वह रोज तरक्की करता जाता है. लोगों को शुक्रवार के दिन यह उपाय जरूर करना चाहिए
लक्ष्मी प्राप्ती का छठवां उपाय- बुधवार के दिन गणेश भगवान का पूजन करें. गुड़ और चने का प्रसाद लगाएं. उस प्रसाद को कन्याओं को बांट दें. ऐसा करने से धन की कमी नहीं रहेगी. सातवां उपाय- शुक्रवार के दिन कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करें. ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये नमः. आठवां उपाय- दीपावली, होली और दशहरा तीन पर्व पर घर पर अनुष्ठान करवाएं श्री सूक्तं अथवा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कराकर ब्राह्मणों से अनुष्ठान कराएं. अमीर हैं तो हमेशा अमीर ही रहेंगे.
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लक्ष्मी प्राप्ति का नौंवा उपाय बताया- प्रतिदिन मां लक्ष्मी और नारायण का पूजन करके 108 कमल चढ़ाएं अगर रोज न हो सके तो शुक्रवार को जरूर करें. तभी भी व्यवस्था न हो तो अमावस्या के दिन ओम श्रीं कहते हुए चढ़ाएं कभी दरिद्र नहीं रहेंगे. दसवां उपाय- शुक्रवार को गन्ने के रस से लक्ष्मी नारायण का श्री सूक्तं का पाठ करते हुए अभिषेक करिए. जो ऐसा करता है उसके घर कभी दरिद्रता नहीं रहती.