News Factory Live

News Factory Live ये पेज हमारे क्षेत्र बक्सर के आस पास के खबरों को दिखाया जाएगा और शाहाबाद क्षेत्र को भी दिखाया जाएगा । हमसे जुड़ने के फॉलो करे।
बक्सर ,कैमूर,रोहतास,भोजपुर

09/08/2026

अभी न कोई रिश्तेदार, न कोई गांव वाला,योगिया अजीत तिवारी के जेल जाने के बाद, दिनारा पुलिस मवेशियों कि देखभाल करते हुए ।

08/08/2026

#दिनारा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में मजदूर की हत्या के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

07/08/2026

ये दिनारा विधानसभा क्षेत्र के योगिया गांव का घटना है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।

आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्व...
07/08/2026

आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से माह अगस्त 2026 का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ CCTV तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिये।

निरीक्षण के क्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।

06/08/2026

"यह तस्वीर डुमरांव विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़क की है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क कीचड़ और जलजमाव से भर गई है। बाइक, ई-रिक्शा और अन्य वाहन बीच रास्ते में फंस रहे हैं। स्कूली छात्र, नौकरीपेशा लोग और आम जनता रोजाना परेशान हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर डुमरांव के जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कब करेंगे? कई बार शिकायत और विरोध के बावजूद सड़क की हालत अब भी बदहाल बनी हुई है।"

05/08/2026

बांकीपुर उपचुनाव जितने के बाद बक्सर में जनसुराज का विजय जुलूस
में शामिल जन सुराज पार्टी के पूर्व प्रत्यासी तथागत हर्षवर्धन और जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा

भाजपा नेता दुर्गेश उपाध्याय ने नगर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों पर ठोका मानहानि का मुकदमाबक्सर । बीते 27 जून को कथि...
05/08/2026

भाजपा नेता दुर्गेश उपाध्याय ने नगर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों पर ठोका मानहानि का मुकदमा

बक्सर । बीते 27 जून को कथित रूप से शराब के नशे में पकड़े गए भाजपा नेता दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने नगर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें हाजत में बंद कर उनकी तस्वीर खींची गई और उसे मीडिया में वायरल कर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही उन्होंने धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि उनके खिलाफ की गई पूरी कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण थी। उनका दावा है कि इस घटना से उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है। उन्होंने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा।

इधर, नगर थानाध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की थी और साजिश या धमकी देने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वह अदालत के समक्ष तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।

इस मामले में मानहानि वाद दायर होने के बाद अब सभी की निगाहें न्यायालय की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।

04/08/2026

पवन सिंह का खुलेआम मां बहन की गालियां देते वीडियो वायरल हो रहा है,क्या बीजेपी निष्कासित करेगी?

04/08/2026

अनंत सिंह ने इतना कभी भी नहीं बोला था । प्रशांत किशोर की जीत पर क्या गजब बोले हैं, मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह । बयान को सुनिए..।।
#अनंतसिंह

ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशांत किशोर से मिले सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पांडेय, संगठन विस्तार पर हुई चर्चाबक्सर । जन सुर...
04/08/2026

ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशांत किशोर से मिले सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पांडेय, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बक्सर । जन सुराज के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने मंगलवार को जन सुराज पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के विजयी उम्मीदवार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक एवं भारी मतों से मिली जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अभिषेक पांडेय ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव की नई शुरुआत का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की सफलता नहीं, बल्कि जनविश्वास, जनभागीदारी और सकारात्मक राजनीति की जीत है। जनता ने विकास, पारदर्शिता और बेहतर शासन की उम्मीदों के साथ जन सुराज के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी पहल होगी तथा बिहार के समग्र विकास और सुशासन के लिए जन सुराज के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। अभिषेक पांडेय ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की नई धारा स्थापित करना है और पार्टी इसी सोच के साथ लगातार जनता के बीच काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और यह परिणाम पूरे बिहार में जन सुराज के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का प्रमाण है। अंत में उन्होंने प्रशांत किशोर के सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज राज्य की राजनीति में एक मजबूत और सकारात्मक विकल्प के रूप में अपनी पहचान को और सशक्त करेगा।

Address

Buxar
Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Factory Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share