10/09/2026
गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल की इमरजेंसी एवं आईसीयू व्यवस्था पर गंभीर सवाल, मरीज की मौत की जांच की मांग
आज श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में दुद्धी बाजार निवासी श्री मनोज गुप्ता अपने पिता श्री टुनटुन साहू को सांस फूलने की समस्या के कारण लगभग सुबह 10 बजे इलाज के लिए इमरजेंसी विभाग में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में चिकित्सक द्वारा मरीज को आईसीयू में भर्ती करने के लिए भेजा गया।
परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में दिनभर एक भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। मरीज के अटेंडर डॉक्टर के इलाज के लिए लगातार आग्रह करते रहे और परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन कथित तौर पर काफी देर तक कोई चिकित्सक आईसीयू में उपचार के लिए नहीं पहुंचा। अंततः लगभग शाम 6 बजे मरीज श्री टुनटुन साहू की मौत हो गई।
मरीज की मौत के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा किए जाने की सूचना पर श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल अधीक्षक श्रीमती सुधा शंकर राय से बात कर पूरे मामले की जानकारी दी।
बलराम चौधरी ने कहा कि यदि मरीज को आईसीयू में भर्ती करने के बाद समय पर चिकित्सकीय उपचार नहीं मिला और चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे, तो यह अस्पताल की व्यवस्था एवं लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर इलाज मिलना उनका अधिकार है। आईसीयू जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल की इमरजेंसी एवं आईसीयू व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाना