Sashakt Bharat News

Sashakt Bharat News सशक्त भारत की सशक्त आवाज़

28/08/2026

"कहा जाता है कि जिसके ऊपर भगवान का हाथ हो उसे काल क्या ही डरायेगा..!"

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमे नेपाल में आये विनाशकारी तबाही का मंजर दिख रहा है लेकिन इसी के बीच मे एक परिवार जो को सहमे हुए हैं वो प्राकृतिक के विकराल व इस क्रूर रूप को लेकर खुद को मौत के मुंह मे देख रहे हैं..!
"लेकिन कहा जाता है कि जिसके ऊपर भगवान का हाथ हो उसे काल क्या ही डरायेगा..!"

#वायरल

27/08/2026

रहस्यमयी क्यो है भईया-बहनी का भिखाबाँध..?

बिहार का इकलौता जगह जहां भाई बहन का हैं मंदिर..!

तत्कालीन मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav भी पहुचे थे भिखाबाँध..!

#बिहार #सिवान #वायरल

27/08/2026

महाराजगंज में मौनिया बाबा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
महाराजगंज। ऐतिहासिक मौनिया बाबा मेला को लेकर महाराजगंज में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीवान के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
बैठक में सीवान के डीएम, सीवान एसपी, महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा महाराजगंज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न अखाड़ों के सदस्य, मेला आयोजन से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी बैठक में शामिल हुए। मीडिया के बंधु भी मौजूद रहे और बैठक की गतिविधियों को कवर किया।
बैठक में मौनिया बाबा मेला के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा अखाड़ों के जुलूस को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मेला संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेला के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। वहीं, अखाड़ा सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मौनिया बाबा मेला को लेकर हुई इस बैठक से साफ है कि प्रशासन इस बार मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
#हैशटैग
#महाराजगंज #मौनियाबाबामेला #शांतिसमितिबैठक #सीवान #सीवानडीएम #सीवानएसपी #महाराजगंजप्रशासन #महाराजगंजपुलिस #मौनियाबाबा #मेला #शांति_व्यवस्था #सुरक्षा_व्यवस्था #अखाड़ा #सशक्तभारत #सशक्तभारत_न्यूज

26/08/2026

दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
महाराजगंज। महाराजगंज शहर के मुख्य पथ पर बुधवार की दोपहर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक हुई मारपीट से मुख्य पथ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ अनीता सिन्हा एवं एसडीपीओ अमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से घटना की जानकारी ली और मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारपीट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
✍️ रिपोर्टर — राज भारद्वाज
📍 सशक्त भारत न्यूज | महाराजगंज, सिवान
#मारपीट #दो_पक्षों_में_विवाद #सशक्त_भारत_न्यूज

26/08/2026

महाराजगंज में शांतिपूर्ण तरीके से निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
महाराजगंज। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर महाराजगंज में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था और निगरानी देखने को मिली। जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे, अमन एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
महाराजगंज में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
सशक्त भारत न्यूज | महाराजगंज
#जश्नेईदमिलादुन्नबी #ईदमिलादुन्नबी #महाराजगंज #शांतिपूर्णजुलूस #प्रशासनकीनिगरानी #अमन #भाईचारा #सौहार्द

मौनिया बाबा मेले की विशेष कवरेजमहाराजगंज। मौनिया बाबा मेले को लेकर इस बार सशक्त भारत न्यूज एक खास पहल के साथ आपके बीच आ ...
25/08/2026

मौनिया बाबा मेले की विशेष कवरेज
महाराजगंज। मौनिया बाबा मेले को लेकर इस बार सशक्त भारत न्यूज एक खास पहल के साथ आपके बीच आ रहा है। मेले की परंपरा, इतिहास और लोगों की यादों को जानने के लिए हमारी टीम हर गांव, हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचकर बात करेगी।
हम जानेंगे कि पहले मौनिया बाबा का मेला कैसा होता था? मेले को लेकर लोगों में कितना उत्साह रहता था? लोग महीनों पहले से किस तरह तैयारियां शुरू कर देते थे? गांवों में मेले को लेकर कैसी रौनक और उत्साह का माहौल रहता था? बुजुर्गों की यादों में मौनिया बाबा मेले की कौन-कौन सी खास बातें आज भी जीवित हैं?
इसके साथ ही अब जब मौनिया बाबा मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया है, तो मेले में क्या बदलाव आया है? व्यवस्थाओं, आयोजन, सुविधाओं और लोगों की भागीदारी में कितना परिवर्तन हुआ है? आम जनता इस बदलाव को किस नजरिए से देख रही है?
सशक्त भारत न्यूज इन सभी सवालों के जवाब आपके गांव, आपके घर और आपके द्वार पर पहुंचकर जानने की कोशिश करेगा।
अगर आपके पास मौनिया बाबा मेले से जुड़ी कोई पुरानी याद, कहानी, परंपरा, अनुभव या जानकारी है, तो हमसे जरूर साझा करें। आपकी बात ही इस विशेष कवरेज की आवाज बनेगी।
हम आ रहे हैं आपके घर, आपके द्वार…
बात करने, जानने और मौनिया बाबा मेले के इतिहास को आपके शब्दों में समझने।
📞 संपर्क करें: 909 77 85659
रिपोर्टर — राज भारद्वाज
सशक्त भारत न्यूज — जन सरोकार की आवाज
#मौनिया_बाबा_मेला #मौनिया_बाबा #महाराजगंज #राजकीय_मेला #मौनिया_बाबा_का_इतिहास #मेला_की_परंपरा #महाराजगंज_की_आवाज #सशक्त_भारत_न्यूज ांव_हर_आदमी_की_बात #राज_भारद्वाज

23/08/2026

बंगरा हाल्ट के स्थल परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों की बैठक, रेल मंत्री से दोबारा निरीक्षण की मांग
मशरक। छपरा-कचहरी से थावे रेलखंड पर मशरक जंक्शन और राजापट्टी रेलवे स्टेशन के बीच निर्माणाधीन बंगरा हाल्ट के प्रस्तावित स्थल को बदले जाने की चर्चा के बीच ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर स्थल परिवर्तन का विरोध जताया और पूर्व निर्धारित स्थान पर ही हाल्ट निर्माण की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, बंगरा हाल्ट के लिए ढाला नंबर 6 और 7 के बीच चयनित स्थल पर पूर्व में मिट्टी भराई का कार्य भी कराया जा चुका है। बताया गया कि वर्ष 2012 में किमी 47/9 से 48/0 के बीच बंगरा हाल्ट प्रस्तावित किया गया था। प्रस्तावित स्थल पर ग्रामीणों के श्रमदान से मिट्टीकरण का कार्य भी कराया गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि अब हाल्ट के स्थल में परिवर्तन किए जाने की चर्चा है, जबकि प्रस्तावित पुराना स्थल आबादी के बीच स्थित है और स्थानीय लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक है। ग्रामीणों ने नए बताए जा रहे स्थल की सुरक्षा एवं उपयोगिता को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर स्थल का दोबारा निरीक्षण कराने तथा ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रस्तावित स्थान पर ही बंगरा हाल्ट का निर्माण कराने की मांग की है।
बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थल परिवर्तन का निर्णय महाराजगंज सांसद के प्रतिनिधि के दबाव में किए जाने की चर्चा है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और स्थानीय लोगों की राय को ध्यान में रखने की मांग की है।
बैठक में पारसनाथ प्रसाद यादव, बलीराम राय, मोहन राय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा, सुरक्षा और लंबे समय से चली आ रही बंगरा हाल्ट की मांग को देखते हुए है।
सशक्त भारत न्यूज | रिपोर्टर – राज भारद्वाज
#बंगराहाल्ट #मशरक #राजापट्टी #थावेरेलखंड #छपरारेलखंड #रेलवे #रेलमंत्री #ग्रामीणोंकाविरोध #बिहारन्यूज #सारणन्यूज #सशक्तभारतन्यूज

22/08/2026

डीएम के महाराजगंज दौरे के बाद बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, जेई और जनप्रतिनिधि आमने-सामने
सिवान/महाराजगंज। महाराजगंज में शनिवार को प्रशासनिक हलचल के बीच बिजली व्यवस्था को लेकर भी माहौल गरमा गया। सिवान के नए डीएम विजय कुमार मीणा जी के महाराजगंज दौरे और उनके वापस जाने के बाद प्रखंड कार्यालय के सामने बिजली विभाग के जेई और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस हो गई।
बताया जा रहा है कि मामला महाराजगंज प्रखंड की हजपुरवा पंचायत में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पंचायत में बिजली से संबंधित कई समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। इन समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में नाराजगी थी।
शनिवार को जब बिजली विभाग के जेई महाराजगंज प्रखंड कार्यालय के सामने पहुंचे, तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनसे हजपुरवा पंचायत की बिजली समस्या को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। देखते ही देखते बातचीत तीखी बहस में बदल गई।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक पूरा माहौल गरम रहा। एक तरफ जनप्रतिनिधि इलाके की बिजली समस्या और आम लोगों की परेशानी को लेकर अपनी बात रखते नजर आए, तो दूसरी तरफ जेई भी विभाग की ओर से अपना पक्ष रखते दिखे।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रामीण अपनी बिजली से जुड़ी समस्याएं लेकर सबसे पहले उनके पास पहुंचते हैं। जब विभागीय अधिकारियों को बार-बार जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो जनता के सामने उन्हें भी जवाब देना पड़ता है।
बताया जा रहा है कि इस मामले को पहले भी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया था। सहयोग शिविर के माध्यम से भी बिजली से जुड़ी समस्याओं की जानकारी विभाग तक पहुंचाने का प्रयास किया गया था। बावजूद इसके समस्या बनी रहने से जनप्रतिनिधियों की नाराजगी सामने आई।
खास बात यह रही कि इसी दिन सिवान के नए डीएम विजय कुमार मीणा महाराजगंज पहुंचे हुए थे। डीएम के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। डीएम के महाराजगंज से जाने के बाद ही प्रखंड कार्यालय के सामने बिजली की समस्या को लेकर जेई और जनप्रतिनिधियों के बीच यह बहस हुई।
हालांकि, इस दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। लेकिन मौके पर हुई तीखी बहस का वीडियो और तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
अब सवाल यह उठ रहा है कि जब बिजली से जुड़ी समस्याओं की शिकायत पहले ही अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी थी, तो उसका समाधान समय रहते क्यों नहीं हुआ? क्या विभाग तक शिकायत सही तरीके से नहीं पहुंची या फिर कार्रवाई में देरी हुई?
जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए हजपुरवा पंचायत की बिजली समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
वहीं, बिजली विभाग के जेई ने मामले की जानकारी होने की बात कहते हुए समस्या को जल्द देखने और उसके समाधान का प्रयास करने की बात कही है।
अब देखना होगा कि इस बहस के बाद बिजली विभाग हजपुरवा पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।
सशक्त भारत न्यूज की रिपोर्ट
#सशक्तभारत न्यूज #महाराजगंज #सिवान #डीएमविजयकुमारमीणा #विजयकुमारमीणा #हजपुरवा #बिजलीविभाग #बिजलीसमस्या #जनप्रतिनिधि #जेई #महाराजगंजन्यूज #सिवानन्यूज #जनताकीआवाज

Address

Shiv Niwas, Gandhi Nagar, Near Patliputra Jn
Patna
800025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sashakt Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share