Kasba 24

Kasba 24 हर खबर पर पैनी नजर...

15/09/2026
15/09/2026

आखिर अनंत सिंह नहीं ही माने,जैसा कि कुछ दिन पहले मैने कहा था।आपको याद होगा कुछ दिन पहले ही अन्नत सिंह जब जेडीयू पार्टी कार्यालय पहुंचे थे,तो लगा जैसे सबकुछ ठीक हो जाएगा।अन्नत सिंह भी जेडीयू कार्यालय जाने के बाद से चुप थे,लेकिन आज रविकांत को जब इंटरव्यू में ये कह दिया कि" पार्टी उसके लिए नहीं था,चार झोंक हमरा खिलाफ किया है,mlc चुनाव में हम अनुज कुमार को मदद करेंगे।मतलब जेडीयू नेतृत्व को अन्नत सिंह ने खुलेआम चुनौती दे दी है...बहरहाल देखना यह है कि नीरज कुमार आखिर कैसे निपटेंगे।और अनुज सिंह को मदद करने का कितना फायदा अन्नत सिंह को मिलता है।।

14/09/2026

सहरसा सदर अस्पताल में कवरेज करने गए प्रभात खबर के पत्रकार के साथ हस्पताल के डॉक्टर की दबंगई का वीडियो कल से वायरल है,दरअसल प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार जब सहरस सदर हॉस्पिटल में कवरेज के उद्देश्य से गए तभी डॉक्टर एस के आजाद ने उनके साथ,हाथापाई और दबंगई शुरू कर दी,इतना ही नहीं डॉक्टर साहब उस पत्रकार से कह रहे है कि हम तुम्हारे बाप है, ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ...more

14/09/2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ucc देश के nda शासित राज्यों में जल्द ही लागू किया जाएगा।हालांकि इस मसले पर बीजेपी की सहयोगी जदयू का कहना है कि वो इस बिल को बिहार में पारित नहीं करेगी।आश्चर्य की बात यह है कि लोकसभा में जेडीयू ने यूसीसी बिल का समर्थन किया था।हालांकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा यह स्वागत योग्य कदम है,इसे तो नेहरू जी को आजादी मिलने के बाद ही लागू कर देना चाहिए था,लेकिन गिरिराज सिंह ये नहीं बता पाए कि बिहार में लागू होगा क्या? # biharpolitics amitshah

14/09/2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ucc देश के nda शासित राज्यों में जल्द ही लागू किया जाएगा।हालांकि इस मसले पर बीजेपी की सहयोगी जदयू का कहना है कि वो इस बिल को बिहार में पारित नहीं करेगी।आश्चर्य की बात यह है कि लोकसभा में जेडीयू ने यूसीसी बिल का समर्थन किया था,लेकिन आज या उलट बयान बिहार के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है

11/09/2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ANI को दिए गए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर के बारे ने पूछे जाने पर कहा था, कि वो बेचारे हैं,इसपर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हम तो बेचारे हैं ही, लेकिन हमने भी संकल्प ले रखा है कि अनपढ़ और अपराधी मुख्यमंत्री को उखाड़ फेंकेंगे। chaudhary

10/09/2026

बिहार की राजनीति अक्सर सुर्खियों में रहता है,जी हां जीतन राम मांझी के पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग की है,दरअसल 2005 में जब से नीतीश कुमार ने सत्ता की कमान संभाली है तब से बीजेपी बख्तियारपुर का नाम बदलकर शीलभद्र याजी नगर रखने की मांग कब से कर रही है,बीजेपी का तर्क है कि चुकी बख्तियार खिलजी जिसने नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त कर दिया था,इसलिए इस आक्रांता के नाम से बख्तियारपुर रखना ठीक नहीं।लेकिन'नीतीश कुमार ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया,लेकिन संतोष सुमन ने एक नया राग छेड़कर इसे चर्चा का विषय बना दिया है,आइए सुनते है क्या बोल रहे हैं है

Address

Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kasba 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share