Filter tv

Filter tv Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Filter tv, Digital creator, Patna.

फेसबुक बायो: स्कसम्राट | कवि | लेखक | सोशल मीडिया व्यक्तित्व | बिहार, भारत से | जीवन के विभिन्न पहलुओं पर कविताएं और लेखन | प्रेरणादायक और सोच-समृद्ध सामग्री के लिए मेरे पेज को फॉलो करें!

14/12/2025
14/12/2025

Good morning

12/12/2025

दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा ₹5000 का टिकट 35000 से 40000 रुपए तक कैसे पहुंच सकता है कोर्ट ने कहा अन्य एयरलाइंस को किराया बढ़ाने की अनुमति कैसे दी गई कोर्ट ने यह भी पूछा क्या डिफॉल्ट करने वाली इंडिगो पर कमाई करने में लाचार है सरकार
दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार से यह सारे सवाल किए हैं #@

12/12/2025

अमरोहा। सऊदी अरब में सात साल पहले एक प्यारी सी कहानी शुरू हुई। छह साल पहले दोनों ने निकाह कर लिया और साथ में रहने लगे। डेढ़ माह पहले बिना वीजा के नेपाल के रास्ते अमरोहा पहुंची। यह कहानी भले ही फिल्मी लगे, पर यह सच है। बांग्लादेशी दुल्हन की जानकारी मंडी धनौरा थाने तक पहुंची तो हलचल मच गई। पुलिस व खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो उठीं। रीना बेगम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। उसके पास ढाका (बांग्लादेश) का पासपोर्ट तो मिला, लेकिन भारत आने व यहां रहने का वीजा नहीं था। पुलिस ने रीना का फोन कब्जे में ले लिया। देर रात तक पुलिस व खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोग रीना, राशिद व स्वजन से पूछताछ करते रहे। वहीं, दारोगा रवि कुमार की तहरीर पर विदेशी अधिनियम की धारा-14 के तहत रीना के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई। 10 साल पहले राशिद गया था सऊदी अरब। मुहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद राशिद का निकाह 16 साल पहले शाइस्ता से हुआ था। 10 साल पहले राशिद सऊदी अरब गया था। वहां एक अस्पताल में नौकरी करने लगा था। सात साल पहले अस्पताल में ही रीना बेगम से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने छह साल पहले निकाह कर लिया और सऊदी अरब में साथ रहने लगे। डेढ़ माह पहले राशिद अपनी दूसरी पत्नी रीना को मंडी धनौरा लाया। बताया कि दोनों सऊदी अरब से पहले नेपाल और बस के माध्यम से दिल्ली होते हुए मंडी धनौरा पहुंचे। गुरुवार को किसी ने रीना के बांग्लादेशी होने के बारे में पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह राशिद के घर पहुंचे और रीना को हिरासत में लेकर थाने ले आए। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बांग्लादेशी रीना बेगम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह सऊदी अरब से पति राशिद के साथ नेपाल के रास्ते यहां पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। #

10/12/2025

पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के डिंगोज़ गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही सगे भाई के घर में सो रहे तीन मासूम बच्चों पर धारदार हथियार और नलकूप से क्रूर हमला कर दिया। इस हमले में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल की एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुख्य आरोपी बच्चों का चाचा मो. अरबाज (22 वर्ष) है। वारदात में उसका दोस्त मो. हसनैन भी शामिल बताया जा रहा है। आरोप है कि दोनों ने गहरी नींद में सो रहे मासूमों के सिर और चेहरे पर नलकूप से वार कर उन्हें कुचल दिया तथा धारदार चाकू से गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना में मारे गए बच्चों की पहचान मो. इनायत (5 वर्ष) और गुलनाज (3 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि डेढ़ वर्षीय कुलसुम जीवन और मौत से जूझ रही है। ये तीनों बच्चे डिंगोज़ गांव निवासी मो. माजूब के हैं, जिनके कुल सात बच्चे हैं।
रंजिश और नशे की लत बनी वजह
मृत बच्चों की मासी बीबी सैरुन के अनुसार, इस वारदात की जड़ में पुरानी रंजिश और द्वेष की भावना है। उन्होंने बताया कि छह साल पहले मृत बच्चों के मामा का गांव की एक लड़की (बच्चों की फुआ) से प्रेम-प्रसंग था और वह उसे लेकर भाग गया था। इसी घटना के बाद से आरोपी अरबाज की अपने भाई की पत्नी से बातचीत बंद थी।
बताया गया कि अरबाज नशे का आदी था और एक साल पहले पैसे न मिलने पर उसने अपने पिता के साथ मारपीट की थी। जब मो. माजूब ने इसका विरोध किया, तभी से अरबाज के मन में भाई-भाभी के प्रति नाराजगी बढ़ती गई। मंगलवार रात भी वह अपने दोस्त की लड़ाई में शामिल था, जिस पर बड़े भाई ने उसे डांट दिया। इसी तात्कालिक विवाद ने इस खौफनाक वारदात को जन्म दिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही रौटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मो. अरबाज व मो. हसनैन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के मुताबिक, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Filter tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share