Tathya Bihar

Tathya Bihar News | Politics | Meme

01/12/2025

दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की तमिलनाडु से बिहार के विराट रामायण मंदिर तक 2,100 किलोमीटर की यात्रा शुरू हो गई है

शिवलिंग एक ही ग्रेनाइट ब्लॉक से बना है और इसका वजन 210 टन है।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने बताया है कि उनके एक बेटे का नाम शेखर है। उनके इस नाम को रखने की वजह उनकी भारतीय मूल...
01/12/2025

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने बताया है कि उनके एक बेटे का नाम शेखर है। उनके इस नाम को रखने की वजह उनकी भारतीय मूल की पार्टनर शिवोन जिलिस हैं। एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम शेखर नोबेल प्राइज जीतने वाले भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रोफिजिसिस्ट सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर के सम्मान में रखा है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की पार्टनर शिवोन जिलिस न्यूरालिंक में एग्जीक्यूटिव हैं।

एलन मस्क ने एक शो में कहा, मुझे नहीं पता कि आप यह जानते हैं या नहीं लेकिन मेरी पार्टनर शिवोन आधी भारतीय हैं। मेरे और उनके एक बेटे का मिडिल नेम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर है। मस्क ने इस दौरान अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय प्रतिभा ने अमेरिका को फायदा पहुंचाया है।

अब राजनीति ही नहीं करूंगा, दूर रहूंगा, बहुत खुश हूं, पहली बात तो बोलना बंद हो गया था, पार्टी लाइन के बाहर नहीं बोल सकते ...
30/11/2025

अब राजनीति ही नहीं करूंगा, दूर रहूंगा, बहुत खुश हूं, पहली बात तो बोलना बंद हो गया था, पार्टी लाइन के बाहर नहीं बोल सकते थे, हम बोलेंगे नहीं तो मर जाएंगे, अब मैं इतना अच्छा महसूस कर रहा हूं, आज मुझे ये नहीं है कि कोई फोन करके कहेगा कि... अब तो वही बोलेंगे जो हमारा मन कहेगा

Avadh Ojha | Politics | Teacher

हरियाणा ने 58 साल पुरानी मैनुअल प्रक्रिया की जगह पूरी तरह से डिजिटल, कागज रहित और भ्रष्टाचार मुक्त भूमि पंजीकरण प्रणाली ...
29/11/2025

हरियाणा ने 58 साल पुरानी मैनुअल प्रक्रिया की जगह पूरी तरह से डिजिटल, कागज रहित और भ्रष्टाचार मुक्त भूमि पंजीकरण प्रणाली शुरू की है।

1 नवंबर, 2025 को शुरू की गई यह नई प्रणाली डिजिटल हस्ताक्षर, ऑनलाइन भुगतान और बायोमेट्रिक केवाईसी का उपयोग करती है, जिससे भौतिक यात्राओं और बिचौलियों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

नागरिक सेवाओं पर तुरंत क्यूआर-कोड फ़ीडबैक दे सकते हैं। इसमें स्वचालित स्वामित्व हस्तांतरण, जीपीएस-आधारित प्लॉट मैपिंग और फेसलेस लेनदेन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

पारदर्शिता, दक्षता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए इस सुधार का उद्देश्य संपत्ति पंजीकरण को तीव्र, सुरक्षित और भ्रष्टाचार एवं विवादों से मुक्त बनाना है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक किंग कोबरा की जान बचाने के लिए बड़ा ऑपरेशन किया गया. विक्रम नगर इंडस्ट्रियल एरिया में निर्म...
29/11/2025

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक किंग कोबरा की जान बचाने के लिए बड़ा ऑपरेशन किया गया. विक्रम नगर इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माण के दौरान जेसीबी की खुदाई में अचानक सांप आ गया, जिससे उसके फन और शरीर के पिछले हिस्से में गहरी चोटें लग गईं. रातभर घायल हालत में भटकने के बाद सुबह लोगों ने उसे देखा और सर्प मित्रों को बुलाया. सूचना मिलते ही राहुल और मुकुल ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया. डॉक्टर मुकेश जैन ने तुरंत इलाज शुरू किया और दो घंटे की सर्जरी में करीब 80 टांके लगाए. टीम की मेहनत से सांप की जान बच गई.

Madhyapradesh | Doctor | Snake

इंडिया एक्सप्रेस पर भड़क उठे क्रिकेटर मोहम्मद सिराज. दरअसल, गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट IX 2884 बिना किसी सूचन...
28/11/2025

इंडिया एक्सप्रेस पर भड़क उठे क्रिकेटर मोहम्मद सिराज. दरअसल, गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट IX 2884 बिना किसी सूचना के घंटों लेट हुई, जिसके बाद सिराज ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की. सिराज ने इसे सबसे खराब एयरलाइन का अनुभव बताया और कहा कि 'यात्रियों को देरी की कोई स्पष्ट जानकारी तक नहीं दी गई. उड़ान में 4 घंटे की देरी हो चुकी है और फिर भी कोई अपडेट नहीं मिला है, जिसके कारण हम फंसे हुए हैं. ये मेरा सबसे खराब एयरलाइन का अनुभव है'.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही ...
28/11/2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगी. बता दें कि पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में भाग लेंगे. जहां, वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

के टॉप यूट्यूबर में शामिल उत्तराखंड के सौरव जोशी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है कि उन्होंने अवंतिका भट्ट से पिछल...
28/11/2025

के टॉप यूट्यूबर में शामिल उत्तराखंड के सौरव जोशी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है कि उन्होंने अवंतिका भट्ट से पिछले हफ्ते शादी कर ली हैं. हालांकि सुरक्षा कारणों से शादी की लोकेशन, टाइम और गेस्ट लिस्ट को काफी सीक्रेट रखा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट में शादी हुई.

28/11/2025

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी सख्ती. दिव्यांगों का मजाक उड़ाने वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को समय रैना और चार अन्य कॉमेडियंस को कड़े निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने हर महीने शो करने और फंड जुटाने का आदेश दिया है, ताकि दिव्यांग लोगों के इलाज और सहायता के लिए बनाए गए फंड में योगदान दिया जा सके.

देशभर में वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन को चुनौती देने के लिए दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने घुसपैठ...
28/11/2025

देशभर में वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन को चुनौती देने के लिए दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने घुसपैठियों के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या आधार कार्ड होल्डर होने की वजह से किसी गैर भारतीय को भी चुनाव में शामिल होने का अधिकार देना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि आधार का मकसद सभी लोगों तक सामाजिक कल्याण लाभ पहुंचाना है, लेकिन ये वोट का अधिकार नहीं दे सकता.

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tathya Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share