31/03/2026
aajtak सोना-चांदी की कीमतों में मार्च महीने में जमकर गिरावट (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिली है. आमतौर पर ग्लोबल तनाव या किसी आपदा की स्थिति में गोल्ड-सिल्वर के रेट उछाल भरते नजर आते हैं, लेकिन इस बार अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) के बीच भी ये लगातार सस्ते हुए हैं.
मंगलवार को कमोडिटी मार्केट बंद है, लेकिन बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 27 फरवरी से 30 मार्च तक नजर डालें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 1 Kg Silver Price 53,000 रुपये तक कम हुआ है. वहीं दूसरी ओर सोने का वायदा भाव भी 18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसल चुका है. खास बात ये है कि न सिर्फ एमसीएक्स, बल्कि घरेलू बाजारों में भी सोना-चांदी सस्ता (Gold-Silver Cheaper) हुआ है.
चांदी की कीमत में मार्च महीने की शुरुआत से लास्ट तक आए चेंज पर नजर डालें, तो ये कीमती धातु बीते 27 फरवरी को एमसीएक्स पर 2,82,644 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी और बीते कारोबारी दिन 30 मार्च को इसका वायदा भाव 2,29,033 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो महीनेभर में चांदी 53,611 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है.
सिर्फ चांदी का भाव ही नहीं टूटा है, सोना भी सस्ता (Gold Cheaper) हुआ है. इसकी कीमत भी एमसीएक्स पर वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में कम हुई है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो बीते 27 फरवरी को इस कीमती पीली धातु का वायदा भाव 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और 30 मार्च तक ये गिरते हुए 1,47,450 रुपये पर आ गया. यानी महीनेभर में 10 Gram 24 Karat Gold 18,209 रुपये सस्ता हो गया.
Today
[Gold price fall March 2026, Silver price crash India, MCX gold rate drop, MCX silver price decline, bullion market update, gold cheaper India, silver price down, US Iran war impact on gold