Pahad News 24

Pahad News 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pahad News 24, Media/News Company, Pauri.
(1)

खबर - देहरादून से पहाड़ के लिए शुरू होगी ‘हिमगिरी’ बस सेवाखबर सार - देहरादून से पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्...
10/09/2026

खबर - देहरादून से पहाड़ के लिए शुरू होगी ‘हिमगिरी’ बस सेवा

खबर सार - देहरादून से पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 11 ‘हिमगिरी एक्सप्रेस’ बस सेवाओं को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में 11 सितंबर से थलीसैंण और बीरोंखाल के लिए बस सेवा शुरू होगी।

बसें देहरादून के चांदनी चौक, भुड्डी गांव से संचालित होंगी। प्रस्तावित रूटों में धूमाकोट–गोलीखाल, डेरियाखाल–रिखणीखाल–भौंण और गुमखाल–जहरीखाल–लैंसडौन समेत गढ़वाल के कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

इस सेवा के शुरू होने से पहाड़ के ग्रामीणों, छात्रों, मरीजों और यात्रियों को देहरादून से सीधे सफर की सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों के रुझान के आधार पर आगे अन्य सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

10/09/2026

रामनगर - काशीपुर मोटर मार्ग (NH309)की स्थिति ख़राब, हो रहे है हादसे, सुद्ध लेने को कोई तैयार नहीं
जनप्रतिनिधि बैठे है आँख मूंध कर
Pushkar Singh Dhami Geeta Pushkar Dhami

09/09/2026

तीसरी मंज़िल पर गुलदार का हमला!

रुद्रप्रयाग विकास भवन के समीप नेगी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीसरी मंज़िल के घर के बरामदे में लेटे कुत्ते पर गुलदार ने अचानक घात लगाकर हमला कर दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 🐆

09/09/2026

काशीपुर रामनगर मोटर मार्ग लाया है रोजगार का आसार

08/09/2026

खबर -: दानवीर कर्ण की नगरी करनाल में ऐतिहासिक कर्णताल

खबर सार :- हरियाणा के करनाल में स्थित कर्णताल का संबंध महाभारत के महान योद्धा और दानवीर कर्ण से माना जाता है। मान्यता है कि इसी स्थान पर कर्ण ने इंद्रदेव को अपने कवच-कुंडल दान किए थे। इसी धार्मिक और पौराणिक मान्यता के कारण इस स्थान को कर्णताल के नाम से जाना जाता है।

08/09/2026

चमोली: वर्ष 2026 में प्रस्तावित श्री नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने...

08/09/2026

बड़ा राजनीतिक बयान | हरक सिंह रावत के बयान से सियासत गरम

कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा को वोट देने को लेकर जनता को चेताते हुए कहा कि “अगर बीजेपी को वोट दोगे तो अंकिता की हाय लगेगी।”

उनके इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

खबरउत्तराखंड के 11 हजार छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंगदेहरादून: उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं ...
08/09/2026

खबर

उत्तराखंड के 11 हजार छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों में बाधा नहीं बननी चाहिए।

योजना के पहले चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का लाभ मिलेगा। इसमें 2 हजार छात्रों को जेईई व सीडीएस, जबकि 5 हजार छात्रों को एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा 2 हजार छात्रों को नीट, नेट, सीएसआईआर और जेआरएफ तथा अन्य 2 हजार छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

कोचिंग के साथ छात्रों को रिकॉर्डेड लेक्चर, डिजिटल अध्ययन सामग्री और आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना में खासतौर पर पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

सरकार के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है।

08/09/2026

आज का मौसम कुछ इस तरह से
पहाड़ों में :-

Address

Pauri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahad News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share