खबर ADDA

खबर ADDA नीतियों से लेकर नीयत तक

कलीनगर तहसील में भूकंप एवं आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल, अधिकारियों ने परखी तैयारियां – खबर addaतहसील परिसर में बनाया गया फी...
18/09/2026

कलीनगर तहसील में भूकंप एवं आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल, अधिकारियों ने परखी तैयारियां – खबर adda

तहसील परिसर में बनाया गया फील्ड अस्पताल, प्राथमिक उपचार से लेकर राहत-बचाव तक का किया गया अभ्यास पीलीभीत/कलीनगर:- उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को कलीनगर तहसील परिसर में भूकंप एवं आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का अभ्यास किया।...

तहसील परिसर में बनाया गया फील्ड अस्पताल, प्राथमिक उपचार से लेकर राहत-बचाव तक का किया गया अभ्यासपीलीभीत/कलीनगर:- उत.....

व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन – खबर addaपीलीभीत पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्याप...
18/09/2026

व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन – खबर adda

पीलीभीत पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सहभागिता की। इस दौरान व्यापारियों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और व्यापार जगत में हुए विकास कार्यों पर अपने विचार भी व्यक्त किए।...

पीलीभीत पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के सा....

CEIR पोर्टल से 217 खोए मोबाइल बरामद, कीमत करीब 31 लाख -खबर addaसाइबर क्राइम सेल और साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, ASP वि...
18/09/2026

CEIR पोर्टल से 217 खोए मोबाइल बरामद, कीमत करीब 31 लाख -खबर adda

साइबर क्राइम सेल और साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, ASP विक्रम दहिया ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी; असली मालिकों को लौटाए गए मोबाइल पीलीभीत। पीलीभीत पुलिस की साइबर क्राइम सेल और साइबर हेल्प डेस्क टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 217 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख 94 हजार 941 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए, जिसके बाद उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।...

साइबर क्राइम सेल और साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, ASP विक्रम दहिया ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी; असली मालिकों को लौ.....

18/09/2026

नैनो उर्वरकों की तकनीक से बिक्री केंद्र प्रभारियों को किया अपडेट – खबर adda

इफको के प्रशिक्षण में नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, जिंक, कॉपर और नए नैनो एनपीके की दी जानकारी पीलीभीत, 18 सितंबर। किसानों तक नैनो उर्वरकों की सही तकनीकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से इफको की ओर से राजकीय कृषि बीज भंडार के सभागार में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 बिक्री केंद्र प्रभारियों ने हिस्सा लिया।...

18/09/2026

जहानाबाद में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों मरीजों की जांच – खबर adda

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में शुगर, बीपी, टीबी, आंखों और मोतियाबिंद की हुई जांच, जरूरतमंदों को मिला स्वास्थ्य लाभ पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत जहानाबाद नगर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गा चरण गुप्ता उर्फ अन्ना भैया के सहयोग से किया गया।...

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक, मौत, गोताखोर और SDRF की टीम तलाश मे जुटी – खबर addaपीलीभीत माधौटांडा। ग...
18/09/2026

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक, मौत, गोताखोर और SDRF की टीम तलाश मे जुटी – खबर adda

पीलीभीत माधौटांडा। गणेश चतुर्थी की प्रथम शोभायात्रा के दौरान गणेश प्रतिमा विसर्जन करते समय हरदोई नहर ब्रांच में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शोभायात्रा में शामिल लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान संगमसंख्याधर पुत्र जुगनू, निवासी ग्राम माधौटांडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही कलीनगर एसडीएम प्रमेश कुमार, माधौटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश और बचाव कार्य के लिए गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया।...

पीलीभीत माधौटांडा। गणेश चतुर्थी की प्रथम शोभायात्रा के दौरान गणेश प्रतिमा विसर्जन करते समय हरदोई नहर ब्रांच में ...

मंच से विधायक ने लगाई बरखेड़ा कोतवाल की क्लास, वीडियो वायरल – खबर addaवाहन चेकिंग पर व्यापारी की शिकायत से भड़के स्वामी प...
18/09/2026

मंच से विधायक ने लगाई बरखेड़ा कोतवाल की क्लास, वीडियो वायरल – खबर adda

वाहन चेकिंग पर व्यापारी की शिकायत से भड़के स्वामी प्रवक्तानंद, पहले भी पुलिस की कार्यशैली का वीडियो हो चुका है वायरल- पीलीभीत/बरखेड़ा। बरखेड़ा में पुलिस की वाहन चेकिंग अब सड़क से निकलकर सीधे मंच तक पहुंच गई है। धार्मिक मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने भरे मंच से ही कोतवाल को फटकार लगा दी। विधायक का पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यापारी की शिकायत पर नाराज विधायक ने सख्त लहजे में कहा—“यह सब बंद कीजिए, वरना मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।”...

वाहन चेकिंग पर व्यापारी की शिकायत से भड़के स्वामी प्रवक्तानंद, पहले भी पुलिस की कार्यशैली का वीडियो हो चुका है वाय...

मिशन शक्ति अभियान 5.0: हजारा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक- खबर addaसुरक्षा, सम्मान और स्...
18/09/2026

मिशन शक्ति अभियान 5.0: हजारा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक- खबर adda

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश लेकर पहुंची मिशन शक्ति टीम, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पीलीभीत/गांव भीमपुर नौगजा और केसरपुर ता0 आनंदपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना माधोटांडा पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी अशोक पाल...

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश लेकर पहुंची मिशन शक्ति टीम, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पीलीभीत/गांव भीम....

पनामा में बजा भारत का डंका, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी ICA ग्लोबल बोर्ड में निर्वाचित- खबर addaICA चुनाव में तीसरे क्रम ...
18/09/2026

पनामा में बजा भारत का डंका, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी ICA ग्लोबल बोर्ड में निर्वाचित- खबर adda

ICA चुनाव में तीसरे क्रम पर जीत दर्ज कर भारतीय सहकारिता आंदोलन को दिलाई वैश्विक पहचान, पनामा में गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे पनामा सिटी। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता के मंच पर भारत को बड़ी उपलब्धि मिली है। पनामा सिटी में आयोजित इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस (ICA) की महासभा के दौरान हुए चुनाव में IFFCO के अध्यक्ष दिलीप संघाणी को ICA ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में At-Large Director के रूप में निर्वाचित किया गया। उन्होंने चुनाव में तीसरे क्रम पर जीत दर्ज की।...

ICA चुनाव में तीसरे क्रम पर जीत दर्ज कर भारतीय सहकारिता आंदोलन को दिलाई वैश्विक पहचान, पनामा में गूंजे ‘भारत माता की ....

मिशन शक्ति अभियान 5.0: हजारा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक- खबर addaसुरक्षा, सम्मान और स्...
17/09/2026

मिशन शक्ति अभियान 5.0: हजारा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक- खबर adda

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश लेकर पहुंची मिशन शक्ति टीम, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पीलीभीत/हजारा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना हजारा पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी शरद यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं, महिलाओं और आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के तरीकों के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस की मदद ली जा सकती है। इस दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन सहित महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी असुरक्षित स्थिति को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करें। थाना हजारा पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा। पुलिस ने आमजन से भी महिला सुरक्षा के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश लेकर पहुंची मिशन शक्ति टीम, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारीपीलीभीत/हजारा। म.....

Address

NA
Pilibhit
262001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खबर ADDA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to खबर ADDA:

Shortcuts

Share