भारत Public समाचार

08/06/2026

पीलीभीत में सनसनी: 6 दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,
क्षेत्राधिकारी (CO) नताशा गोयल भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।
#उत्तरप्रदेश

08/06/2026

"पीलीभीत में एक युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छह दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर युवक की मौत कैसे हुई? क्या यह हत्या है या कोई और मामला? पूरी जानकारी के लिए देखिए हमारी यह रिपोर्ट।"
#उत्तरप्रदेश

पीलीभीत/रुद्रपुर।बंगाली समाज को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा देने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश  और उत्तराखंड में बड़ी संख...
08/06/2026

पीलीभीत/रुद्रपुर।

बंगाली समाज को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा देने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बड़ी संख्या में लोग एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांग लंबित है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

बंगाली समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर चुनाव से पहले सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बंगाली समाज की एक ही मांग है—उन्हें एससी जाति का सम्मान और अधिकार मिले। इसी मांग को लेकर हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
#उत्तरप्रदेश MYogiAdityanath Narendra Modi Jaykisan Mandal Shantanu Thakur Subhankar Mandal Jitin Prasada

07/06/2026

"पीलीभीत के रिछोला से गजरौला मार्ग की सड़क महज एक साल में ही जर्जर हो गई। सवाल यह है कि यह सड़क हाई-टेक्नोलॉजी से बनाई गई थी या फिर निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया? करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना कई सवाल खड़े करता है।

आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताइए कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है – निर्माण की गुणवत्ता या फिर भ्रष्टाचार?"

06/06/2026

पीलीभीत के गजरौला कला थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में पिछले दो दिनों से लोगों के लिए मुसीबत बना आक्रामक लंगूरी बंदर आखिरकार वन विभाग के शिकंजे में आ गया। बंदर के हमलों से गांव में दहशत का माहौल था और कई ग्रामीण घायल हो चुके थे। वन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
भारत Public समाचार

पीलीभीत पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदलपीलीभीत में पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दीपक ...
04/06/2026

पीलीभीत पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

पीलीभीत में पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दीपक चतुर्वेदी और प्रतीक दहिया का स्थानांतरण कर दिया गया है।

वहीं, राजकमल को चित्रकूट से तथा राहुल पांडेय को सोनभद्र से पीलीभीत में तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को जल्द ही नई सर्किलों की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अपडेट: नई तैनाती और सर्किल आवंटन को लेकर आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

02/06/2026

पीलीभीत: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित रिछोला से गजरौला वाया माला कॉलोनी मार्ग महज डेढ़ वर्ष में ही जर्जर होने लगा है। लगभग 11 किलोमीटर 200 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ठेकेदार कंपनी इंकाह इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार मीडिया और संबंधित विभागों के माध्यम से इस समस्या को उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Jitin Prasada Narendra Modi MYogiAdityanath Jaykisan Mandal

पीलीभीत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि करोड़ों र...
31/05/2026

पीलीभीत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क महज 18 महीने के भीतर ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया है।

मामला पीलीभीत के रिछोला से गजरौला मार्ग का है, जहां लगभग 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ठेकेदार मैं० इंकाह इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजीज प्रा० लि० द्वारा कराया गया था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते सड़क निर्माण के मात्र 18 महीने बाद ही कई स्थानों पर उखड़ने लगी है। सड़क की परत निकलने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी गुणवत्ता की सही जांच नहीं की। लोगों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क की गुणवत्ता सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि जनता की सुविधा के लिए बनाई गई सड़क अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
#उत्तरप्रदेश #रिछोला MYogiAdityanath

31/05/2026

पीलीभीत के माला जंगल स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर प्रांगण भक्तों से खचाखच भरा हुआ है और दूर-दराज से लोग बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान हमारी टीम ने मंदिर से जुड़े संतों और श्रद्धालुओं से बातचीत की और जाना सिद्ध बाबा धाम के चमत्कारों और आस्था की कहानी।
#उत्तरप्रदेश #रिछोला #बरखेड़ा

31/05/2026

पीलीभीत: मरौरी ब्लॉक के मरौरी गांव में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कराए गए कुछ कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है तथा कई योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाया। इसको लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#उत्तरप्रदेश

Address

पीलीभीत
Pilibhit
262001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत Public समाचार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share