31/03/2026
"हर जगह आधार कार्ड में जन्मतिथि सही कराना ठीक नहीं होता है और हर जगह आधार बनवाना या संसोधन करवाना भी ठीक नहीं होता क्युकी यह वह सबसे बड़ी गलती है जिसकी वजह से आधार में लिमिट क्रॉस जैसी समस्या उत्पन्न होती है, महत्तवपूर्ण जानकारी है इसलिए पूरा जरूर देखना " UIDAI जो सुरक्षा का सबसे बड़ा दावा करती है क्यू वह अपना खुद का सिस्टम secure नहीं कर पा रही है, एक ऐसा इंसान जिसे थोड़ी बहुत ही knowledge है वह भी उनके सिस्टम को क्लोन कर पा रहा है, आज कल लोग हर गली मोहल्ले में आधार कार्ड बना रहे हैं और संसोधन का कार्य कर रहे हैं, लेकिन कैसे.. इस बात का जवाब कौन देगा, UIDAI या सरकार, UIDAI Overcharging की वजह से आधार ऑपरेटर को सस्पेन्ड कर देती है, लेकिन ये जो कैम्प के नाम पर क्लोन आइडी चला रहे हैं, UIDAI उन्हें क्यू नहीं पकड़ पा रही है, क्या UIDAI का सर्वर इतना कमजोर है कि हर कोई उसे तोड़ पा रहा है और उसका मिस्यूज़ कर रहा है, क्या आपको पता इससे उन लोगों की तो तगड़ी कमाई हो रही है जो ऐसा काम कर रहे हैं लेकिन जिन लोगों के नाम पर ये आइडी बनी हुई होती है उनके ऊपर इसका कितना बुरा असर पड़ेगा आपको पता है, उनकी पूरी ज़िंदगी बर्बाद हो सकती है उस गलती के लिए जो उन्होंने कभी की ही नहीं, इसका सबसे जादा असर आधार धारकों पर पड़ता है जोकि आगे चलकर ;लिमिट क्रॉस, आधार कैन्सल, आधार deactivate और आधार permanentaly लॉक का कारण बन जाता है,