28/05/2026
सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के 'प्लस' वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को स्पेशल टूल्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे।
यह कदम मेटा की विज्ञापन के अलावा कमाई का नया जरिया बनाने की रणनीति का हिस्सा है। नए प्लस प्लान कंपनी के मौजूदा 'मेटा वेरिफाइड' प्लान की जगह नहीं लेंगे।
इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस मुख्य रूप से सोशल एक्सप्रेशन और क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
अभी आप सिर्फ 'क्लोज फ्रेंड्स' की एक ही लिस्ट बना सकते हैं। नए फीचर से आप अपनी मर्जी से कई अलग-अलग लिस्ट बना सकेंगे और तय कर पाएंगे कि कौन सी फोटो या वीडियो किसे दिखे।
24 घंटे के बाद भी नहीं हटेगी स्टोरी
चोरी-छिपे देख सकेंगे दूसरों की स्टोरी
आप कोई भी फोटो या वीडियो सीधे अपनी प्रोफाइल या हाइलाइट्स में सेव कर सकते हैं। इसके लिए आपके दोस्तों के होम पेज पर कोई नोटिफिकेशन या नया पोस्ट नहीं जाएगा।
आपकी प्रोफाइल को सुंदर बनाने के लिए नए तरीके के फॉन्ट, स्क्रीन पर तैरने वाले 'सुपर हार्ट' रिएक्शन और मनपसंद एप आइकॉन मिलेंगे।
मेटा एआई यूजर्स के लिए भी दो प्लान टेस्ट किए जा रहे
मेटा वन प्लस : $7.99 (करीब 770 रुपए) प्रति महीना.
मेटा वन प्रीमियमः $19.99 (करीब 1,900 रुपए) प्रति महीना.