31/08/2026
ईरान के सर्वोच्च नेता ने इस्लामी देशों से इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने उनसे कहा कि 'अपने असली दुश्मन को पहचानें'। वहीं, एक निगरानी एजेंसी ने बताया कि शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। इस्राइल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री के सबसे बड़े बेटे को धमकी मिलने के बाद अमेरिका से बाहर निकाल लिया। वहीं, अधिकारियों के अनुसार गाजा में इस्राइली हवाई हमले में कम से कम दो फलस्तीनी मारे गए। इनमें तीन साल का बच्चा भी शामिल है