06/09/2026
#पूर्णिया के अमौर प्रखंड की तैयरपारा पंचायत के असियानी गांव में करीब 11:30 बजे डगरा पुल अचानक ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल से एक ट्रक गुजर रहा था, जिसके बाद ट्रक लापता होने की सूचना है। हालांकि चालक के सुरक्षित निकलने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर आवागमन रोक दिया गया है।