ZILA TODAY News

ZILA TODAY News निष्पक्ष खबर • असर भी • सटीक खबर • सबसे पहले खबर • आपके अपने जिले की खबर पेज को फॉलो करें!

पत्रकार अभिनाष उर्फ लड्डू के पिता फकीरा ठाकुर के निधन पर शोक, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलिपूर्णिया। दैनि...
07/09/2026

पत्रकार अभिनाष उर्फ लड्डू के पिता फकीरा ठाकुर के निधन पर शोक, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया। दैनिक जागरण के पत्रकार अभिनाष कुमार उर्फ लड्डू के पिता फकीरा ठाकुर के निधन की खबर से उनके टोले-मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बताया गया कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कवरेज के दौरान पत्रकार अभिनाष उर्फ लड्डू कुमार के साथ हाथापाई और मारपीट की घटना हुई थी। परिजनों और शुभचिंतकों के अनुसार, इस घटना को लेकर फकीरा ठाकुर काफी सदमे में थे। इसी बीच उनके निधन से परिवार और आसपास के लोगों में गहरा दुख है।

निधन की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, बी. कोठी प्रखंड के समाजसेवी त्रिभुवन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौके पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सभी ने ईश्वर से दिवंगत फकीरा ठाकुर की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को कोटि-कोटि नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ZILA TODAY News Tribhuwan Kumar
. #पूर्णिया #पूर्णिया_न्यूज़ #फकीरा_ठाकुर #अभिनाष_कुमार #लड्डू_कुमार #दैनिक_जागरण #पत्रकार #पत्रकार_अभिनाष #शोक_संवेदना #श्रद्धांजलि #मेडिकल_कॉलेज_अस्पताल ूर्णिया #बिजेंद्र_यादव #त्रिभुवन_कुमार #जनप्रतिनिधि #पत्रकार_समाज #शोक_की_लहर #पूर्णिया_समाचार

सनसनी से आगे बढ़कर नेहा झा के पीछे की मजबूरियों और नेटवर्क की भी हो जांचजिसको जो मन में आ रहा है, वह नेहा झा की शराब तस्...
07/09/2026

सनसनी से आगे बढ़कर नेहा झा के पीछे की मजबूरियों और नेटवर्क की भी हो जांच

जिसको जो मन में आ रहा है, वह नेहा झा की शराब तस्करी में गिरफ्तारी को लेकर तरह-तरह की बातें और पोस्ट सोशल मीडिया पर कर रहा है। कहीं उसे शराब तस्कर बताया जा रहा है तो कहीं उसकी निजी जिंदगी और खूबसूरती को लेकर टिप्पणियां की जा रही हैं। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर एक पढ़ी-लिखी युवती कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी कैसे और क्यों?

बताया जा रहा है कि नेहा झा ग्रेजुएट है और उसके मन में आगे पढ़ाई करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाने के सपने थे। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके कारण उसने अपने सपनों को बीच रास्ते में छोड़कर कथित तौर पर इस अवैध कारोबार का रास्ता चुना।

बेशक, यदि किसी व्यक्ति को अवैध शराब की तस्करी में पकड़ा गया है तो कानून अपना काम करेगा और कथित अपराध की जांच होनी चाहिए। लेकिन इसके साथ ही यह सवाल भी उतनी ही गंभीरता से उठना चाहिए कि क्या इसके पीछे आर्थिक मजबूरी, पारिवारिक जिम्मेदारियां या किसी बड़े नेटवर्क का दबाव था?

बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में यदि एक युवती लगभग 100 बोतल शराब के साथ पकड़ी गई है तो सिर्फ उसे और उसके परिवार को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाने के बजाय यह भी पता लगाने की जरूरत है कि शराब उसके पास पहुंची कैसे, उसे किसने उपलब्ध कराई और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं।

सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि मामले की चर्चा के दौरान कुछ लोग नेहा को लेकर उसके रूप और खूबसूरती पर टिप्पणियां कर रहे हैं। किसी महिला की गिरफ्तारी को उसके हुस्न या निजी जिंदगी से जोड़कर देखना न तो पत्रकारिता है और न ही इससे मामले की सच्चाई सामने आती है। असली सवाल उसके कथित अपराध और उसके पीछे की परिस्थितियों का है।

यह भी जांच का विषय होना चाहिए कि क्या नेहा स्वयं इस अवैध कारोबार में शामिल हुई या किसी बड़े गिरोह अथवा प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आकर इस धंधे का हिस्सा बनी। यदि किसी ने उसे मजबूर किया, इस्तेमाल किया या लालच देकर इस कारोबार में उतारा, तो उस व्यक्ति या नेटवर्क तक पहुंचना भी जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी है।

नेहा झा का कथित गलत काम सही नहीं ठहराया जा सकता। कानून अपना काम करे, लेकिन न्याय केवल गिरफ्तारी और सनसनीखेज खबरों तक सीमित नहीं होना चाहिए। मामले की तह तक जाकर यह पता लगाना भी जरूरी है कि एक पढ़ी-लिखी युवती इस रास्ते पर क्यों पहुंची और इसके पीछे वास्तव में कौन-सी परिस्थितियां तथा लोग जिम्मेदार हैं।

नेहा के कथित अपराध की जांच के साथ-साथ उसकी मजबूरियों और पूरे नेटवर्क की भी निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए। ZILA TODAY News
.
#नेहाझा #शराबतस्करी #बिहार #शराबबंदी #बिहारशराबबंदी #शराबतस्करीकांड #नेहाझाकांड #पुलिस #जांच #अवैधशराब #शराबमाफिया #शराबकारोबार #महिलाअपराध #मजबूरी #निष्पक्षजांच #गहनजांच #बिहारन्यूज #पूर्णियान्यूज

GMCH में मेडिकल छात्रों की गुंडागर्दी! 3 पत्रकारों की पिटाई, बचाने पहुंची QRT से हाथापाईछेड़खानी की घटना की कवरेज के दौर...
06/09/2026

GMCH में मेडिकल छात्रों की गुंडागर्दी! 3 पत्रकारों की पिटाई, बचाने पहुंची QRT से हाथापाई

छेड़खानी की घटना की कवरेज के दौरान बवाल, पत्रकारों को बचाने पहुंची क्विक रिस्पॉन्स टीम से भी भिड़े युवक; मोबाइल छीनने का प्रयास

पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) परिसर में रविवार को समाचार संकलन कर रहे तीन पत्रकारों के साथ कथित तौर पर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़खानी की घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर पहले अभद्र टिप्पणी की गई और देखते ही देखते करीब 25 से 30 युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। पत्रकारों को बचाने पहुंची पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ भी हाथापाई किए जाने और टीम का मोबाइल छीनने का प्रयास करने का आरोप है। मामले ने GMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छेड़खानी के बाद शुरू हुई कहानी, पत्रकारों ने शुरू की कवरेज

जानकारी के अनुसार, GMCH परिसर में एक युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा कथित छेड़खानी की घटना के बाद मरीज के परिजनों और अस्पताल के गार्ड ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसी दौरान परिसर में मौजूद पत्रकारों ने घटना का समाचार संकलन और वीडियो बनाना शुरू किया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ मेडिकल के छात्रों ने पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी की। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि आखिर छेड़खानी करने वाले के फोटो-वीडियो बनाने पर उन्हें आपत्ति क्यों है, विवाद बढ़ गया।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पूर्णिया एसएसपी द्वारा गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम पहुंची और कथित मनचले युवक को हिरासत में ले लिया।

QRT के जाते ही बढ़ा बवाल!

आरोप है कि घटना के कुछ ही देर बाद करीब 25 से 30 युवक मौके पर पहुंच गए और तीनों पत्रकारों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। पत्रकारों के साथ मारपीट होते देख क्विक रिस्पॉन्स टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उपद्रवी युवकों ने पुलिस टीम से भी हाथापाई शुरू कर दी।
इतना ही नहीं, जब QRT के जवानों ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन भी छीनने की कोशिश की गई।
यानी जिस टीम को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए बनाया गया था, उसी टीम के साथ कथित तौर पर हाथापाई और मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने से पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

थाना के सामने पत्रकारों की हुई पिटाई, थाना बना मूकदर्शक

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा घटनाक्रम GMCH परिसर में बने नए टीओपी के सामने होने के बावजूद पत्रकारों को तत्काल सुरक्षा क्यों नहीं मिल सकी?
पीड़ित पत्रकारों का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें मौके से निकलने का मौका भी नहीं दिया। जब पत्रकारों ने बचकर निकलने की कोशिश की तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
बाद में पत्रकारों ने सदर डीएसपी को फोन कर मदद मांगी, लेकिन उनका आरोप है कि तत्काल मौके पर पर्याप्त मदद नहीं पहुंची।

डायल-112 की टीम ने भी पत्रकारों को नही बचाया

मारपीट के दौरान पत्रकारों को कुछ देर बाद डायल-112 की टीम आती दिखाई दी। पीड़ित पत्रकारों के अनुसार, उन्होंने टीम से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि टीम ने किसी दूसरे काम से आने की बात कहकर वहां तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया।
अब इस पूरे मामले में यह सवाल उठ रहा है कि अगर अस्पताल परिसर में पत्रकारों पर खुलेआम हमला हो रहा था, पुलिस टीम के साथ भी हाथापाई की स्थिति बन रही थी, तो तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

सभी हमलावर का चेहरा सीसीटीवी में कैद

घटना के बाद जब मारपीट करने वाले युवकों की पहचान मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के रूप में होने की बात सामने आई तो मामला और गंभीर हो गया।
पीड़ित पत्रकारों ने करीब 20 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है।
घटना के लगभग तीन घंटे बाद सदर एसडीपीओ अभिनव परासर और डॉ. हरिशंकर मिश्र मौके पर पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से लिखित आवेदन लेकर मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

सबसे बड़ा सवाल—आखिर पत्रकारों की कवरेज से छात्रों को क्या आपत्ति थी? पूरे घटनाक्रम में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या जिस युवक पर छेड़खानी का आरोप लगा, वह मेडिकल कॉलेज का छात्र था?

अगर वह मेडिकल कॉलेज का छात्र नहीं था, तो उसके खिलाफ हुई कार्रवाई और घटना का वीडियो बनाने पर कथित तौर पर कुछ छात्रों को आपत्ति क्यों हुई?

इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

शाम होते ही GMCH में सक्रिय होते हैं दलाल? उठ रहे गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों और अस्पताल से जुड़े लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि शाम के बाद GMCH परिसर में बाहरी लोगों और कथित निजी अस्पताल के दलालों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ये लोग मरीजों और उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाते है।

अब यह भी जांच का विषय है कि शनिवार की घटना में शामिल युवक कौन थे, उनका मेडिकल कॉलेज से क्या संबंध था और क्या उनका किसी निजी अस्पताल या कथित दलाल नेटवर्क से कोई संबंध है। वही पूरा घटनाक्रम अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया हैं। सभी छात्रों का चेहरा भी सीसीटीवी में कैद हो गया है।।

पत्रकारों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

मारपीट की घटना के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश है। पीड़ित पत्रकारों और पत्रकार समुदाय ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
पत्रकारों का कहना है कि यदि निर्धारित समय में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने स्तर से कानूनी कार्रवाई करेंगे। वही अब निगाहें पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है—GMCH जैसे संवेदनशील परिसर में पत्रकारों पर हमला करने की हिम्मत आखिर किसके भरोसे हुई? और अगर पुलिस की QRT भी मौके पर मौजूद थी, तो 25-30 युवकों की भीड़ इतनी देर तक कैसे हावी रही? फिर नया टीओपी थाना और क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाने का क्या औचित्य रहा। ZILA TODAY News

#पत्रकार #पत्रकारपरहमला #पूर्णिया #जीएमसीएच #मेडिकलकॉलेज #पूर्णियान्यूज़ #पत्रकारसुरक्षा #अस्पतालसुरक्षा

शिक्षक दिवस पर किसान कोचिंग सेंटर में भव्य कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभाकतरू मंडल टोला/टिनटेंगा दियारा। शिक्षक दिवस...
06/09/2026

शिक्षक दिवस पर किसान कोचिंग सेंटर में भव्य कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कतरू मंडल टोला/टिनटेंगा दियारा। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर कतरू मंडल टोला, टिनटेंगा दियारा क्षेत्र स्थित किसान कोचिंग सेंटर में भव्य एवं सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करणवीर राज बतौर अतिथि शामिल हुए।

किसान कोचिंग सेंटर के संचालक एवं शिक्षक ज्योतिष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेंटर में कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। यहां बच्चों को सरल एवं सहज तरीके से पढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं अन्य प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने सामान्य ज्ञान एवं अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिली।

किसान कोचिंग सेंटर की ओर से शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाना निश्चित रूप से सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने शिक्षक ज्योतिष कुमार एवं किसान कोचिंग सेंटर की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षक दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए ज्ञान, मनोरंजन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यादगार अवसर साबित हुआ। ZILA TODAY News Singer Karanweer Raj
#शिक्षकदिवस #किसानकोचिंगसेंटर #टिनटेंगादियारा #शिक्षा #बच्चोंकीप्रतिभा #क्विजप्रतियोगिता #सांस्कृतिककार्यक्रम

खुद संघर्षों से गुजरे, अब गरीब बच्चों के सपनों को दे रहे उड़ान, शिक्षा के जरिए गांव में बदलाव की मिसाल बने सुरंजन सर भवा...
05/09/2026

खुद संघर्षों से गुजरे, अब गरीब बच्चों के सपनों को दे रहे उड़ान, शिक्षा के जरिए गांव में बदलाव की मिसाल बने सुरंजन सर

भवानीपुर/धमदाहा संवाददाता बमबम यादव

भवानीपुर/धमदाहा। जिंदगी में आई मुश्किलों के आगे हार मान लेना आसान है, लेकिन परिस्थितियों को चुनौती देकर दूसरों के जीवन में रोशनी फैलाना हर किसी के बस की बात नहीं। धमदाहा थाना क्षेत्र के बरदेला गांव निवासी सुरंजन सर ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दुर्घटना में एक पैर गंवाने के बावजूद उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया और शिक्षा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। आज वह सुदूर देहात के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने में जुटे हैं।

बरदेला गांव निवासी देवेन्द्र ठाकुर के पुत्र सुरंजन सर वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय कुड़िया टोला, भवानीपुर में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह प्राथमिक विद्यालय रायपुरा घाट टोला में प्रभारी प्रधान शिक्षक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। हालांकि, बच्चों को शिक्षा देने का उनका यह सफर शिक्षक बनने के बाद शुरू नहीं हुआ। शिक्षक बनने से पहले से ही वह गांव-देहात के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को अपने स्तर से निःशुल्क पढ़ाते आ रहे हैं।

सुबह से शाम तक शिक्षा के लिए समर्पित

विद्यालय में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद भी सुरंजन सर बच्चों की पढ़ाई के लिए समय निकालते हैं। उनकी दिनचर्या शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। वह प्रतिदिन अहले सुबह उठकर अपने दरवाजे पर गांव के बच्चों को पढ़ाते हैं। इसके बाद विद्यालय पहुंचकर बच्चों को शिक्षा देते हैं। विद्यालय से लौटने के बाद शाम होते ही फिर बच्चों को पढ़ाने में जुट जाते हैं।

उनके दरवाजे पर पढ़ने आने वाले बच्चों में अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। इन बच्चों से वह किसी प्रकार की फीस नहीं लेते। उनका उद्देश्य है कि गरीबी अथवा संसाधनों के अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो।

‘गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं’

सुरंजन सर का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की है। उनका कहना है कि यदि गांव के बच्चों को उचित अवसर और दिशा मिले तो वे भी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

सुरंजन सर कहते हैं कि सुदूर देहात के बच्चों को शिक्षित करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। अपनी क्षमता के अनुसार वह बच्चों को लगातार पढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने का प्रयास करते रहेंगे। दुर्घटना में एक पैर गंवाने के बावजूद शिक्षा के प्रति उनका यह जज्बा और समर्पण आज क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

सुरंजन सर की कहानी यह साबित करती है कि शारीरिक चुनौतियां इंसान के हौसले को नहीं रोक सकतीं। अगर इरादे मजबूत हों तो व्यक्ति खुद संघर्ष करते हुए भी दूसरों के जीवन में शिक्षा की रोशनी फैला सकता है। ZILA TODAY News Suranjan Thakur

सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराममीरगंज/सूरज रॉयपूर्णिया। सरसी थाना क्षेत्र अंतर...
02/09/2026

सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

मीरगंज/सूरज रॉय

पूर्णिया। सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 पर चंपावती पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि चंपावती गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त की रात करीब 10 बजे चंपावती पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया से मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती निवासी रमेश पासवान के 27 वर्षीय पुत्र मानिक चंद्र पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मानिक चंद्र पासवान अपनी बाइक से दमेली पासवान टोला स्थित अपने ससुराल पत्नी को लाने जा रहा था। इसी दौरान चंपावती पेट्रोल पंप के समीप उसकी बाइक खड़े टैंकर से टकरा गई।

बताया जाता है कि मानिक चंद्र की शादी महज छह महीने पहले ही दमेली पासवान टोला में हुई थी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मायागंज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह शव को चंपावती स्थित घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक मानिक चंद्र पासवान अपने घर के दरवाजे पर ही चाय-नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बेटे की मौत से पिता रमेश पासवान पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि पैसों के अभाव के कारण उनके बेटे का इलाज बेहतर तरीके से नहीं हो सका और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद पूरे चंपावती गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इस घटना से मर्माहत हैं। ZILA TODAY News Suraj Roy

#पूर्णिया #सरसी #सड़कहादसा #सड़कदुर्घटना #चंपावती #स्टेटहाईवे77 #मायागंजअस्पताल #भागलपुर #मानिकचंद्रपासवान #दुर्घटना #युवककीमौत #बिहार

01/09/2026
01/09/2026

Hindi News Online Portal Cityhalchal News brings latest hindi news headlines, breaking news in hindi on Politics, Business, Bollywood, Technology, Cri

सद्गुरु साइंस इंस्टीट्यूट के पांच विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में हासिल की सफलताभवानीपुर प्रखण्ड क्षेत्र...
31/08/2026

सद्गुरु साइंस इंस्टीट्यूट के पांच विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में हासिल की सफलता

भवानीपुर प्रखण्ड क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सद्गुरु साइंस इंस्टीट्यूट, भवानीपुर के पांच विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सफल विद्यार्थियों में हर्ष कुमार, मौसम कुमार और शांतनु कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस (CS) शाखा में प्रवेश प्राप्त किया है। वहीं अर्जुन कुमार और प्रशांत कुमार भगत ने बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफलता के बाद अर्जुन कुमार ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुलजारबाग, पटना तथा प्रशांत कुमार भगत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मधेपुर में प्रवेश प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर सद्गुरु साइंस इंस्टीट्यूट में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में संस्थान के निदेशक दिवाकर कुमार, शिक्षक गौरव कुमार एवं अजय कुमार तथा अतिथि रूपक यादव, गुलशन, दिलखुश मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सही दिशा में मेहनत और लगन के साथ विद्यार्थी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। संस्थान परिवार ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। सद्गुरु साइंस इंस्टीट्यूट की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
ZILA TODAY News Divakar Kumar रॉयल यदुवंशी रुपक

30/08/2026

Hindi News Online Portal Cityhalchal News brings latest hindi news headlines, breaking news in hindi on Politics, Business, Bollywood, Technology, Cri

Address

Purnea
Purnea

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ZILA TODAY News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share