Ashish KUMAR Mishra

Ashish KUMAR Mishra I love to write������

20/09/2026

ज़िन्दगी नहीं है इतनी आसान, समझना होगा,
हर क़दम देना पड़ता इम्तिहान, समझना होगा।
​कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता हमें इस जीवन में,
ठोकरें खाकर ही मिलता है ज्ञान, समझना होगा।
​पैसों से सब कुछ नहीं ख़रीदा जा सकता है यहाँ,
ज़िंदगी को ना समझना सामान, समझना होगा।
​कई बार हम टूट जाते हैं दर्द सहते-सहते लेकिन,
हौसलों से ही बनती नई पहचान, समझना होगा।
​लोग क़रीब आते हैं स्वार्थ पूरा हुआ दूर हो जाते,
हर कोई तुझपे न होगा मेहरबान, समझना होगा।
​इक हार पे निराश ना होना जीत पे इतराना नहीं,
गिरकर फिर उठना ही बड़ी शान, समझना होगा।
​कल की चिंता में खो देना आज को भरपूर जीना,
आज़ के कर्म बुनेंगे आगे जहान, समझना होगा।
​हमारे भीतर ही छिपा है "आशीष " हर उजाला,
बना ख़ुद को खुद का निगहबान, समझना होगा।
​— लेखक — आशीष कुमार मिश्रा

04/09/2026

राहों में धूप मिलीं तो भी चलता रहा मुसाफ़िर बन,
वक़्त के हर इक साँचे में ढलता रहा मुसाफ़िर बन।
​राहों के काँटों ने रोका भी, तूफ़ानों ने राह भी बदली,
हर बार हौसला धरकर संभलता रहा मुसाफ़िर बन।
​कुछ लोग साथ चले कुछ छोड़ गए बीच राहों में ही,
यादों को दिल में लिए निकलता रहा मुसाफ़िर बन।
​असफलता मिली पर मेहनत करना ना छोड़ा कभी,
अपनी हर ग़लती से कुछ सीखता रहा मुसाफ़िर बन।
​ज़िंदगी ने हर क़दम पर आज़माया है कहें "आशीष"
हार न मानी मुश्किलों से लड़ता रहा मुसाफ़िर बन
#आशीष

23/04/2026
06/04/2026

कुछ ग़रीब ऐसे भी देखें पैसों के सिवा पास नहीं कुछ,
आत्मा मर चुकी जिनसे नैतिकता की आस नहीं कुछ।

अहम् में इस क़दर चूर ख़ुद को ये ख़ुदा समझ बैठे हैं,
कोई कितना ही अच्छा करे इन्हें आता रास नहीं कुछ।

किसी का अच्छा करते नहीं कभी बुरा ही सोचा करतें हैं,
औरों के दिलों को ठेस पहुँचाते इन्हें एहसास नहीं कुछ।

रिश्ते मायने नहीं रखतें इनके लिए पैसा ही सबकुछ है,
अपनो के भी सगे न हुए इसके सिवा इतिहास नहीं कुछ।

ये जीवन पहाड़ों की दुनिया उबड़-खाबड़ तो होंगे रास्ते,
रोना पड़ता आख़िर में जो करे मेहनत प्रयास नहीं कुछ।

ख्वाहिशें न सही ज़रूरतें तो सारी पूरी हो रही "आशीष"
जितना मिला है उसी में ख़ुश रहो कहों प्यास नहीं कुछ।

~ आशीष बाबा

Address

Purnea
854302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashish KUMAR Mishra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share