Raebareli Update

Raebareli Update Local News | � Govt Updates | � Jobs | � Events
� Follow करें और रायबरेली की हर खबर सबसे पहले पा

11/07/2026

📰 प्रयागराज | यूपी में न्यायिक अधिकारियों के तबादले

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश के कई न्यायिक अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

प्रमुख नियुक्तियां:
🔹 चंद्र मणि मिश्रा – गोरखपुर
🔹 प्रतीक्षा नागर – गोरखपुर
🔹 पवन कुमार शुक्ला – अंबेडकरनगर
🔹 नरेंद्र कुमार पांडे – बुलंदशहर (फैमिली कोर्ट)
🔹 बृजेश मणि त्रिपाठी – देवरिया (फैमिली कोर्ट)
🔹 राजेश परासर – मथुरा
🔹 अजय पाल सिंह द्वितीय – मथुरा

11/07/2026

KGMU में SC/ST, OBC व अल्पसंख्यक समाज से कुलपति बनाए जाने की मांग
लखनऊ। KGMU में SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक समाज से कुलपति नियुक्त करने की मांग उठी है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के 124 वर्षों के इतिहास में इन वर्गों से किसी को भी कुलपति नहीं बनाया गया। ज्ञापन में चयन प्रक्रिया में सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, कार्य परिषद में लंबित सदस्य नामित करने तथा योग्य वंचित वर्ग के उम्मीदवारों को अवसर देने की मांग की गई है।

11/07/2026

🚨 रायबरेली पुलिस की बड़ी सफलता
लालगंज थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 शातिर साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 404 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए।
जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रामीणों के नाम पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कराकर उन्हें साइबर ठगों को बेचते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।
रायबरेली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

11/07/2026

🟡 रायबरेली सर्राफा बाजार अपडेट | 11 जुलाई 2026 🟡
🥇 सोने के ताज़ा भाव • 24 कैरेट: ₹1,44,950 प्रति 10 ग्राम • 22 कैरेट: ₹1,32,870 प्रति 10 ग्राम
🥈 चांदी का भाव • ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम • ₹240 प्रति ग्राम
📈 बाजार अपडेट: अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से भाव की पुष्टि अवश्य करें।

10/07/2026

रायबरेली

➡ गंगा स्नान के दौरान युवक शाहिल की डूबने से मौत।
➡ परिवार के साथ गंगा में स्नान करने गया था युवक।
➡ सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाया।
➡ काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद किया गया।
➡ घटना से परिजनों में कोहराम, पूरे गांव में शोक की लहर।
➡ मामला सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे मालिन गांव का। UP Police

10/07/2026

⚠️ मौसम अलर्ट (अगले 3 घंटे)
अगले 3 घंटों में जनपद के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी (हवा की गति 30–40 किमी/घंटा), बिजली गिरने तथा मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
सावधानी बरतें:
अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें।
सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम सामान्य होने तक प्रतीक्षा करें।
किसान भाई खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें।
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

Address

Malik Mau Raebareli
Raebareli
229302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raebareli Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share