voice of raebareli

voice of raebareli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from voice of raebareli, News & Media Website, Raebareli.

I'm s k ojha (anurag ojha)
दैनिक भास्कर रिपोर्टर
LLB COMPLETE
Lives in Raebareli (UP)
instragram I'd - newsofraebareli25
page ko follow karna n bhoole
managed by - anurag ojha

21/08/2026

रायबरेली के छतोह क्षेत्र स्थित कच्छवाहन का पुरवा (मजरे परैया नमकसार) में सड़क पर बनी एक पुलिया अचानक टूट गई है। इस घटना से कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

21/08/2026

रायबरेली ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के आइमा जहनियां गांव में झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप मवेशी चराने गया था, तभी अचानक तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से गांव में भी मातम छा गया।

20/08/2026

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति व ससुराल वालों पर पति की दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है

19/08/2026

रायबरेली के महराजगंज स्थित चंदापुर थाना क्षेत्र की बैखरा ग्राम पंचायत और आसपास के गांवों में जंगली सियारों के हमलों से दहशत फैल गई है। पिछले चार दिनों में सियारों ने छह लोगों को घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने हमलावर दो सियारों को पीट-पीटकर मार डाला

18/08/2026

रायबरेली के इंदिरा नगर आरडीए ब्लॉक में तंत्र-विद्या और टोने-टोटके के विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ले में संदिग्ध गतिविधियां करने वाले एक तांत्रिक पर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप है। घटना में मोहल्ला निवासी मनोज घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

18/08/2026

रायबरेली जिले के छतोह ब्लॉक से अभी-अभी एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ के रमसापुर नहर पुल पर एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरा। हादसे के वक्त ई-रिक्शा में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। रिक्शा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए। स्थानीय राहगीरों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बिना वक्त गंवाए नहर में छलांग लगा दी। लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में फंसे तीनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में तीनों यात्री पूरी तरह सकुशल हैं, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि, ई-रिक्शा ड्राइवर को चोटें आई हैं। घायल ड्राइवर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजने की व्यवस्था की गई है।

17/08/2026

रायबरेली डीह थाना क्षेत्र के गोंदवारा ग्राम सभा मे सुमित कुमार पुत्र जगदीश उम्र 11 वर्ष की तालाब में डूब जाने से हुई दर्दनाक मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

15/08/2026

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और सड़क जाम करने के आरोप में तीन नामजद समेत 27 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना दो दिन पूर्व एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद हुए हंगामे से जुड़ी है

12/08/2026

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों से करीब 60 भैंसें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भैंसें अवैध रूप से वध के लिए ले जाई जा रही थीं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फतेहपुर से कानपुर की ओर दो कंटेनरों में भैंसों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस ने बाबा पुरवा के पास दोनों कंटेनरों को रोका और उनकी तलाशी शुरू की।

12/08/2026

नीलगाय से टकराकर आग का गोला बनी कार
प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार अचानक नीलगाय से टकराई
टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कार सवारों ने किसी तरह बाहर निकलकर बचाई अपनी जान

हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चड़रई चौराहे के पास बाईपास की घटना

Address

Raebareli

Opening Hours

Monday 12am - 12am
Tuesday 12am - 12am
Wednesday 12am - 12am
Thursday 12am - 12am
Friday 12am - 12am
Saturday 12am - 12am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when voice of raebareli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share