18/08/2026
सरगुजा में बेटे ने माता-पिता की ह T या, आरोपी फरार
सरगुजा के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव में एक युवक ने अपने ही माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने दोनों शवों को बोरियों में भर दिया और उन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान मृतक दंपति का दूसरा बेटा मौके पर पहुंच गया। भाई को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। जिसके बाद दूसरे बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है।