17/08/2026
मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 39th kist) का इंतजार कर रही हैं। इस बार किस्त जारी होने को लेकर 19 अगस्त की तारीख चर्चा में है। संभावना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर जिले से महिलाओं के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
मैहर जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आई है। जिला कलेक्टर के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की जानकारी साझा की गई है।
इसी के आधार पर माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 19 अगस्त को मैहर से लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 39th Installment Latest Update) जारी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे की तारीख को लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से अभी कोई अंतिम जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।