The Lens

The Lens द लेंस संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जवाबदेही और जनहित से जुड़ी खबरें हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

द लेंस संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जवाबदेही और जनहित से जुड़ी खबरें हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मीडिया के शोर-शराबे वाले दौर में हमारा यकीन खुद खबर बनने में नहीं, बल्कि खबरों को लोगों तक पहुंचाने में है। ऐसे दौर में, जब न्यूज रूम में कथानक गढ़े जा रहे हैं, हमारी कोशिश है कि विभिन्न मुद्दों पर पाठक, श्रोता और दर्शक स्वतंत्र रूप से सोच सकें और अप

नी राय बना सकें। रिपोर्ताज, पॉडकास्ट, वृत्तचित्र और एनीमेशन के माध्यम से, हमारी कहानियां आपको आकर्षक ढंग से समसामयिक मामलों की अद्यतन जानकारियां उपलब्ध कराती रहेंगी। द लेंस सच को साफ साफ कहने के लिए प्रतिबद्ध है।

26/08/2026

नेपाल के नुवाकोट और धादिंग में भोटेकोशी नदी की अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है और 105 भारतीयों समेत 384 यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। कई गांव, सड़कें और Hydropower Projects प्रभावित हुए हैं।

NEET Paper Leak से शुरू हुई बहस अब आरक्षण तक पहुंच गई है। पेपर लीक के खिलाफ उठी जायज़ आवाज़ के बीच आरक्षण को ‘अवसरों की ...
26/08/2026

NEET Paper Leak से शुरू हुई बहस अब आरक्षण तक पहुंच गई है। पेपर लीक के खिलाफ उठी जायज़ आवाज़ के बीच आरक्षण को ‘अवसरों की चोरी’ बताने वाला तर्क कैसे सामने आया? क्या यह सिर्फ सीटों और मेरिट की बहस है, या इसके पीछे भारतीय समाज में बदलती सामाजिक हैसियत और पुराने विशेषाधिकारों की बेचैनी भी छिपी है?

Read Full Article: https://thelens.in/what-was-lost-was-not-snatched-away-by-reservation/

NEET Paper Leak से Reservation Debate तक—क्या असली सवाल कुछ और है?NEET पेपर लीक के विरोध से शुरू हुई बहस अब आरक्षण, मेरि...
26/08/2026

NEET Paper Leak से Reservation Debate तक—क्या असली सवाल कुछ और है?
NEET पेपर लीक के विरोध से शुरू हुई बहस अब आरक्षण, मेरिट और सामाजिक न्याय की राजनीति तक पहुंच गई है। क्या पेपर लीक और आरक्षण को एक ही तराजू पर तौलना सही है? और आखिर भारत के सामाजिक समझौते में आरक्षण की भूमिका क्या है?

Read Full Article: https://thelens.in/the-debt-no-one-signed-for/

26/08/2026

पटना के जक्कनपुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गया। रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कुछ छात्र और तीन पुलिसकर्मी घायल बताए गए।

RSS प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे पर सियासी बहस तेज हो गई है। न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर ...
26/08/2026

RSS प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे पर सियासी बहस तेज हो गई है। न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 29 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम का समर्थन नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम है और शहर के पास इसे रद्द करने का अधिकार है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

ममदानी ने भारत को लेकर अपने परिवार से मिले बहुलवादी और धर्मनिरपेक्ष समाज के दृष्टिकोण का भी जिक्र किया और किसी भी समुदाय के बहिष्कारवादी रवैये का विरोध किया।

पूरी खबर खबर पढ़ने के लिए चिक्ल करें: https://thelens.in/opposition-by-new-york-mayor-mamdani-to-the-event-featuring-bhagwats-interaction-with-the-indian-diaspora-in-the-us/

26/08/2026

शाहजहांपुर में कथित तौर पर नगर निगम पार्षदों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग Gangajal हाथ में लेकर कथित रिश्वत की रकम बराबर बांटने की शपथ लेते दिख रहे हैं।

26/08/2026

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्कूली बच्चों का उफनती सिंदली नदी को कमर तक पानी में पार करने का वीडियो सामने आया है। पुल नहीं होने के कारण बच्चे रोज जोखिम उठाकर स्कूल जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य को निलंबित किया गया। देखिए The Lens की न्यूज़ Report।

भिलाई नगर विधानसभा चुनाव विवाद में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सर्वोच्च न्यायालय न...
25/08/2026

भिलाई नगर विधानसभा चुनाव विवाद में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी SLP खारिज करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। अब प्रेम प्रकाश पांडेय की निर्वाचन याचिका पर हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई और ट्रायल आगे बढ़ेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://thelens.in/major-setback-for-devendra-yadav-from-the-supreme-court-no-relief-granted-in-the-election-petition-case-trial-to-continue-in-the-high-court/

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनना इस्लाम की...
25/08/2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा साबित नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि समान और गैर-भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड का पालन जरूरी है। फैसले में अनुच्छेद 25 और धार्मिक स्वतंत्रता के दावे पर भी चर्चा हुई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://thelens.in/allahabad-high-courts-verdict-on-the-hijab/

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कलाई पर शहीद जवान की पत्नी ने राखी बांधी। शहीद उपनिरीक्षक युगल कि...
25/08/2026

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कलाई पर शहीद जवान की पत्नी ने राखी बांधी। शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने सीएम को राखी बांधकर भावुक पल साझा किया। ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और सरकार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://thelens.in/martyrs-wife-ties-rakhi-on-cm-sais-wrist/

Address

Samta Colony
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Lens posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share