Jaitaran Headlines

Jaitaran Headlines जैतारण विधानसभा के हर गांव से लाइव अपडेट
ग्राउंड रिपोर्ट | ब्रेकिंग न्यूज़ | सोशल इश्यूज़

13/05/2026

अमूल का दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा, कल से लागू होगी नई दरें

ब्यावर में नीट 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कल सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर...
13/05/2026

ब्यावर में नीट 2026 पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कल सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जाएगी।
Kishor Choudhary Kishor Choudhary
Jaitaran Headlines

राजस्थान में बड़ा सियासी फेरबदल तय! भजनलाल कैबिनेट में जल्द एंट्री करेंगे नए चेहरे, कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में     ...
13/05/2026

राजस्थान में बड़ा सियासी फेरबदल तय! भजनलाल कैबिनेट में जल्द एंट्री करेंगे नए चेहरे, कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में

13/05/2026

जैतारण में आग उगल रहा सूरज! तेज लू और 43°C तापमान ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

13/05/2026

जैतारण ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में जर्जर छतों की मरम्मत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खबर के अनुसार कई स्कूलों में पुरानी छत हटाए बिना ही ऊपर नई सीमेंट-कंक्रीट की टुकड़ी कर दी गई। करीब 100 स्कूलों के लिए बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन कई जगह गुणवत्ता और खर्च को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मानसून से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

आज सुबह की गई पोस्ट में एक सम्माननीय नेता जी की फोटो गलती से शामिल नहीं हो पाई। यह पूरी तरह हमारी टीम की अनजाने में हुई ...
12/05/2026

आज सुबह की गई पोस्ट में एक सम्माननीय नेता जी की फोटो गलती से शामिल नहीं हो पाई। यह पूरी तरह हमारी टीम की अनजाने में हुई भूल थी।
हम किसी भी समाज, जाति या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कभी इरादा नहीं रखते।

Jaitaran Headlines सभी समाजों और सभी नेताओं का समान रूप से सम्मान करता है।
जिन साथियों को इस वजह से नाराजगी हुई, उनसे हम दिल से क्षमा चाहते हैं। आगे से ऐसी गलती दोबारा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

आप सभी का प्यार और सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। 🙏

Jaitaran Headlines

12/05/2026

EMI या लोन का बकाया समय पर जमा नहीं होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राहक सबसे पहले बैंक से लिखित में संपर्क करें और अपनी परेशानी बताएं। शुरुआती रिकवरी मामलों में पुलिस सीधे कार्रवाई नहीं करती। अगर कोई रिकवरी एजेंट धमकी दे या गलत व्यवहार करे, तो ग्राहक बैंक, पुलिस और कोर्ट में शिकायत कर सकता है।
Jaitaran Headlines

जैतारण की राजनीति में किसका जलवा सबसे ज्यादा?इन नेताओं में से आपका पसंदीदा नेता कौन सा है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर...
12/05/2026

जैतारण की राजनीति में किसका जलवा सबसे ज्यादा?
इन नेताओं में से आपका पसंदीदा नेता कौन सा है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!

11/05/2026

सेंदड़ा क्षेत्र के कांचना उदावता गांव में गैस रिसाव के चलते बड़ा हादसा हो गया। चूल्हा जलाते ही हुए धमा*के में मां और उसकी दो मासूम बेटियां जिं*दा ज*ल गईं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Jaitaran Headlines

रायपुर मारवाड़ क्षेत्र के कानचा उडावता गांव में सिलेंडर लीकेज से लगी आग में मां और दो मासूम बेटियों की दर्द*नाक मौ*त हो ...
10/05/2026

रायपुर मारवाड़ क्षेत्र के कानचा उडावता गांव में सिलेंडर लीकेज से लगी आग में मां और दो मासूम बेटियों की दर्द*नाक मौ*त हो गई। महिला चाय बनाने के लिए गैस चालू कर रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों बाहर नहीं निकल सके। दमकल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब छात्रवृत्ति के लिए खुद आवेदन नहीं करना पड़ेगा। स्क...
09/05/2026

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब छात्रवृत्ति के लिए खुद आवेदन नहीं करना पड़ेगा। स्कूल प्रधानाचार्य शाला दर्पण पोर्टल के जरिए ऑनलाइन प्रस्ताव तैयार करेंगे। 19 प्रकार की छात्रवृत्तियां उपलब्ध होंगी और प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रखी गई है। वहीं 2025-26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ाकर 31 मई 2026 कर दी गई है।
Jaitaran Headlines

Address

Pali

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaitaran Headlines posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share