News Mor Chhattisgarh

News Mor Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर, सबसे पहले - सही सरल और भरोसेमंद रिपोर्टिंग | News Mor Chhattisgarh

21/09/2026

BJP-कांग्रेस आमने-सामने ...

इंदौर के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि ने PM मोदी की मिमिक्री की, जिसका वीडियो सामने आने के बाद BJP ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए।

BJP नेताओं ने इसे आपत्तिजनक बताया, जबकि कांग्रेस की ओर से इसे मिमिक्री और राजनीतिक व्यंग्य बताया गया। इसी बीच CM विष्णु देव साय की ‘मां के सम्मान’ वाली पोस्ट भी चर्चा में है।

राजनीतिक कार्यक्रमों में मिमिक्री और व्यंग्य की सीमा क्या होनी चाहिए?

17/09/2026

जगदलपुर में दीपोत्सव से पहले बवाल ...

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दीपोत्सव से पहले BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। डिप्टी CM विजय शर्मा के मौके पर पहुंचने के बाद तीखी बहस और नोकझोंक हुई।

डिप्टी CM के लौटने के बाद विवाद और बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से जूते-चप्पल फेंके जाने की बात सामने आई। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

कांग्रेस ने छोटे व्यापारियों और श्रद्धालुओं को लेकर विरोध जताया, जबकि BJP कार्यकर्ताओं ने डिप्टी CM के साथ बदतमीजी का आरोप लगाया।

दीपोत्सव से पहले हुए इस विवाद में आखिर रास्ता क्या होना चाहिए था?

17/09/2026

कोल माइंस पर बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती

सरगुजा में कोल माइंस की मंजूरी को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमने-सामने बहस की चुनौती दी है।

बघेल ने कहा कि प्रेस क्लब में दस्तावेज और तथ्यों के साथ चर्चा हो, ताकि यह साफ हो सके कि संबंधित खदानों को मंजूरी किस कार्यकाल में मिली।

अब देखना होगा कि CM साय की ओर से इस चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

क्या कोल माइंस जैसे मुद्दे पर खुली बहस से स्थिति ज्यादा साफ हो सकती है?

Address

Raipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Mor Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share