14/07/2026
2.47 लाख की मंदिर चोरी का खुलासा! 350 CCTV खंगालकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
कांकेर के ऐतिहासिक श्री बड़ी शीतला माता मंदिर में हुई ₹2.47 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी हरेंद्र गुप्ता (20) को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी हुए मुकुट, चांदी के छत्र और अन्य आभूषण समेत लगभग पूरा चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कांकेर, कोडागांव, जगदलपुर और रायपुर के करीब 350 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
📍कांकेर | छत्तीसगढ़
आपकी राय? मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए?