Digital Aawaz

Digital Aawaz यहां आपको मिलेगी ख़बरें जो है हट के…

डिजिटल आवाज पर आपका हार्दिक स्वागत है।
यहां आपको मिलेगी ख़बरें जो है हट के…
राजनैतिक चहल पहल हो या कोई सोशल मीडिया का कारनामा, फिल्मों का रिव्यु हो या आपके अपने क्षेत्र की कोई ख़बर, यानि हर लेटेस्ट खबर पर होगी अब आपकी नजर।
साथ ही सातों दिनों अलग - अलग ख़बरें मिलेंगी जो मंडे की पाजिटिविटी से शुरू होकर सन्डे की साइकोलॉजी पर जा कर थमेगी।
तो जुड़े डिजिटल आवाज के साथ… जहाँ मिलेगी खबर कुछ हट के…

11/01/2024

Ep - 45 || Abominable || अबोमिनबल || Explained in Hindi || Digital Aawaz


शंघाई में धनी व्यापारी मिस्टर बर्निश के स्वामित्व वाले एक परिसर से एक युवा यति भाग जाता है , जो दुनिया के सामने यति के अस्तित्व को साबित करने के लिए उसको सभी के सामने लाना चाहता है। ... बर्निश की मदद से शंघाई में घर लौटते हुए, यी अपनी मां, दादी, पेंग और जिन के साथ अधिक समय बिताती है।

08/01/2024

KGF के बाद दस गुना बढ़ी यश की फीस… || Digital Aawaz


KGF के लिए यश को जहां 15 करोड़ की फीस मिली थी। वहीं, KGF 2 के लिए ये फीस डबल हो गई थी यानी उन्होंने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रु. चार्ज किए थे। अब फिल्म ‘रामायण’ को लेकर खबरें हैं कि यश 100-150 करोड़ रुपए की फीस की डिमांड कर रहे हैं। इसके लिए उनकी 100 करोड़ मिनिमम फीस होगी। बाकी उनके शूटिंग डेज के बढ़ने पर डिपेंड करता है।

08/01/2024

4 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट… || Digital Aawaz


उत्तर भारत: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9 जनवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तरपश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में आज और मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है।
पश्चिम भारत: महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में भी आज और मंगलवार को गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मध्य भारत: पूर्वी राजस्थान में आज और मंगलवार को ओले गिरने का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में सिर्फ आज के लिए ही ओले का अलर्ट है।
दक्षिण भारत: तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में आज से अगले 3-4 दिन तक बारिश का अलर्ट है।

08/01/2024

T20 में रोहित-कोहली की वापसी… || Digital Aawaz


यह है भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

07/01/2024

साप्ताहिक राशिफल 8 Jan 2024 - 14 Jan 2024 || Weekly Horoscope || Digital Aawaz


साप्ताहिक राशिफल की इस सीरीज में हम आने वाले सप्ताह के राशिफल की बात करते है। इस बात बात करने वाले है 8 Jan 2024 - 14 Jan 2024 तक चलने वाले सप्ताह के बारे में…
इसी तरह अपना राशिफल पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें… डिजिटल आवाज… बेख़ौफ़ सत्य तक…

मेष राशिफल : 00:14
वृष राशिफल : 01:49
मिथुन राशिफल : 03:17
कर्क राशिफल : 04:51
सिंह राशिफल : 06:35
कन्या राशिफल : 08:15
तुला राशिफल : 09:54
वृश्चिक राशिफल : 11:30
धनु राशिफल : 13:20
मकर राशिफल : 15:09
कुम्भ राशिफल : 16:42
मीन राशिफल : 18:15

06/01/2024

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' फिर बना नंबर 1 शो… || Digital Aawaz


नंबर 1 - अनुपमा इस शो को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। पिछले दो हफ्तों से अनुपमा की TRP डाउन हो गई थी लेकिन शो ने अब धमाकेदार वापसी कर ली है।

नंबर 2 - ये रिश्ता क्या कहलाता है / गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते स्टार प्लस के दोनों शोज - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'गुम है किसी के प्यार में' को 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। लिस्ट में दोनों शो को दूसरा स्थान हासिल हुआ।

नंबर 3 - इमली टीआरपी की लिस्ट में अक्सर तीसरे या चौथे स्थान पर रहने वाले शो इमली को इस बार भी तीसरा स्थान मिला है। शो में चल रहे ट्रैक को दर्शक पसंद कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ही तरह, इस हफ्ते भी शो को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

नंबर 4 - पंड्या स्टोर / तेरी मेरी दूरियां / शिव शक्ति तप त्याग तांडव काफी समय बाद शो 'पंड्या स्टोर' ने टॉप 5 में एंट्री की है। 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस की रेटिंग के साथ यह चौथे स्थान पर है। इसमें रोहित चंदेल और प्रियांशी यादव मुख्य भूमिका में हैं। वहीं हिमांशी पाराशर और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर 'तेरी मेरी डोरियां' ने भी 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं। राम यशवर्धन और शुभा राजपूत स्टारर पौराणिक टीवी शो 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' भी अच्छी व्यूवरशिप हासिल कर रहा है। इस शो को भी 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

नंबर 5 - तारक मेहता का उल्टा चश्मा / जनक / परिणीति हाल ही शुरू हुआ शो 'जनक' ऑडियंस को एंटरटेन करने में कामयाब हो रहा है। वहीं, दिलीप जोशी, सचिन श्रॉफ, मुनमुन दत्ता स्टारर 'तारक...' टीआरपी चार्ट पर पांचवें पोजीशन पर है। अंकुर वर्मा और तन्वी डोगरा स्टारर 'परिणीति' की कहानी भी ऑडियंस को पसंद आ रहा है। इस हफ्ते इन तीनों शो को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

06/01/2024

जुबिन नौटियाल के भजन को PM मोदी ने किया पसंद… || Digital Aawaz



इस भजन को जुबिन और पायल देव ने अपनी आवाज दी है। भजन के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज इस भजन को बहुत पसंद किया गया था। इसे अब तक 33 लाख बार सुना जा चुका है। अब PM मोदी ने इसे शेयर कर इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी है।

06/01/2024

NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज… || Digital Aawaz


आव्हाड के बयान की बड़ी बातें..
इतिहास को विकृत करना मेरा काम नहीं है। लेकिन मैंने कल जो कहा वह बार-बार दोहराया गया। राम, भगवान श्रीराम, जिन्हें हम महाराष्ट्र में पांडुरंग हरि कहते हैं। उस राम के बारे में बात करते हुए मैंने कहा कि वह मांसाहारी थे।
जो लोग इसके विरोध में खड़े हैं उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि वाल्मिकी रामायण में 6 कांड हैं। मैं अयोध्या कांड के 52वें श्लोक 102 का सर्ग आप खुद ही पढिएगा, मैं नहीं पढूंगा, क्योंकि मैं विवाद नहीं बढ़ाना चाहता।
मैंने बिना स्टडी के कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन मैं कहता हूं, आजकल पढ़ाई नहीं, भावनाएं महत्वपूर्ण हैं। इस पर मैं कहूंगा- अगर कल के मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मुझे खेद है।

06/01/2024

इंडिया विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया… || Digital Aawaz


भारत से 19 साल की तेज गेंदबाज तितास साधू ने महज 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। जबकि रेणुका सिंह और अमनजोत कौर को 1-1 सफलता मिली।

05/01/2024

डायरेक्टर ने लिए 15 रीटेक तो भड़क गए थे धर्मेंद्र… || Digital Aawaz



धर्मेंद्र ने 1990 में आई अपनी फिल्म 'घायल' के लिए बतौर प्रोड्यूसर नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट) जीता था। हालांकि, पूरे फिल्मी करियर में उन्हें कभी बेस्ट एक्टर या सपोर्टिंग एक्टर (नेशनल या फिल्मफेयर) का अवॉर्ड नहीं मिला। फिल्मफेयर ने उन्हें 1997 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जरूर दिया था।

05/01/2024

कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा का नाम बदला… || Digital Aawaz


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मशहूर हस्तियों, लेखकों, सैन्य दिग्गजों की भागीदारी भी रही। इनमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (रिटायर्ड) एल रामदास और पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन, पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम भी शामिल हुए थे।
यात्रा में विपक्ष के नेता भी शामिल हुए थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती, शिवसेना बाल ठाकरे के आदित्य ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी, संजय राउत और NCP की सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेता भी मार्च के दौरान कहीं-कहीं राहुल के साथ चले थे।

05/01/2024

रोहित ने केपटाउन की पिच पर उठाए सवाल… || Digital Aawaz


साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कोनराड ने भी न्यूलैंड्स की पिच को खराब करार दिया। हालांकि उन्होंने पिच क्यूरेटर का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि ब्राम मोंग को जानता हूं। वह अच्छा क्यूरेटर है। कभी कभार अच्छे क्यूरेटर भी खराब चीज या गलती कर बैठते हैं। इससे वह खराब क्यूरेटर नहीं होता। वह काफी कुछ इससे सीखेगा। वह भी इसे अच्छा बनाना चाहता होगा लेकिन उसने इस विकेट को जरूरत से ज्यादा तैयार कर दिया।

Address

Jaipur

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 9pm

Telephone

+917377371234

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digital Aawaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Digital Aawaz:

Share