17/06/2026
बायतु विधानसभा के पाटोदी क्षेत्र निवासी मेघवाल परिवार के चार सगे भाइयों की पाटोदी के पास बस एवं कार की भिड़ंत में हुए सड़क हादसे में असामयिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ है।
यह दर्दनाक घटना अत्यंत दुःखद एवं मन को गहरा आघात पहुँचाने वाली है। एक ही परिवार के चार सगे भाइयों का इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ एवं प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
ॐ शांति।😢🙏