08/06/2026
उधवा ओवरब्रिज के पास एमडीएमए ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार
राजमहल/साहिबगंज। उधवा ओवरब्रिज के पास अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 7.88 ग्राम एमडीएमए (M**A) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।रविवार को एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी फिरोज शेख (23) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी दल में अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।